न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सुंदरता का भव्य नजारा देता हैं मनाली, जरूर करें यहां इन 9 जगहों की सैर

अगर आप भी मनाली घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में जानकरी देने जा रहे हैं जहां की सैर जरूर करनी चाहिए। ये जगहें आपको मनाली घूमने का पूरा मजा देगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 5:33:21

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो हिल स्टेशन का सबसे ज्यादा चुनाव किया जाता हैं। इन्हीं हिल स्टेशन में एक हैं हिमाचल प्रदेश का मनाली जिसे अपनी प्राकृतिक सुदरता के लिए जाना जाता हैं। लोग मनाली पहुंचकर नेचर का लुत्फ़ उठाते हुए शांति और सुकून की अनुभूति करते हैं। यह समुद्र तल से तकरीबन 6400 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। अगर आप भी मनाली घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में जानकरी देने जा रहे हैं जहां की सैर जरूर करनी चाहिए। ये जगहें आपको मनाली घूमने का पूरा मजा देगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

वशिष्ट टेंपल, मनाली (Vashisht Temple, Manali)

मनाली से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कहावी नदी के तट पर बना हुआ यह वशिष्ट टेंपल वशिष्ठ गांव में मौजूद है। यहां पर एक गर्म पानी के कुंड हैं जहां से सल्फर वाटर निकलता है। साथ ही इस गर्म पानी के कुंड के लिए माना जाता है कि पानी में नहाने से हर तरह के त्वचा रोग दूर हो जाते है। इसके पास में ही भगवान श्रीराम को समर्पित एक रामा मंदिर भी है।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

नगर कैसल, मनाली (Nagar Caisal, Manali)

मनाली से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर कैसल का निर्माण 1460 में कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह ने करवाया था। इस कैसल को बनाने में पूरी तरह से लकड़ी और पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। व्यास नदी के तट पर ही कैसल मौजूद है। फिल्म जब वी मेट का एक गाना यहीं पर फिल्माया गया था।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

मणिकरण गुरुद्वारा, मनाली (Manipur Gurudwara, Manali)

मनाली से 80 किलोमीटर की दूरी पर मणिकरण गुरुद्वारा स्थित है, गुरुद्वारे के बाहर ही पार्वती नदी बहती है। इसके साथ ही गुरुद्वारे के बाहर ही शिव मंदिर मौजूद है जिसे द्वापर युग का माना जाता है। कहा जाता है कि इसी मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती ने 11000 वर्षों तक तपस्या की थी। इस गुरुद्वारे में चौबीसों घंटे लंगर होता है। इस मंदिर के पास ही एक गर्म पानी का कुंड भी मौजूद है। इसके साथ ही इस गुरुद्वारा में चौबीसों घंटे लंगर चलता है।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

हिडिंबा देवी टेंपल, मनाली (Hidimba Devi Temple, Manali)

सन 1553 में कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने इस मंदिर की रचना करवाई थी। मॉल रोड से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर एक ही पत्थर में गुफानुमा आकार में बना हुआ है। कहा जाता है कि राजा ने सभी कारीगरों के इस मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद हाथ कटवा दिए थे। 14 मई को हर साल इस मंदिर में देवी का जन्मदिन मनाया जाता है जिसमे शामिल होने दूर दूर से लोग यहां आते है।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

सोलांग वैली,मनाली (Solaang Velly, Manali)

सोलांग वैली मनाली के प्रसिद्ध वैली में से एक है, जिसकी ऊंचाई 11 मीटर है। यहां पर हर साल विंटर की फेस्टिवल का भी आयोजन होता है। जिसके लिए लोग दुनिया भर से यहां शामिल होने के लिए आते है। इसके साथ ही यहां पर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है। इसके अलावा आप सोलांग वैली पर आकर घुड़सवारी और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

पिन वैली नेशनल पार्क, मनाली (Pin Velly Park, Manali)

इस नेशनल पार्क की स्थापना सन 1987 में की गई थी, को कि स्पिटी घाटी में स्थित हैं। यह हिमाचल प्रदेश का इकलौता ऐसा नेशनल पार्क है जो कि ठंडे रेगिस्तान में फैला हुआ है। जहां पर आप हिम तेंदुए के देख सकते है। इसके साथ ही बहुत सारे विलुप्त हो रहे जंगली जानवर भी आपको यहां देखने को मिल सकते हैं। इस नेशनल पार्क में जाने के लिए आपको परमिशन की ज़रूर होती हैं।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

मनु टेंपल, मनाली (Manu Temple, Manali)

मॉल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनु टेंपल (Manu Temple) व्यास नदी के तट पर पुरानी मनाली में स्थित हैं। मनु के धरती पर पड़े पहले कदम की छाप इस मंदिर पर मौजूद है। ब्रह्मा जी द्वारा बनाए गए मनु सबसे पहले मनुष्य थे, और इसी जगह पर मनु के सात बार जन्म और उनकी सात बार मृत्यु हुई थी।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

जोगिनी वॉटर फॉल्स, मनाली (Jogini water falls, Manali)

कुल्लू घाटी से होकर बीस रिवर को जाता हुआ यह एक नेचुरल वाटर फॉल है, जो कि काबकी देवी जोगिनी को समर्पित पवित्र स्थल है। जिसे यहां पर महिला शक्ति का स्थल भी माना जाता है इसीलिए इस स्थान शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है। यहां आकर आप वॉटर फॉल्स के नीचे रहकर वादियों और पहाड़ों के नजारों का मजा ले सकते हैं।

visit these 9 places in manali,holidays,travel,tourism

रोहतांग पास, मनाली (Rohtaang Pass, Manali)

दुनिया की सबसे ऊंचे स्थानों पर चलने वाली सड़क जो मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 4111 किलोमीटर की हुई। हर साल जहां दुनिया भर से लाखों पर्यटक घूमने के लिए यहां आते हैं। यहां पर ग्लेशियर और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता हैं। साथ ही यहां आप माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं। यह जगह चारों तरफ बर्फ से ढंकी हुई हैं। इस जगह को मई में खोला जाता है और सितंबर में बर्फबारी होने के कारण बंद कर दिया जाता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!