न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहें हैं वीकेंड पर घूमने जाने की प्लानिंग, लें मुंबई के आसपास की इन जगहों पर सैर का मजा

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता हैं जहां हर कोई अपनी रोजी-रोटी कमाने और सपने पूरे करने पहुंचता हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए कहा जाता हैं कि यह कभी भी रूकती नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 July 2022 3:43:47

कर रहें हैं वीकेंड पर घूमने जाने की प्लानिंग, लें मुंबई के आसपास की इन जगहों पर सैर का मजा

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता हैं जहां हर कोई अपनी रोजी-रोटी कमाने और सपने पूरे करने पहुंचता हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए कहा जाता हैं कि यह कभी भी रूकती नहीं हैं। लेकिन सप्ताह भर काम करने के बाद लोग वीकेंड पर काम से दूरी बनाना जरूर पसंद करते हैं जहां वे वीकेंड पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आने वाले वीकेंड पर अगर आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मुंबई के नजदीक कई ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जो आपके इस समय को यादगार बनाने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के आसपास की ऐसी ही खूबसूरत जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां वीकेंड पर घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

पंचगनी

फैमिली के साथ घूमने के लिए अगर आप एक बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं तो पंचगनी वह पिकनिक स्पॉट हो सकता है। मुंबई से करीबन 285 किलोमीटर दूर पंचगनी के मौसम का नजारा देखते ही बनता है। यहां पर कई ऐसी चीजें है, जो इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पाॅट बनाती हैं। अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो पंचगनी में टेबललैंड पर जाएं। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं। वहीं पंचगनी से तीन किलोमीटर दूर सिडनी पॉइंट का भी व्यू भी लाजवाब है। यहां से आपको कृष्णा घाटी, कमलगढ़ किला, धोम बांध और वाई शहर का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। पंचगनी में आपको कुछ बेहतरीन नजारों को देखने का मौका मिलता है। इन्हीं में से एक है लिग्मला फॉल्स। जो आपके वीकेंड को यकीनन स्पेशल बनाएगी।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

माथेरन

वेस्टर्न घाट की ऊंचाई पर बसा माथेरन मुंबई का सबसे पुराना हिल स्टेशन है। मुंबई के लोगों की वीकेंड डेस्टिनेशन सूची में यह स्थान सबसे ऊपर होता है। हरियाली और पहाड़ों से घिरा माथेरन न केवल मुंबई बल्कि देशभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। नेरल-माथेरन टॉय ट्रेन की सवारी आपकी छुट्टियों में चार चांद लगा देगी। यह मुंबई के आसपास के सबसे अच्छे वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। मुंबई से माथेरान की दूरी 83 किमी है। पेनोरममा पॉइंट, हार्ट पॉइंट, मलंग पॉइंट, वन ट्री हिल, लुइसा पॉइंट, इको पॉइंट, चारलॉट लेक, लॉर्ड्स पॉइंट यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

नासिक

नासिक महाराष्ट्र में स्थित एक पवित्र स्थल है जो हिंदू मंदिरों के लिए अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह मुंबई शहर की दूरी करीब 165 किलोमीटर है। नासिक में सबसे ज्यादा मंदिर और पुराने किले आपको देखने को मिल जाएंगे। इस प्राचीन पवित्र स्थल का हिंदू धर्म में बहुत धार्मिक महत्व है। यह उन सभी 4 स्थानों में से एक है जहां हर 12 साल में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। साथ ही अगर आपको वाइन से बेहद प्यार है, तो नासिक वाइन लवर्स के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। शहर में प्रसिद्ध सुला वाइनरी सहित देश के कुछ सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय अंगूर के बाग हैं। इसमें कोई शक नहीं, यह मुंबई से वीकेंड की यात्राओं के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सुला वाइनयार्ड, यॉर्क वाइनरी और स्वाद कक्ष, सोमा वाइनयार्ड, पांडवलेनी गुफाएं, मुक्तिधाम, त्र्यंबकेश्वर, म्हसोबा मंदिर, जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

लोनावला

मुंबई और पुणे के बीच लोनावला पूरे इंडिया में अपनी मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्वतीय स्थल पुणे से 64 किमी और मुंबई से 96 किमी की दूरी पर स्थित है। वैसे तो आप यहां पर सालभर में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन मानसून के दौरान इसका एक अलग ही स्वरूप देखने को मिलता है। यह प्राकृतिक वातावरण का एक अदभुत नजारा और बेहद यादगार अनुभव प्रदान करता है। घने जंगल, झरने, झीलों के करीब बांध, यह सभी चीजें लोनावाला को घूमने के लिए एक अद्भुत जगह बनाती है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है, जो अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी से एक ब्रेक चाहते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं तो यहां पर राजमाची पॉइंट, टाइगर्स लीप, लोनावाला लेक, शूटिंग पॉइंट, सेलेब्रिटी वेक्स म्यूजियम, लोहागढ़ किला आदि जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर अपनी कई नदियों, शानदार झरनों और राजसी चोटियों के लिए जाना जाता है। शहर में प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूल, और हरे भरे घने जंगल, झरने, पहाड़ियां, घाटियां शामिल हैं जो आपका दिल खुश कर देंगी। कभी महाबलेश्वर ब्रिटिश शासन काल में ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में कार्य करता था और अब इसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। वीकेंड पर 2 दिनों के लिए मुंबई के पास घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 263 किमी है। यहां आप घुड़सवारी, ट्रैकिंग, शॉपिंग, माउंटेन बाइकिंग, बोटिंग, फिशिंग, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां कर सकते हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

इगतपुरी

पश्चिमी घाट की गोद में बसा इगतपुरी महाराष्ट्र राज्य का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। इगतपुरी सह्याद्री पर्वतमाला की कुछ सबसे ऊंची श्रेणियों से घिरा हुआ है, जो इसे ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छा वेकेशन स्पॉट बनाता है। धम्मगिरी, त्रिंगलवाड़ी किला, भाटसा नदी घाटी, कलसुबाई चोटी, आर्थर झील, अमृतेश्वर मंदिर, ऊंट घाटी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें देखने के लिए आपको जरूर जाना चाहिए। मुंबई से इगतपुरी की दूरी 121 किमी है।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

मालशेज घाट

मुंबई शहर से 125 किलोमीटर दूर स्थित मालशेज घाटएक माउंटेन पास है, जो बाइकर्स के लिए सबसे ज्यादा फेवरेट डेस्टिनेशन है। दोस्तों अगर आप मॉनसून के दौरान मालशेज घाटको विजिट करने जाते हैं, तो आपको वहां बहुत सारे मल्टी वाटरफॉल देखने को मिल जाएंगे। साथ ही मालशेज घाट से थोड़ी ही दूरी पर आपको एक डैम भी देखने को मिलेगा, जहां आप चाहें तो मालशेज घाटको विजिट करने के दौरान जा सकते हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

अलीबाग

मुंबई से एक शानदार वीकेंड प्लान करने के लिए अलीबाग भी आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यहां मुंबई से सड़क या बोटिंग के द्वारा पहुंचा जा सकता है। मुंबई से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग मुंबई का एक काफी खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो अपने बीच के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप सीफूड खा सकते हैं और वॉटर एक्टिविटीज के साथ-साथ कैंपिंग के मजे ले सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र तट से बोट ले सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड है, जो एक साथ कई सारी गतिविधियां करना चाहते हैं। अलीबाग एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। मुंबई से अलीबाग की दूरी 95 किमी है। वारसोली बीच, विक्रम विनायक मंदिर, अलीबाग किला, किहिम बीच, कनेश्वर मंदिर, हीराकोट किला जैसी जगहों को आप यहां एक्सप्लोर कर सकते हैं।

weekend travel mumbai,mumbai travel,mumbai travel diaries,maharashtra travel

कर्जत

उल्हास नदी के बेसिन पर बसा है कर्जत। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है यह स्थान। यहां पर्वत, किले और प्राचीन चट्टानों में कटी गुफा और प्राचीन मंदिर यहां की खूबसूरती में इजाफा करते हैं। कर्जत हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पड़ता है, जो ट्रेकर्स के लिए काफी अच्छा वीकेंड डेस्टिनेशन है। मुंबई से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह ट्रेकिंग प्वाइंट सहयाद्री माउंटेन रेंज से घिरा हुआ है, जहां जाने पर आपको वाटरफॉल भी देखने को मिल जाएंगे। मुंबई और आस-पास रहनेवाले लोगों के लिए यह खास वीकेंड प्लेस है। कर्जत में आप ट्रैकिंग के साथ ही अनेक ऐडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई