न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस गर्मी की छुट्टियों पर बनाए हैदराबाद के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान

आप चाहे तो हैदराबाद के कुछ हिल स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं जो अपने प्राकृतिक नजारों और खूबसूरती से सभी के मन को सुकून प्रदान करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Mar 2023 2:02:54

इस गर्मी की छुट्टियों पर बनाए हैदराबाद के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं और आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियाँ भी आने वाली हैं जिसमें सभी अपने परिवार संग घूमने का प्लान बनाते हैं और किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां गर्मियों से निजात मिले और छुट्टियां यादगार बने। ऐसे में आप चाहे तो हैदराबाद के कुछ हिल स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं जो अपने प्राकृतिक नजारों और खूबसूरती से सभी के मन को सुकून प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं हैदराबाद के इन हिल स्टेशन के बारे में...

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations

लैंबसिंगी हिल्स

लैंबसिंगी हिल्स, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। जहां गर्मियों में इस जगह पर आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा, तो वहीं सर्दियों में यहां आप बर्फबारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं। आसपास से लोग वीकेंड में यहां पहुंचते हैं। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 571 किलोमीटर है। यहां आप शांति के पल बिता सकते है, प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं। साथ ही यहां ब्रिटिश शासन के समय से काली मिर्च और कॉफी के प्लांटेशन को भी आप देख सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations

अनंतगिरी हिल्स

अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है और साथ ही आप एडवेंचर्स के शौकीन हैं तो आपके लिए अनंतगिरी हिल्स काफी सही जगह है। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 80 किलोमीटर से ज्यादा है। यहां आप जंगल में टहलते हुए घाटी और झरनों के शानदार दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं। यही नहीं, यहां कैम्पिंग की सुविधा के साथ ही रॉक क्लाइंबिंग, बैलेंसिंग बोर्ड और स्पाइडर वेब जैसी एक्टिविटीज आप यहां कर सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations

श्रीशैलम हिल स्टेशन

श्रीशैलम हिल स्टेशन एक धार्मिक जगह है। ये जगह कृष्णा नदी के तट पर स्थित है और यहां आप मंदिरों और गुफाओं को देख सकते हैं। साथ ही यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और एक बांध भी है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको हैदराबाद से लगभग 212 किलोमीटर का सफर तय करना पडेगा, लेकिन यहां पहुंचकर आपकी सारी थकान पल भर में मिट जाएगी। यहां आप इस्ता कामेश्वरी मंदिर जा सकते हैं और अक्कमहादेवी गुफाओं तक पहुंचने के लिए आप रोपवे ले सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations

हॉर्सले हिल्स

अगर आप अपने काम की थकान को दूर करने के लिए शांति वाली जगह की तलाश में हैं, तो यकीन मानिए आपकी तलाश हॉर्सले हिल्स पर आकर खत्म होती है। ये जगह हैदराबाद से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां प्रकृति के अनोखे नजारों को देखने के लिए पहाड़ी की चोटी पर ट्रेक कर सकते हैं, यहां आपको दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ का घर भी देखने को मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका