Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना फ्लाइट सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं भारत से दुनिया के इन देशों में, जानें जरूरी चीजें

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जहां बिना फ्लाइट के सड़क का सफ़र तय कर भी पहुंचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 5:20:40

बिना फ्लाइट सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं भारत से दुनिया के इन देशों में, जानें जरूरी चीजें

हर कोई घूमने की चाहत रखता हैं और इसके लिए कई किलोमीटर की दूरी भी तय करता हैं। कई लोगों की विदेश घूमने की भी चाहत रहती हैं। लेकिन कई लोगों के सामने परेशानी आ जाती हैं फ्लाइट की जिससे उन्हें सफ़र करने में डर लगता हैं। ऐसे में उन लोगों की विदेश घूमने की चाहत मन में ही रह जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जहां बिना फ्लाइट के सड़क का सफ़र तय कर भी पहुंचा जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं।
tourist places,countries go by road थाईलैंड

थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको सड़क से लगभग 4198 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस सफर में आपको 71 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है। सड़क के रास्ते यहां जाने के लिए आपको जरूरी वीजा, परमिट, इंटरनेशनल पासपोर्ट, 200 प्रतिशत कार्नेट फीस और लीड कार की जरूरत होगी।

मलेशिया

दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको लगभग 5533 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिसमें आपको लगभग 97 घंटे तक लग सकते हैं। दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको जरूरी परमिट, पासपोर्ट, वीजा, आगमन व प्रस्थान के डॉक्यूमेंट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट लेने जरूरी होंगे। tourist places,countries go by road श्रीलंका

सड़क के रास्ते दिल्ली से श्रीलंका की दूरी लगभग 3704 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में आपको लगभग 78 घंटे का समय लगेगा। यहां के लिए आपको पासपोर्ट, वीजा, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट और सभी जरूरी परमिट लेने होंगे। श्रीलंका पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु जाना होगा। इसके बाद इससे आगे आपको कोलंबो के लिए एक नौका लेनी होगी।

सिंगापुर

बात जब लग्जरी लाइफ की हो तो फिर सिंगापुर का नाम काफी ऊपर आता है। सड़क मार्ग से दिल्ली से सिंगापुर की दूरी लगभग 5926 किलोमीटर है, और इस दूरी को तय करने में लगभग 91 घंटे का समय लगता है। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, स्पेशल ओवरलैंड पर्मिट, कार्नेट फीस और वीजा की जरूरत होगी। सिंगापुर जाने के लिए जो रास्ता है, वो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका