Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें हरी मिर्च को स्टोर, न सूखेगी और ना होगी लाल

आपको जरूरत होती हैं इसे सही तरह से स्टोर करने की ताकि इसे लंबे समय तक काम में लिया जा सके। अगर आप ऐसे उपाय की तलाश में हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 5:33:45

इन तरीकों से करें हरी मिर्च को स्टोर, न सूखेगी और ना होगी लाल

हरी मिर्च भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसके बिना भोजन को अधूरा माना जाता हैं। अक्सर देखा जाता है कि घरों में हरी मिर्च एकसाथ बहुत मात्रा में लाई जाती हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल भी बहुत होता हैं। लेकिन परेशानी तब आती हैं जब यह लंबे समय तक टिक नहीं पाती और सूखने या लाल होने लगती हैं। कुछ दिनों के बाद उसके रंग और स्वाद दोनों पर असर पड़ जाता है। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं इसे सही तरह से स्टोर करने की ताकि इसे लंबे समय तक काम में लिया जा सके। अगर आप ऐसे उपाय की तलाश में हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।
home tips,kitchen tips,smart tips,tips and tricks,store green chilli अगर दो हफ्ते के अंदर इस्तेमाल करनी है हरी मिर्च तो ऐसे करें स्टोर

अगर आपको दो हफ्ते के अंदर हरी मिर्च इस्तेमाल करनी है तो उसे स्टोर करने का तरीका भी अलग होगा। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से पानी से धोकर आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी से बाहर निकाल कर उनकी डंडी तोड़ दें। अगर कोई ऐसी मिर्च है जो खराब हो रही है तो उसे हटा दें या फिर आधा काटकर सिर्फ अच्छा-अच्छा भाग रखें। अब हरी मिर्च को पानी से निकाल कर उन्हें पेपर टॉवल पर सुखा लें। इसके बाद उन्हें पेपर टिशू में रैप करें और फ्रिज में जिपलॉक बैग में स्टोर करें ताकि सीधे फ्रिज की ठंडक उसपर न पहुंचे। ऐसा करने से दो हफ्ते तक मिर्च फ्रेश बनी रहेगी।

अगर दो हफ्ते से ज्यादा समय तक हरी मिर्च करनी है स्टोर तो ऐसा करें


अगर आपको दो हफ्ते से ज्यादा समय के लिए हरी मिर्च स्टोर करनी है तो शुरुआती स्टेप्स वही रहेंगी जो हमने दो हफ्ते वाले प्रोसेस में की थी। पहले मिर्च धोकर, उसकी डंडी तोड़कर, पानी में भिगो कर, पेपर टॉवल में सुखा लेना है। असली प्रोसेस उसके बाद शुरू होता है। एक बार आपकी मिर्च सूख जाए तो उसे क्लिंग फिल्म रैप वाली ट्रे या प्लेट में ट्रांसफर करता है। किसी प्लेट में क्लिंग फिल्म रैप करें और उसमें सारी मिर्च डालें। अब इसे ऊपर से भी क्लिंग फिल्म रैप से ढक दें। इसके बाद आपको इसे कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में जमाना है। अब इसे निकालकर किसी फ्रीजर सेफ बैग में स्टोर करें और एक स्ट्रॉ की मदद से आप उस बैग से एक्स्ट्रा एयर भी निकाल सकते हैं।
home tips,kitchen tips,smart tips,tips and tricks,store green chilli मिर्च का पेस्ट बनाकर उसे ऐसे स्टोर करें

मान लीजिए आपको हरी मिर्च का पेस्ट स्टोर करना है वो भी ऐसे की हर सब्जी में बस उस पेस्ट का थोड़ा सा हिस्सा डाला जाए और काम हो जाए तो आप ये तरीका अपना सकते हैं। आप मिर्ची को ब्लेंडर में पीस लें। इसमें कुछ भी और एड करने की जरूरत नहीं है बस नॉर्मल हरी मिर्च को उसकी डंडी निकाल कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे क्लिंग फिल्म वाली ट्रे में छोटी-छोटी बड़ी के आकार में डालकर फ्रीजर में जमाएं। इसके ऊपर भी आपको क्लिंग फिल्म डालनी है। इसके बाद आप कुछ घंटों के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर इन्हें बाहर निकाल कर किसी फ्रीजर सेफ बैग में ट्रांसफर करें और स्ट्रॉ की मदद से उस बैग से एक्स्ट्रा एयर बाहर निकालें। इसे आप कुछ महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और जब भी चाहें तब जितने पीस निकालने हों उतने निकाल लें। इस तरह से आपकी मिर्ची महीनों तक चलेगी और खराब भी नहीं होगी।

एल्युमीनियम फॉइल से कवर करें


हरी मिर्च को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर किसी कॉटन के कपड़े पर डालकर अच्छी तरह से सुखा लें जिससे इसमें पानी न रह जाये। इसके बाद डंठल को मिर्च से अलग कर दें। फिर एल्युमीनियम फॉइल में मिर्चों को लपेटकर फ्रिज में रख दें। इससे मिर्च दो हफ्ते तक हरी और फ्रेश रहेगी। अगर आपको और ज्यादा समय तक इनको फ्रेश रखना हो तो एल्युमीनियम फॉइल में मिर्च को लपेट कर फ्रीजर में दो-तीन घंटे के लिए रख दें फिर इन मिर्चों को निकाल कर किसी एयर टाइट कंटेनर में भर दें और फिर फ्रिज में स्टोर कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology