न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरवां टमाटर : किसी भी हालत में मिस न करें यह लजीज डिश, इसका स्वाद हमेशा रहता है याद #Recipe

टमाटर का कई सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। कह सकते हैं कि टमाटर के बगैर अधिकतर सब्जियों की कल्पना भी नहीं की जा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 4:49:31

भरवां टमाटर : किसी भी हालत में मिस न करें यह लजीज डिश, इसका स्वाद हमेशा रहता है याद #Recipe

टमाटर का कई सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। कह सकते हैं कि टमाटर के बगैर अधिकतर सब्जियों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हम आपको भरवां टमाटर की रेसिपी की जानकारी देंगे। आपने भरवां बैंगन, भरवां आलू और भरवां भिंडी तो जरूर खाई होगी लेकिन भरवां टमाटर शायद ही ट्राई किया हो। इसका स्वाद काफी लजीज होता है और इसे बनाना भी आसान है। इसे लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है। टमाटर वैसे भी सबके बीच बहुत लोकप्रिय होते हैं। ऐसे में यह डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी। इन्हें नान, पराठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

bharwan tamatar,bharwan tamatar tasty,bharwan tamatar delicious,bharwan tamatar spicy dish,bharwan tamatar ingredients,bharwan tamatar recipe,bharwan tamatar lunch,bharwan tamatar dinner,stuffed tomato

सामग्री (Ingredients)

टमाटर – 10
आलू उबले – 2
पनीर – 100 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 2 टी स्पून
काजू कटे – 8-10
किशमिश – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

bharwan tamatar,bharwan tamatar tasty,bharwan tamatar delicious,bharwan tamatar spicy dish,bharwan tamatar ingredients,bharwan tamatar recipe,bharwan tamatar lunch,bharwan tamatar dinner,stuffed tomato

विधि (Recipe)

- सबसे पहले टमाटर लें और उन्हें धोकर छुरी की मदद से सभी के ऊपरी हिस्से को काट लें।
- इसके बाद छुरी की मदद से टमाटर के अंदर का गूदा निकाल लें। अब गूदे और ऊपरी हिस्से को एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद उबले आलू लें और उन्हें छीलकर एक बाउल में उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद पनीर को कद्दूकस करें और आलू में डाल दें। फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इस मिश्रण में लाल मिर्च, गरम मसाला, काजू, किशमिश, नमक और हरा धऩिया डालकर सभी को अच्छे से मिलाकर रख दें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और टमाटर का गूदा डालकर करछी की मदद से चलाएं।
- जब टमाटर का पल्प गाढ़ा होने लगे तो उसमें आलू और पनीर का मिश्रण डालकर कुछ देर के लिए भून लें।
- इसके बाद कटे हुए टमाटरों में आलू, पनीर का मिश्रण भर दें और टमाटरों के काटे गए ऊपरी हिस्से से इसे बंद कर दें।
- अब एक भारी तले वाली कड़ाही को लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर टमाटर को उसमें पकने के लिए रख दें।
- टमाटरों के ऊपर थोड़ा सा नमक और एक टी स्पून तेल डालकर इन्हें प्लेट से ढंक दें और धीमी आंच पर इसे पकने दें।
- टमाटरों को नरम होने तक पकाना है। इस दौरान बीच-बीच में प्लेट हटाकर टमाटरों की स्थिति देखें। तैयार है भरवां टमाटर।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम