न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली के लिए कर रहे हैं घर की सजावट, ना करें ये 6 ग़लतियां

अक्सर कुछ गलतियां ऐसी हो जाती हैं जिनकी वजह से घर की सुंदरता बढ़ने की बजाय घटने लगती हैं और इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 3:41:28

दिवाली के लिए कर रहे हैं घर की सजावट, ना करें ये 6 ग़लतियां

दिवाली का त्यौहार आने को हैं जिसका सभी बेसब्री से इन्तजार करते है। त्यौहार आने से से पहले घरों की साफ़-सफाई करते हुए इन्हें सजाया जाता हैं ताकि घर की रौनक को बढ़ाया जा सकें। सजावट के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं और घर को सुंदर बनाने का काम करते हैं। लेकिन इस दौरान अक्सर कुछ गलतियां ऐसी हो जाती हैं जिनकी वजह से घर की सुंदरता बढ़ने की बजाय घटने लगती हैं और इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता हैं। तो आइये जानते हैं इन होम डेकोरेटिंग मिस्टेक्स के बारे में।

home decor,home decoration,diwali decoration,diwali 2021

दीवार को फोटोज़ से भर देना

कुछ लोग दीवारों पर ज़रूरत से ज़्यादा फोटो सजा देते हैं। परिवार के साथ बिताए पल बहुत ख़ूबसूरत होते हैं, लेकिन पूरे दीवार को फोटोज़ से भर देना सही नहीं है। इससे बचने के लिए छह-आठ तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिविंग रूम या बेडरूम में लगाएं।

ग़लत लैंपशेड का चुनाव

कभी-कभी हम लैंपशेड की डिज़ाइन और स्टाइल को देखकर इतने आकर्षित हो जाते हैं कि लिविंग रूम के साइज़ का ध्यान रखे बिना ही लैंपशेड चुन लेते हैं। इससे बचने के लिए डेकोर स्टाइल व साइज़ का ध्यान रखते हुए लैंपशेड चुनें।

home decor,home decoration,diwali decoration,diwali 2021

आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल

घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। आर्टिफिशियल फूलों से सजावट हॉलिडे होम्स या बीच हाउसेस में ही अच्छी लगती है। यदि आप अपने घर में इनका इस्तेमाल करेंगी, तो ये किसी सस्ते सैलून का एहसास दिलाएंगे। यदि आप फूलों से घर सजाना चाहती हैं, तो थोड़े पैसे ख़र्च करें और ताज़े फूलों का इस्तेमाल करें।

ग़लत साइज़ के कालीन का प्रयोग

कालीन घर को सुंदर व भव्य दिखाने में मदद करते हैं, लेकिन छोटे कमरे में बहुत बड़ा कालीन इस्तेमाल करने से कमरा और छोटा दिख सकता है। अतः सिटिंग एरिया को ध्यान में रखते हुए कालीन का चुनाव करें, बाकी जगहों को अनकवर्ड रखें। इससे कमरा खुला-खुला व बड़ा दिखेगा।

home decor,home decoration,diwali decoration,diwali 2021

मैचिंग रंगों का इस्तेमाल

यदि आप घर को कलर करवा रहे हैं, तो एक बात दिमाग़ में बैठा लें कि घर की सारी दीवारों पर मैचिंग कलर करवाने का ट्रेंड बीते ज़माने की बात है। इसलिए अलग-अलग हल्के रंगों के साथ प्रयोग करें। यदि आपको डार्क रंगों से विशेष प्यार हो, तो किसी एक दीवार पर इसका इस्तेमाल करें। रंगों को और मोहक बनाने के लिए फर्नीचर और परदे के फैब्रिक को दीवार के कलर्स के साथ कोऑर्डिनेट करें।

ऐंटीक चीज़ों का प्रदर्शन करने की आदत

हो सकता है कि होम डेकोर के लिए पुराने फर्नीचर्स और सजावटी वस्तुओं का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल आपको ख़ूब भाता हो, पर ये घर आनेवाले मेहमानों को भी पसंद आएं, यह ज़रूरी नहीं। आपके ज़िंदगीभर के कलेक्शन के प्रदर्शन से आपका घर अस्त-व्यस्त लग सकता है। अतः यदि आपके पास ऐंटीक चीज़ों का बहुत बड़ा ख़ज़ाना है, तो उनका प्रदर्शन स्मार्ट तरी़के से करें। लिविंग रूम को म्यूज़ियम बनाने की बजाय, घर की सजावट की थीम से मेल खाते शो पीसेस ही रखें। कुछ चीज़ों को रीडिज़ाइन करके भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती