न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आध्यात्म के साथ लेना चाहते हैं घूमने का मजा, करें इन जगहों के ट्रिप की प्लानिंग

आज हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आध्यात्म के साथ ही घूमने का भी पूरा मजा देगी। आइये जानते है इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 5:22:14

आध्यात्म के साथ लेना चाहते हैं घूमने का मजा, करें इन जगहों के ट्रिप की प्लानिंग

घूमना सभी पसंद करते हैं जो कि मानसिक तनाव को कम करने का एक जरिया भी हैं। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ से आराम पाने के लिए लोग छुट्टियां लेकर घूमने जाना पसंद करते हैं। कभी दोस्तों के साथ तो कभी परिवार संग या फिर अकेले ही। घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाना चाहिए जो प्रकृति से निकटता देने के साथ ही आध्यात्म का भी प्रभाव डालें। ऐसी जगहों पर घूमना मन को शांत करने के साथ ही दिल को भी खुश करता हैं। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आध्यात्म के साथ ही घूमने का भी पूरा मजा देगी। आइये जानते है इन जगहों के बारे में...

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

पुष्कर

आप अपने घरवालों को राजस्थान में स्थित पुष्कर लेकर जा सकते हैं। यहां आपको भारत के एकमात्र मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। वहीं, यहां वराह घाट पर होने वाली शाम की आरती आपका मन मोह लेगी। यहां आपको 500 से ज्यादा मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां आप रत्नागिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर भी जा सकते हैं। साथ ही यहां कुदरत के कई अनोखे नाजरे भी आप देख सकते हैं। आप आप कालाबेलिया नाच, हॉट एयर बलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

केरल

अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए फेमस केरल अब कई फेमस आयुर्वेदिक केंद्र बनते जा रहा है। यहां कि थकानमुक्त मसाज का अनुभव पाने लिए सैलानी दुनिया भर से आते हैं। जी हां पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ यहां मसाज का भरपूर आनंद लेते हैं। दिन प्रतिदिन केरल में आध्यात्मिक, यौगिक और आयुर्वेदिक केंद्र खुलते जा रहे हैं। आयुर्वेदिक पर्यटन के मामले में केरल का कोवलम एक शानदार गंतव्य बनकर उभरा है। यहां सैलानियों के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रोगियों की भी सख्या बढ़ी है। यहां स्पेशल मसाज के लिए पारंपरिक पद्धतियों के साथ दुर्लभ हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी तन और मन को दुरूस्त रखना चाहती हैं तो एक बार केरल जरूर जाएं।

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

ऋषिकेश

बात जब अध्यात्म और घूमने की आती है, तो सबसे पहला नाम ऋषिकेश का आता है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित ये जगह काफी मशहूर है। यहां काफी दूर-दराज से लोग हर हफ्ते अपने छुट्टियों में पहुंचते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर से लेकर घूमने की कई जगह मिल जाएंगी। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, बंजी जपिंग और क्लिफ डाईविंग कर सकते हैं। ये जगह शांति के लिए भी जानी जाती है। काम की थकान के बीच आप यहां अपने घरवालों संग सुकून के पल भी बिता सकते हैं।

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

वाराणसी

उत्तर भारत के वाराणसी को दुनिया भर के सबसे पवित्र जगहों में से एक माना जाता है। यहां हर साल लाखों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। वाराणसी का मुख्य आकर्षण यहां स्थित 84 गंगा घाट हैं। यहां के हर घाट की अपनी अनूठी पौराणिक-धार्मिक विशेषता है। अस्सी, दशाश्वमेध, मणिकर्णिका, आदिकेशव, पंचगंगा ये काशी के सबसे प्रसिद्ध धाट हैं, जिन्हें पंचतीर्थ भी कहा जाता है। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए यहां के गंगा घाट आदर्श माने जाते हैं। सूर्यास्त-सूर्योदय के दृश्य यहां के सबसे मनोरम होते हैं। अस्सी घाट की शाम की गंगा आरती विश्व विख्यात है।

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये मुंबई से लगभग 250 किलोमटर दूर है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, झरने देख सकते हैं, प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं। इसके अलावा यहां राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। जहां आपको रोमांच और अध्यात्म दोनों मिल जाएंगे। यहां आप विल्सन पॉइंट से सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। यहां आप महाबलेश्वर शिव मंदिर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आपको आनंद मिल सकता है।

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

हंपी

हंपी भी घरवालों के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। अगर आप शांति वाली जगह पसंद करते हैं, तो फिर हंपी उनमें से एक जगह है। यहां तुन्गभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में आपको दूर-दूर तक पहाड़ियां दिखेंगी। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप सनापुर झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां आप विरूपाक्ष मंदिर, रॉक क्लाइंबिंग, हाथियों का तबेला और क्लिफ जपिंग भी जा सकते हैं।

want to enjoy traveling with spirituality,plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

हरिद्वार

यह एक प्राचीन नगर हैं जिसे भगवान के यहां जाने का रास्ता कहा जाता है। यह काफी पुराना शहर है। यह स्थान हिमालय की छोटी पर्वत श्रृंखला में बसा हुआ है। जहां कई हिंदू तीर्थयात्री आते हैं और पवित्र गंगा नदी के जल में स्नान करते हैं। आध्यात्म के मामले में देवनगरी हरिद्वार किसी से कम नहीं। जैसा की नाम से ज्ञात है हरि का द्वार - हरिद्वार। यह नगरी अपनी आध्यात्मिक और धार्मिक क्रियाओं के लिए जानी जाती है। यहां आपको बहुत सारे मंदिर और आश्रम दिख जाएंगे। साथ ही यहां कई पवित्र गंगा घाट भी मौजूद हैं। 'हर की पौड़ी' हरिद्वार का सबसे पवित्र गंगा धाट माना जाता है। जहां कुछ देर बैठकर आप तन और मन की सारी थकान मिटा सकती हैं। इसके अलावा भारत माता मंदिर, शांतिकुंज आदि यहां के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थान हैं, जहां आप मानसिक और आत्मिक शांति का अनोखा अनुभव ले सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर