न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की इन महंगी आइसक्रीम को खाने के लिए अमीरों को भी लेना पड़ जाता है कर्जा! कीमत है 5 लाख

जब भी कभी भोजन के बाद मीठे की बात आती हैं, तो कई लोग इसमें आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम की दीवानी तो पूरी दुनिया है, ऐसे कुछ ही लोग होंगे जिन्हें आइसक्रीम से नफरत होगी या जिसे आइसक्रीम पसंद नहीं होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jul 2023 6:33:27

दुनिया की इन महंगी आइसक्रीम को खाने के लिए अमीरों को भी लेना पड़ जाता है कर्जा! कीमत है 5 लाख

जब भी कभी भोजन के बाद मीठे की बात आती हैं, तो कई लोग इसमें आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम की दीवानी तो पूरी दुनिया है, ऐसे कुछ ही लोग होंगे जिन्हें आइसक्रीम से नफरत होगी या जिसे आइसक्रीम पसंद नहीं होगी। कोई भी आइसक्रीम की दीवानगी से अछूता नहीं हैं फिर वह चाहे बच्चा हो या बूढ़ा। आजकल बाजार में आइसक्रीम की कई वैरायटी देखने को मिलती हैं जिसमें से कुछ सस्ती होती हैं तो कुछ महंगी। कुछ आइसक्रीम ऐसी होती हैं जिन्हें आम आदमी भी खा सकता हैं और कुछ ऐसी होती हैं जो अमीरों की पसंद बनती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ आइसक्रीम ऐसी भी हैं जिन्हें खरीदकर खाने के लिए अमीरों को भी कर्जा लेने की जरूरत पड़ सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही महंगी आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

व्हाइट नाइट

यह जापानी आइसक्रीम है जिसे "BYAKUYA" कहा जाता है। जापान में इसकी कीमत लगभग 880,000 येन है जो अमेरिकी डॉलर में 6,380 होता है और अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें तो ये 5 लाख रुपये से भी ऊपर है। सोचिए इतने पैसों में तो आप पूरे दस सालों तक एक से बढ़ कर एक आइसक्रीम खा सकते हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अगर आपको ये आइसक्रीम एक किलो चाहिए तो उसके लिए आपको लगभग 12 लाख रुपये चुकाने होंगे। इसके खासियत के बारे में बताते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर एक आर्टिकल छपा है जिसमें दावा किया गया है कि इस आइसक्रीम के टॉप पर एक गोल्डन पत्ती बनी हुई है। वहीं इस आइसक्रीम को बनाने में दो तरह के चीज़ का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें एक Sakekasu है। ये बेहद खास चीज होती है जिसे बनाने में कुल 1.5 साल का वक्त लगता है। इस आइसक्रीम को बनाया है जापानी आइसक्रीम ब्रांड सेलाटो ने।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

स्ट्रॉबेरी अरनॉड

स्ट्रॉबेरी अरनॉड भी दुनिया की महंगी आइसक्रीम है जिसकी कीमत लगभग 1.4 मिलियन डॉलर है। इस स्वादिष्ट और सबसे महंगी आइसक्रीम का स्वाद चखने के लिए आपको लुइसियाना की यात्रा करनी होगी। यह स्वादिष्ट आइसक्रीम स्ट्रॉबेरी, वाइन और क्रीम से तैयार की जाती है। ये आइसक्रीम न्यू ऑरलियन्स में अरनॉड के रेस्टोरेंट में सर्व की जाती है। स्ट्रॉबेरी को 25,000 डॉलर प्रति बोतल की शराब में भिगोया जाता है और जो चीज इसे बेहद महंगी बनाती है वो है इसमें 7.09 कैरेट की हीरे की अंगूठी, जिसका उपयोग स्ट्रॉबेरी पर सजावट के रूप में किया जाता है।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

एब्सर्डिटी संडे
दुनियाभर के महंगे आइसक्रीम में इस एब्सर्डिटी संडे का नाम शामिल है। थ्री ट्विन आइसक्रीम कंपनी ने यह महंगी आइसक्रीम एब्सर्डिटी संडे बनाई है। इसकी कीमत 60,000 डॉलर है। यह महंगी आइसक्रीम खाने के लिए आपको तंजानिया की यात्रा करनी होगी। इस आइसक्रीम से होने वाला लाभ अफ्रीका में एक गैर-लाभकारी संस्था को भेजा जाता है और यह पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

फ्रोजन चॉकलेट हाउते

यदि आपको कोको पसंद है, तो फ्रोजन चॉकलेट हाउते मिठाई आपके लिए परफेक्ट हो सकती है, दुर्लभ कोको व्हीप्ड क्रीम, दूध, ट्रफल और पांच ग्राम 23-कैरेट सोने से तैयार किया जाता है। यह टेस्टी और महंगी आइसक्रीम न्यूयॉर्क शहर के सेरेन्डिपिटी 3 रेस्तरां में बनाई जाती है। इसकी कीमत $25000 है। इस आइसक्रीम को सोने के चम्मच के साथ एक दुर्लभ सोने के प्लेट में परोसी जाती है। इस आइसक्रीम के साथ आपको 18 कैरेट का ब्रेसलेट निशानी के रूप में दिया जाता है।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

थ्री ट्विन्स आइसक्रीम

थ्री ट्विन्स एक लोकप्रिय आइसक्रीम आउटलेट है, जो सभी तरह के प्राइस की आइसक्रीम बेचने के लिए जाना जाता है। अगर आप एब्सर्डिटी सुंदे को नहीं खरीद सकते हैं, तो आपके पास थ्री ट्विन्स आइसक्रीम कंपनी के लिए एक और विकल्प मौजूद हैं और वह है द थ्री ट्विन्स आइसक्रीम संडे जो आपके लिए $ 3,333.33 पर उपलब्ध है। यह केला स्प्लिट और सिरप से बनाया जाता है, जिसमें दुर्लभ तरह की वाइन भी शामिल होती है। इन वाइन में 1960 की विंटेज पोर्ट, शैटॉ डी'यक्वेम और जर्मन ट्रॉकेनबीरेनौज़ी शामिल हैं। इस स्वादिष्ट संडे को 1850 के एंटीक चम्मच के साथ परोसा जाता है।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

द ब्लैक डायमंड

इस एक्सक्लूसिव आइसक्रीम डेजर्ट का स्वाद चखने के लिए आपको दुबई जाना पड़ेगा। दुबई का स्कूपी कैफे 817 डॉलर में द ब्लैक डायमंड आइसक्रीम डेज़र्ट सर्व करता है। पार्लर के मालिक का दावा है कि सही सामग्री खोजने और इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने में पांच सप्ताह से अधिक का समय लगा। यह आइसक्रीम मिठाई ब्लैक ट्रफल और केसर जैसी दुर्लभ सामग्रियों से बनाई गई है। आइसक्रीम का बेस मेडागास्कर वेनिला बीन फ्लेवर की एक परत का उपयोग करके बनाया गया है, जिसे 23 कैरेट सोने की पत्ती का उपयोग करके सजाया गया है। इस ब्लैक डायमंड को वर्सेस बाउल में मैचिंग स्पून के साथ परोसा जाता है, जिसे ग्राहकों को अपने साथ घर ले जाने की अनुमति है।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

द विक्टोरिया

विक्टोरिया होटल के पवेलियन रेस्टोरेंट की ये एक लोकप्रिय मिठाई है, जिसके लिए लोग 1000 डॉलर में भी खरीदने को तैयार हैं। विक्टोरिया एक उत्कृष्ट आइसक्रीम है जो लंदन के आलीशान लैंगहम होटल में परोसी जाती है। महारानी विक्टोरिया की हीरक जयंती मनाने के लिए बनाई गई, यह अनूठी आइसक्रीम मेडागास्कर वेनिला, ईरानी केसर और दुर्लभ काले ट्रफ़ल्स के दुर्लभ मिश्रण से बनाई गई है। इसे सोने की पत्ती, शैंपेन जेली और चारबोनेल एट वॉकर चॉकलेट के किनारे से सजाया गया है।

expensive ice cream,luxury ice cream,worlds priciest ice cream,gourmet ice cream,extravagant frozen treats,premium ice cream flavors,indulgent ice cream desserts,luxury dessert experience,lavish ice cream creations,most expensive frozen desserts

ट्रफल आइसक्रीम

ट्रफल आइसक्रीम शेफ मासा ताकायामा की रचना है, इस आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए आपको लास वेगास में एआरआईए रिज़ॉर्ट एंड कसीनो जाना होगा। इस आइसक्रीम की कीमत 95 डॉलर है। यह मिठाई सफेद ट्रफल आइसक्रीम का उपयोग करके तैयार की जाती है, जिसे सोने की पत्ती की सजावट के साथ एक बड़े गिलास में परोसा जाता है। लोग इस आइसक्रीम को काफी क्रीमी और टेस्टी बताते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका