न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में काम करना भी है एक कला, इन गलतियों से बचेंगी तो होगी बचत और कहलाएंगी Smart

इतना ही नहीं, महीना खत्म होते-होते कभी-कभी पैसों की तंगी भी परेशान करती है। इसलिए अगर आप बचत करना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप इन गलतियों से बचें।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 9:51:24

रसोई में काम करना भी है एक कला, इन गलतियों से बचेंगी तो होगी बचत और कहलाएंगी Smart

सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन किचन में काम करना भी वास्तव में एक कला है। आप किचन में कितना स्वादिष्ट खाना बनाती हैं, सिर्फ इतना ही आपके लिए काफी नहीं है। आप किचन में कितना स्मार्टली काम करती हैं और अपने पैसों की बचत करती हैं, यह भी उतना ही अहम् है।आमतौर पर हम सभी किचन में काम करते हुए कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो देखने में तो बहुत बड़ी नहीं लगतीं, लेकिन वह हमारी जेब पर काफी भारी पड़ जाती हैं। इतना ही नहीं, महीना खत्म होते-होते कभी-कभी पैसों की तंगी भी परेशान करती है। इसलिए अगर आप बचत करना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप इन गलतियों से बचें।

kitchen tips we need to follow,household tips,kitchen tips

बाहर से खाना ऑर्डर करना

अधिकतर महिलाएं बाहर से खाना आर्डर करना ज्यादा पसंद करती हैं। खासतौर से जब से मोबाइल में फूड आर्डर एप आ गए हैं और वह आकर्षक डिसकाउंट देते हैं, तो महिलाएं इसकी ओर आकर्षित होती हैं। आमतौर पर एक बार फूड आर्डर करने पर आपके 200-250 रूपए आसानी से खर्च हो जाते हैं। अगर आप दिन में एक बार भी फूड आर्डर करती हैं तो आपके महीने में 7000-8000 रूपए यूं ही बर्बाद हो जाते हैं, जबकि घर पर आप काफी सस्ते में पौष्टिक खाना बनाकर फैमिली को खिला सकती हैं।

सब्जियों को गलत तरीके से स्टोर करना

जब कभी सब्जियां सस्ती मिलती हैं तो महिलाएं एक साथ ही सब्जी लाकर फ्रिज में रख देती है। लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि आपकी सब्जी जल्द ही खराब हो जाती है और आपको उसे बाहर फेंकना पड़ता है। इस तरह अगर देखा जाए तो सस्ते के चक्कर में आपने अपना नुकसान करा लिया। लेकिन आप इस परेशानी से
बच सकती हैं, अगर आप फल व सब्जियों को सही तरह से स्टोर करें। मसलन, उन्हें फ्रिज में उपर की शेल्फ पर रखने की जगह वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें। इसके अलावा अगर आप काफी मात्रा में सब्जी लाई हैं तो उन्हें काटकर व पीसकर फ्रिजर में स्टोर करें। इससे भी उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।

kitchen tips we need to follow,household tips,kitchen tips

तैयार फूड खरीदना

आज के समय में महिलाओं की जीवनशैली इतनी व्यस्त हो गई है कि वह किचन में बहुत अधिक समय नहीं दे पातीं। इसलिए या तो वह रेडी टू ईट फूड खरीदना पसंद करती हैं या फिर ऐसी सब्जियां लेती हैं, जिससे पहले ही दुकानदार ने काटकर रखा हो। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि पहले से कटी हुई सब्जियों के दामों में कितना अंतर होता है। इसलिए आप ऐसी सब्जी लेने से बचें। अगर आपको समय की समस्या है तो बेहतर होगा कि आप वेजिटेबल चॉपर या फिर फूड प्रोसेसर खरीद लें। इससे आप चंद सेकंड में अपनी सब्जियों को काट पाएंगी।

बहते पानी में सब्जियां धोना

मूमन घरों में महिलाएं टैप ऑन करके फल व सब्जियां धोती हैं, लेकिन इससे पानी की बर्बादी होती है और हमारे पानी के बिल में बढ़ोतरी होती है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप सब्जियों और फलों को धोने के लिए पानी का एक कंटेनर भरें। उसमें अपना सामान डुबोएं और फिर धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा