Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके घर के नलों में भी लग गए हैं जंग, इन उपायों से बनाए उन्हें नए जैसा

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में लगे नल में एक समय के बाद जंग लगना शुरू हो जाता हैं, खासतौर से किचन और बाथरूम के नल में। जंग लगने से नल कमजोर होते चले जाते हैं और इनके टूटने का डर बना रहता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं इस जंग को नल से हटाने की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 5:41:01

क्या आपके घर के नलों में भी लग गए हैं जंग, इन उपायों से बनाए उन्हें नए जैसा

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में लगे नल में एक समय के बाद जंग लगना शुरू हो जाता हैं, खासतौर से किचन और बाथरूम के नल में। जंग लगने से नल कमजोर होते चले जाते हैं और इनके टूटने का डर बना रहता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं इस जंग को नल से हटाने की। इसके लिए आप रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं जो आपके काम को आसान बनाती हैं और नल पर लगे जंग को दूर करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो टिप्स जिनकी मदद से जंग हटाते हुए नल को फिर से नए जैसा बनाया जा सकता हैं।
home tips,kitchen tips,rust on taps बेकिंग सोडा और नींबू का रस

आपके किचन में रखे बेकिंग सोडा की मदद से आप किसी भी जंग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा में दो से तीन चम्मच नींबू का रस डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इसे जंग लगे हिस्से पर लगाकर कुछ दिर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद सैंडपेपर या फिर क्लीनिंग ब्रश की मदद से अच्छे से साफ कर लें। जंग हटाने के बाद एक बार पानी से भी अच्छे से साफ कर लें।

चूना, नींबू और नमक का मिश्रण


चूना, नींबू और नमक का मिश्रण भी जंग को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू का रस नमक के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और किसी भी जंग को नरम कर हटाने में मदद करता है। ऐसे में नल पर मौजूद जंग को हटाने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को जंग वाले हिस्से पर लगाने के कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ करके नॉर्मल पानी से धो लें। home tips,kitchen tips,rust on taps नींबू और गर्म पानी

नींबू और गर्म पानी की मदद से आप किचन और बाथरूम के नलों पर लगे जंग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना होगा। मिश्रण तैयार करने के बाद जंग वाले हिस्से पर अच्छे से उसे लगाएं। कुछ देर बाद ब्रश से रगड़कर अच्छे से साफ कर लें।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड


हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से आप आसानी से जंग को हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को स्प्रे बोतल में भरकर नल के ऊपर अच्छे से छिड़काव कर दें और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर सैंडपेपर की मदद से नलों को अच्छे से रब करें। रब करने के बाद पानी से साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology