न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैमिली का वीकेंड बनाना चाहते हैं स्पेशल, ले जाएं उन्हें दिल्ली के इन 10 बेहतरीन रेस्टोरेंट

इस वीकेंड आप अपने दोस्तों, फैमिली या पार्टनर के साथ लंच या डिनर के लिए इन रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 6:13:39

फैमिली का वीकेंड बनाना चाहते हैं स्पेशल, ले जाएं उन्हें दिल्ली के इन 10 बेहतरीन रेस्टोरेंट

आने वाले दिनों में वीकेंड आने को हैं जिसे सभी अपनी फैमिली के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो अपनी फैमिली को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में ले जाकर भोजन करवा सकते हैं। दिल्ली वालों का खाने से रिश्ता काफी पुराना है। स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड से लेकर लैविश रेस्टोरेंट तक आप हर जगह खाने के शौकीनों की जबरदस्त भीड़ देख सकते हैं। ऐसे में फैमिली को ट्रीट देना अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता हैं। इसके लिए आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने भोजन के साथ ही अपने बाहरी नजारे यानी शहर का खूबसूरत व्यू दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं। इस वीकेंड आप अपने दोस्तों, फैमिली या पार्टनर के साथ लंच या डिनर के लिए इन रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

कयलिन एक्सप्रेस रेस्टोरेंट

अपने चाइनीज खाने के लिए मशहूर ये जगह, एशियाई फूड लवर्स के लिए हैवन है। यहां के मेन्यू में से आप एक से एक टेस्टी और सस्ती स्मूदी आर्डर कर सकते हैं। साथ ही यहां का चिली गार्लिक नूडल्स, शेज़वान प्रॉन्स और खाओ सू सबसे लोकप्रिय डिशेस में आते हैं। काइलिन एक्सप्रेस दिल्ली का रूफटॉप कैफे है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ एक यादगार रोमांटिक कैंडललाइट डिनर कर सकते हैं।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

ऑलिव बार एंड किचन रेस्टोरेंट

ऑलिव बार एंड किचन रेस्टोरेंट से पहली नजर में ही आपको प्यार हो जायेगा। इस रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट भोजन और सुंदर सजावट आपके डिनर डेट को चार चाँद लगाने वाला हैं। जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट में प्रवेश करते हैं, आप इसके खाने की खुशबू और महक से मोहित हो जाएंगे। एक विशाल पेड़ के निचे खुली हवा में बैठ कर अपने डिनर का मज़ा ले सकते हैं। यह दिल्ली के सबसे अच्छे रेस्तरां में से एक है। यहां आप लाइव म्यूजिक के साथ भी अपने डिनर का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यही नहीं यहां लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी भी पेश की जाती हैं।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

कैफे 27

कैलाश कॉलोनी में बसा स्लैश लाउंज दिल्ली के सबसे अच्छे रूफटॉप कैफे में से एक है, जहां की छत से आप शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां का माहौल काफी कंर्फटेबल है और खाने के तो क्या ही कहने। यहां के मेन्यू से आप कॉन्टिनेंटल, ओरिएंटल, इटैलियन, मुगलई और इंडियन फूड में से कुछ भी आर्डर कर सकते हैं।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

जामुन रेस्टोरेंट

इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी ख़ासियत है यहां पर मिलने वाली लजीज खाना। बटर चिकन, दाल मखनी, पनीर टिक्का और फिश डिश यहां की उन लजीज फूड्स में शामिल है जो आपको बेहद पसंद आने वाला है। इस रेस्टोरेंट की एक और खासियत आपको बेहद पसंद आने वाली है, और वो हैं इस रेस्टोरेंट की थीम। इस रेस्टोरेंट को पूरे तरीके से जामुन के रंग में ढाला गया है जो इस रेस्टोरेंट को और भी आकर्षण बनता है। अगर आप अपने फैमली के साथ किसी अच्छे रेस्तरां में जाने का सोच रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुचे।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

ऑरा किचन एंड बार

ऑरो किचन एंड बार हौज खास में मौजूद है, जो हमेशा खाने के शौकीनों से घिरी रहती है। ये रेस्टोरेंट अपने इंटरनेशनल फूड और डीजे नाइट के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल ही लोगों को इतना आकर्षित करता है कि आए दिन लोगों की यहां भीड़ देखने को मिलती है। यहां स्वादिष्ट इंडियन और कॉन्टिनेंटल खाना सर्व किया जाता है। अगर आप दिल्ली में एक बेहतरीन रूफ टॉप रेस्टोरेंट की तलाश में हैं या इन खानों के शौक रखते हैं, तो इस रेस्टोरेंट का विकल्प चुन सकते हैं।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

बिरयानी रेस्टोरेंट

अगर आप हैदराबाद में मिलने वाली बिरयानी के शौकीन है तो दिल्ली के बिरयानी रेस्टोरेंट में पहुच जाएं। वैसे दिल्ली में आपको हर जगह बिरयानी रेस्टोरेंट मिल जाएंगे लेकिन अगर असल बिरयानी के जायके का मज़ा लेना हो तो दिल्ली के राजीव चौक पर पहुच जाएं। इस रेस्तरां की बात खास इस लिए कर रहा हूं क्योंकि यहां के बिरयानी की स्वाद हमने भी टेस्ट किया है। इस रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जाने पर आपको और भी मज़ा आने वाला है क्योंकि बेहतरीन खाने के साथ जब अपने लोग हो तो मज़ा आ जाता है।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

द स्काई हाई

अपने रूफटॉप सीटिंग के लिए लोकप्रिय, द स्काई हाई न केवल दिल्ली में सबसे अच्छे रूफटॉप कैफे में से एक है, बल्कि कैंडललाइट डिनर के लिए अपनी बीवी को साथ ले जाने वाली एक शानदार जगह है। इस जगह पर आपको खाने और एल्कोहॉल की एक लंबी लिस्ट देखने को मिल जाएगी। यहां का म्यूजिक, टेस्टी खाना और शांत वातावरण लंच या डिनर के लिए बेहतरीन जगहों में आते हैं। यहां का पेरी पेरी पिज्जा और दाल मखनी को ट्राई करना बिल्कुल न भूलें।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

इंडियन एक्सेंट रेस्टोरेंट

अगर आप किसी शांत और रोमांटिक रेस्टोरेंट की तलाश में है तो इंडियन एक्सेंट रेस्टोरेंट उस कमी को पूरा कर सकता है। यहां पर मिलने वाली स्वादिष्ट फूड्स आपको बेहद पसंद आने वाले है। इस रेस्तरां की एक और खास बात ये है कि इसे पुरे तरीके से कांच से निर्मित किया गया है। वेज, नॉन वेज, साउथ इंडियन जैसे कई देश और राज्यों के फूड्स यहां मिलते हैं। इस रेस्तरां को सबसे रोमांटिक डिनर प्लेस भी कहां जाता है।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

अनकल्चर्ड कैफे एंड बार

एक बड़े रूफ टॉप के साथ लाउंज इस जगह को बैठने लायक बनाते हैं। यहां का मेन्यू चाइनीज खाने से लेकर कॉन्टिनेंटल, इटालियन खाने और काफी कुछ वैरायटी वाली डिशेस का मिश्रण है। वहीं दूसरी ओर वीकेंड पर आप ड्रिंक्स और हुक्के का भी भी मजा ले सकते हैं। खुले आसमान के नीचे ऐसी हसीन जगह पर डिनर या लंच करने का अपना अलग ही मजा है।

want to make family weekend special take them to these 10 best restaurants in delhi,holiday,travel,tourism

पिंड बल्लूची रेस्टोरेंट

संभवत इस रेस्टोरेंट के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। अगर नहीं जानते तो आपको बता दे कि पिंड बल्लूची को दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ उत्तर भारतीय रेस्तरां में से एक ब्रांड माना जाता है। यहां पर मिलने वाले फूड्स स्वादिष्ट से भरपूर होते हैं। वेज, नॉन वेज के साथ-साथ यहां ड्रिंक भी मिलता है। अगर आप एक पार्टी रेस्टोरेंट की खोज में है तो पिंड बल्लूची इस खोज का उत्तर हो सकता है। अगर आने दिनों में आपके किसी फैमली सदस्य और दोस्त का बर्थडे है तो यहा आराम से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर