न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेसन के लड्डू होते हैं कमाल, स्वादिष्ट तभी बनेंगे जब आप इन बातों का रखेंगे ख्याल #Recipe

बेसन के लड्डू एक पारंपरिक मिठाई है। मां के हाथों के बने लड्डू का स्वाद किसी दूसरी मिठाई में नहीं मिल सकता। जब इसे देसी घी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 3:49:43

बेसन के लड्डू होते हैं कमाल, स्वादिष्ट तभी बनेंगे जब आप इन बातों का रखेंगे ख्याल #Recipe

बेसन के लड्डू एक पारंपरिक मिठाई है। मां के हाथों के बने लड्डू का स्वाद किसी दूसरी मिठाई में नहीं मिल सकता। जब इसे देसी घी में बनाया जाता है, तो हर कोई बेसन की भीनी-भीनी खुशबू का दीवाना हो जाता है। जश्न का चाहे जो मौका हो ये लड्डू सबका दिल जीतने में सफल रहते हैं। ये ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। ये स्वादिष्ट तभी बनेंगे जब बेसन अच्छे से सिका हो और बनने के बाद ज्यादा कड़क न हो। हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे हैं उससे निश्चित रूप से आपको मनचाहे लड्डू खाने को मिलेंगे। आप इनके लिए बाजार पर निर्भर नहीं रहेंगे।

बेसन के लड्डू होते हैं कमाल, स्वादिष्ट तभी बनेंगे जब आप इन बातों का रखेंगे ख्याल #Recipe

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 2 कप
घी – 1 कप
चीनी का बूरा – 1 कप
काजू कटे – 10
बादाम कटे – 10
पिस्ता कतरन – 1 टी स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

बेसन के लड्डू होते हैं कमाल, स्वादिष्ट तभी बनेंगे जब आप इन बातों का रखेंगे ख्याल #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मोटे तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गरम होने दें।
- घी जब गरम होकर पिघल जाए तो उसमें बेसन डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद बेसन को चलाते हुए धीमी आंच पर ही लगभग 12-13 मिनट तक इसे सेकें।
- बेसन को तब तक सेकना है जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और इसमें से सौंधी-सौंधी महक न आने लग जाए।
- अब काजू और बादाम लें और उनके बारीक टुकड़े कर लें। इसके बाद कटे हुए काजू और बादाम को बेसन में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद बेसन में थोड़े से पानी का छिड़काव करें और सेकें। इससे बेसन के दानेदार होने में मदद मिलेगी।
- अब बेसन को तब तक सेकें जब तक कि इसका पानी न सूख जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब एक बड़ी थाली लें और उसमें बेसन के मिश्रण को निकाल लें।
- बेसन को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब बेसन हल्का गरम रह जाए तो उसमें बूरा और इलायची पाउडर डालकर बेसन के साथ मिक्स कर दें।
- मिश्रण को दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। जब चीनी और बेसन एकसार हो जाए तो मिश्रण को दबाते हुए इनके लड्डू बांधना शुरू कर दें।
- तैयार लड्डू एक ट्रे या थाली में अलग रखते जाएं और उनके ऊपर पिस्ता कतरन को दबाकर चिपकाते जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत