न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में करना चाहते हैं विदेश यात्रा, आपके बजट में रहेगा इन देशों का सफर

आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन देश बताने जा रहे हैं जहां आप भारत से बेहद ही सस्ते में विदेश यात्रा कर सकते हैं। इन देशों का सफर आपके लिए किफायती साबित होगा। आइये जानते हैं इन देशों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 2:15:49

सस्ते में करना चाहते हैं विदेश यात्रा, आपके बजट में रहेगा इन देशों का सफर

साल के आखिरी दिन जारी हैं जिस दौरान सभी पूरे साल में की गई बचत के पैसों का कुछ हिस्सा घूमने-फिरने में खर्च करते हैं। घूमने के लिए जगह का चुनाव अपनी पसंद और बजट के अनुसार किया जाता हैं। कई लोग चाहते हैं कि विदेश यात्रा पर जाया जाए, लेकिन अपने बजट के चलते लोग ये चाहत पूरी नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे देश हैं जहां की यात्रा बेहद सस्ती हैं और यहां घूमने का खर्चा देश में घूमने के बराबर ही पड़ता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन देश बताने जा रहे हैं जहां आप भारत से बेहद ही सस्ते में विदेश यात्रा कर सकते हैं। इन देशों का सफर आपके लिए किफायती साबित होगा। आइये जानते हैं इन देशों के बारे में...

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अपनी संस्कृति, सुखद वातावरण, खानपान और खूबसूरत लैंडस्केप के लिए मशहूर है। यहां के जंगल से लेकर मैदान और पहाड़ से लेकर रेतीले समुद्र तट, यहां आने वाले सैलानियों को खूब लुभाते हैं। यहां जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यहां घूमने के लिए प्रति व्यक्ति को महज 35 से 40 हजार ही खर्च करने होते हैं।

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

भूटान

हिमालय की पहाड़ियों से ढका भूटान दक्षिण एशिया का महत्वपूर्ण देश है। इस देश में घूमने के लिए काफी कुछ है। आप चाहें तो भूटान के लिए पहले ही किसी टूर एजेंसी से ट्रिप को बुक करवा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। बागडोगरा से आपको रिटर्न फ्लाइट 10 हज़ार की पड़ेगी। यहां रहने के लिए भी आपको सस्ते में होटल मिल जाएंगे। यहां आप फुएंत्शोलिंग, थिम्पू, पुनाखा द्ज़ोंग, ट्रैशिगंग, हा वैली, ट्रोंगसा, दोचुला दर्रा, रिनपुंग द्ज़ोंग, जैसे प्रमुख आकर्षणों का मजा ले सकते हैं।

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

थाईलैंड

अगर आप भारत से ट्रैवल करने के लिए एक सस्ते देश की तलाश में हैं, तो थाईलैंड आधुनिक शहर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों का एक परफेक्ट मिश्रण है। यहां रहने के लिए आपको प्रति दिन 1200 रुपए देने पड़ सकते हैं या उससे अधिक, निर्भर करता है कि आप किस जगह ठहरने का सोच रहे हैं। साथ ही थाईलैंड में करने के लिए आप कुछ मजेदार एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जैसे लोकल मार्किट में शॉपिंग, फ़्लोटिंग मार्केट टूर, हाथी टूरिज्म, चिकित्सा टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेक, नाइट पार्टी आदि। अगर आप यहां के कुछ प्रमुख आकर्षणों की तलाश में हैं क्राबी, बैंकॉक, फुकेत, पटाया, फी फी द्वीप, चियांग माई, कोह फानगन यहां के प्रमुख स्थान हैं।

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

सिंगापुर

अगर आपको लगता है कि सिंगापुर महंगा देश है तो आप गलत नहीं है। लेकिन कुछ ट्रिक और बेहतर प्लानिंग के जरिए आप सिंगापुर सस्ते में भी घूम सकते हैं। अगर आपने सही से प्लानिंग की और रिसर्च की तो आप इस कलरफुल देश की यात्रा 40 हजार रुपये में कर सकते हैं। यहां से भारत की फ्लाइट का टिकट 22 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच बैठता है। अगर आपको सस्ता और बेहतर टूर पैकेज मिल जाता है तो आप इस देश की यात्रा करीब 50 हजार रुपये में कर सकते हैं।

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

नेपाल

भारत के करीब नेपाल घूमने के लिए बहुत सुंदर देश है। नेपाल घूमने का खर्च भी कम होता है। कम पैसों में भारत से बाहर किसी देश को घूमने जाना चाहते हैं तो नेपाल जाएं। दिल्ली से काठमांडू के लिए फ्लाइट से जा सके हैं, जहां नेपाल का रास्ता डेढ़ घंटे का है। एयरपोर्ट से नेपाल के लिए कई बस सेवाएं भी हैं। नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा होने के कारण कम पैसों में खूबसूरत मठ, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, मंदिर आदि की सैर कर सकते हैं।

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

वियतनाम

दक्षिण-पूर्वी एशिया में वियतनाम यकीनन महाद्वीप के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्राकृतिक आकर्षणों से घिरा ये देश पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है, साथ ही अगर आप भारत से इस देश घूमने जाते हैं तो आपकी जेब ज्यादा ढीली भी नहीं होगी। यहां आप हॉस्टल में रहने का एक दिन का किराया 1000 या उससे अधिक है। हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, सापा, हा लॉन्ग बे, न्हा ट्रांग, मेकांग डेल्टा वियतनाम यहां के कई प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। अगर आप यहां कुछ एक्टिविटीज की तलाश में हैं तो यहां आप बोटिंग या क्रूज पर मस्ती कर सकते हैं, लोकल मार्केट जा सकते हैं, सांस्कृतिक टूर, द्वीप टूर, वन्यजीव टूर का लुत्फ उठा सकते हैं।

want to travel abroad cheaply travel to these countries will be in your budget,holiday,travel,tourism

मलेशिया

भारत से बाहर किसी देश की यात्रा पर जा रहे हैं, तो मलेशिया की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। महज चार घंटे की उड़ान में भारत से मलेशिया का सफर तय कर पाएंगे। हर साल यहां भारत से काफी पर्यटक आते हैं। मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल कुआलालंपुर है। स्काई स्क्रेप्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। मलेशिया में कई गुफाएं और बुकिट बिटांग जैसे बाजार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका