न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें बर्तन पर पड़े जिद्दी दाग का सफाया, काम बनेगा आसान

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बर्तन पर पड़े जिद्दी दाग का सफाया आसानी से किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं आपका काम आसान बनाने वाले इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 5:14:52

इन तरीकों से करें बर्तन पर पड़े जिद्दी दाग का सफाया, काम बनेगा आसान

रसोई में काम करने के दौरान सबसे बड़ी झंझट लगती हैं बर्तनों का धोना जो कि जरूरी भी हैं। साफ़ बर्तन होंगे तभी भोजन स्वस्थ बन पाएगा। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि खाना बनाने के दौरान कुछ बर्तन जल जाते हैं और काले पड़ जाते हैं जिसकी सफाई करने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे बर्तनों की सफाई में कई घंटे निकल जाते हैं और मेहनत भी बहुत होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बर्तन पर पड़े जिद्दी दाग का सफाया आसानी से किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं आपका काम आसान बनाने वाले इन उपायों के बारे में...

tips to clean stains on utensils,household tips

जला हुआ कुकर साफ करने के लिए

आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए सिरका का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए अपने जले कुकर व अन्य बर्तन में पानी व थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाएं। अब इसे थोड़ी देर तक गर्म करें। ध्यान रखें कि आपको इसकी सीटी नहीं लगानी है। सिर्फ बर्तन को ढककर कर गैस पर पानी गर्म करना है। इसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए बर्तन को अलग रख दें। बाद में इसे स्पांज की मदद से रगड़ते हुए साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि कास्ट आयरन व अन्य किसी बर्तन पर सिरका रिएक्ट कर सकता है। इसलिए ऐसे बर्तन पर सिरका इस्तेमाल करने से बचें।

एल्युमीनियम के बर्तन साफ करने के लिए

आप अपने एल्युमीनियम की कढ़ाही, कुकर, भगोनी आदि बर्तनों को साथ करने के लिए नमक और डिटर्जेंट इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उसे गैस पर रखें। अब इसमें 1-1 चम्मच नमक और डिटर्जेंट पाउडर और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। पानी गर्म होने के बाद इसे थोड़ी देर ठंडा करें। बाद में बर्तन को रगड़ते हुए साफ करके पानी से धो लें। इससे बर्तन से जले के निशान व कालापन दूर होने में मदद मिलेगी। आपके बर्तन एकदम साफ होने के साथ खुशबूदार होंगे।

कोका-कोला या सोडा करें इस्तेमाल

आप जले बर्तन को साफ करने के लिए कोका कोला या सोडा का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए जले बर्तन में पानी और सोडा मिलाकर रातभर रख दें। अगली सुबह इसे ब्रश से रगड़ते हुए साफ करें।

tips to clean stains on utensils,household tips

कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन साफ करने का तरीका

कई बार कांच व चीनी मिट्टी के बर्तनों में भी चाय, कॉफी, अचार आदि के जिद्दी दाग जम जाते हैं। इसके कारण बर्तन गंदे नजर आने लगते हैं। इसके बचने के लिए एक बाउल गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच सिरका, 1 बड़ा चम्मच डिश वॉश सोप मिलाएं। इसके बाद इस पानी से बर्तनों डालकर थोड़ी देर रख दें। बाद में ताजे पानी से धो लें। इससे आपके बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग दूर हो जाएंगे।

बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज भी करें साफ

इसके साथ ही समय-समय पर बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज भी धोते रहे। इसे ठीक से साफ ना करने इसमें बैक्टीरिया जमा होने लगेंगे। इसके साथ ही इनसे बदबू आने लगेगी। इसे धोने के लिए एक बाउल गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालकर स्माॉन्ज डुबोएं। फिर इसे साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत