Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या जींस धोते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां, रंग पड़ने लगता है जल्दी फीका

अक्सर लोगों को शिकायत रहती हैं कि कुछ समय बाद ही उनकी जींस का रंग फीका पड़ जाता हैं। इसका कारण कई बार जींस धोते समय आपके द्वारा कीई गई गलतियां भी हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 May 2021 4:21:24

क्या जींस धोते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां, रंग पड़ने लगता है जल्दी फीका

महिला हो या पुरुष सभी अपने परिधान में जींस को जरूर शामिल करते हैं जिस दैनिक जीवन के साथ ही विशेष आयोजनों पर भी पहना जाता हैं। इसी के साथ ही ये गंदी कम दिखाई देती हैं जिसके चलते लोगों को बहुत पसंद आती हैं। लेकिन अक्सर लोगों को शिकायत रहती हैं कि कुछ समय बाद ही उनकी जींस का रंग फीका पड़ जाता हैं। इसका कारण कई बार जींस धोते समय आपके द्वारा कीई गई गलतियां भी हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जींस धोने से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

वाशिंग मशीन में धोने के दौरान

अगर आप जींस को वाशिंग मशीन में धो रही हैं तो आपकी मशीन जेंटल मोड पर होनी चाहिए। इससे आपकी जींस का रंग फीका नहीं पड़ता है।
home tips,smart tips,jeans cleaning डिटर्जेंट का चयन

हमेशा ही माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लीच या फिर ऐसे डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए जिसमें बहुत अधिक मात्रा में कास्ट‍िक सोडा हो।

जींस को हमेशा उल्टा करके धोएं

जींस धोते वक्त इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि धोने से पहले ही आप उसे पलट लें। ऊपरी भाग अंदर की ओर आ जाए और अंदर का भाग ऊपर की ओर। इससे जींस के डैमेज होने का खतरा कम हो जाता है।

ठंडा पानी

क्या जींस धोते वक्त आपको हमेशा ये डर बना रहता है कि कहीं आपकी जींस रंग न छोड़ दे? जींस को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए या फिर गुनगुने पानी से। जींस को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। गर्म पानी की वजह से जींस रंग छोड़ सकती है, खासतौर पर गाढ़े रंग की जींस। गर्म पानी से धोने पर जींस के सिकुड़ने का खतरा भी बना रहता है। home tips,smart tips,jeans cleaning जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोएं

जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो। वरना आपकी जींस खराब हो सकती है। जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।

जब साफ करनी हो सफेद जीन्स

अगर आपको सफेद जींस साफ करनी है तो पानी में थोडा सा सफेद सिरका, अमोनिया और बेकिंग सोडा मिला लें। उसके बाद 15 मिनट के लिए जींस को उसमें भिगोने के बाद साफ करें। इससे जींस साफ भी हो जाएगी और उसमें चमक भी आएगी।

जींस पर लिखे इंस्ट्रक्शन का पालन

हर जींस पर साफ-साफ लिखा होता है कि उसे कैसे धोना है और कैसे रखना है। अमूमन लोग इन इंस्ट्रक्शन को पढ़कर भी नजरअंदाज कर देते हैं। कोशिश कीजिए कि आप इन सारे इंस्ट्रक्शन्स का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology