Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आने वाली गर्मियों में कर रहे हनीमून की प्लानिंग, घूम आए उत्तराखंड और इसके आसपास ये 8 हिल स्टेशन

शादियों का सीजन जारी हैं जिसमें शादी के बंधन में जुड़ने के बाद जोड़े सबसे पहले अपने हनीमून ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। आने वाले दिनों में गर्मियां शुरू हो जाएगी। ऐसे में हिल स्टेशन जैसी जगहों पर घूमने जाना बेहतरीन साबित होगा। जब बात हिल स्टेशन की आई हैं तो उत्तराखंड का नाम तो आता ही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 10:10:29

आने वाली गर्मियों में कर रहे हनीमून की प्लानिंग, घूम आए उत्तराखंड और इसके आसपास ये 8 हिल स्टेशन

शादियों का सीजन जारी हैं जिसमें शादी के बंधन में जुड़ने के बाद जोड़े सबसे पहले अपने हनीमून ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। आने वाले दिनों में गर्मियां शुरू हो जाएगी। ऐसे में हिल स्टेशन जैसी जगहों पर घूमने जाना बेहतरीन साबित होगा। जब बात हिल स्टेशन की आई हैं तो उत्तराखंड का नाम तो आता ही हैं। उत्तराखंड में ओसे इसके आसपास कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज ये हिल स्टेशन आपके हनीमून ट्रिप को यादगार बनाने का काम करेंगे। खूबसूरत होने के साथ ही ये हिल स्टेशन काफी बजट फ्रेंडली भी है। तो आइये जानते हैं उत्तराखंड और इसके आसपास के इन हिल स्टेशन के बारे में...
uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays चितकुल

भारत और चीन सीमा पास मौजूद, चितकुल हिमाचल प्रदेश का एक विचित्र गाँव है, जहां लोगों को बेहद शांति मिलती है। चितकुल की सबसे अच्छी बात यह है कि इस गांव में रहने स्थानीय लोग काफी समय से यहां रह रहे हैं। यहां के लोग हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म दोनों में काफी विश्वास रखते हैं, जिसकी वजह से उनका व्यवाहर काफी विनम्र और शांत रहता है। चितकुल शानदार और खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है। झीलें, जंगल से ढकी पहाड़ियाँ, संकरी सड़कें, छोटे-छोटे घर और धुंध का मौसम मिलकर चितकुल को धरती पर स्वर्ग बनाते हैं। मठी मंदिर, चरण चितकुल दर्रा, बसपा नदी, चितकुल किला यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays सांगला

हिमाचल प्रदेश का सांगला हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत घाटियों के लिए जाना जाता है। अगर शहर की भीड़ भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं, तो यहां की ढलानें, और बर्फ की चोटियां इस हिल स्टेशन को वाकई में अभूत जगह बनाती हैं। बसपा नदी के लिए प्रसिद्ध, सांगला यात्रियों को ट्राउट मछली पकड़ने सहित रोमांचकारी अनुभवों का हिस्सा बनने का अवसर भी देती है। सांगला घास का मैदान, बेरिंग नाग मंदिर, कामरू किला, बटसेरी गांव यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays दयारा बुग्याल

उत्तरकाशी में समुद्री तल 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर स्थित भट्वारी नामक स्थान से इस खूबसूरत घास के मैदान के लिए रास्ता कटता है। दयारा बुग्याल पहुचने के लिए यात्रियों को बरसू गांवसे ट्रैकिंग द्वारा लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सर्दियों के दौरान पर्यटक लगभग 28 वर्ग किमी में फैले इस क्षेत्र में ढलानों पर स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। यह जगह भी हिमालय का शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays कल्पा

कैलाश पर्वत से घिरा कल्पा भी खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये पहाड़ी जगह, हरी भरी हरियाली से घिरी हुई है, आसमान को छूते यहां के पहाड़ बेहद ही अच्छे लगते हैं। शहर का कई हिस्सा सेब के बागों और हरे भरे जंगलों से ढका हुआ है, जो इस डेस्टिनेशन को किसी जादुई किताब में दिखने वाली खूबसूरत दुनिया की तरह दिखाता है। किन्नौर कैलाश, बसपा घाटी, कामरू किला, जोरकंदन यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays मशोबरा

समुद्र तल से 7700 फीट की ऊंचाई पर स्थित, मशोबरा को अक्सर शिमला की कॉपी बोला जाता है। हरे-भरे और घने जंगलों के विशाल क्षेत्रों का घर, मशोबरा उन आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है, जो प्रदूषण से दूर कुछ वक्त शांति वाली जगह पर समय गुजारना चाहते हैं। इस शांतिपूर्ण डेस्टिनेशन में जब भी आएं तो कम से कम 3 से 4 दिन का वक्त जरूर निकालकर आएं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है। रिजर्व फॉरेस्ट सैंक्चुअरी, क्रेग्नानो, वाइल्डफ्लावर हॉल होटल, रिट्रीट बिल्डिंग यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays मदमहेश्वर

यहां जाने के लिए रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ तक जाना होता है। रुद्रप्रयाग से बसे और जीप मिलती हैं। ऊखीमठ में मुख्य बाजार से सीधा रास्ता उनियाना जाता है जो आजकल मदमहेश्वर यात्रा का आधार स्थल है। उनियाना से मदमहेश्वर की दूरी 23 किलोमीटर है जो पैदल नापी जाती है। कुछ साल पहले तक यह यात्रा मनसूना से शुरू होती थी। मनसूना ऊखीमठ और उनियाना के बीच में है। गौण्डार से करीब डेढ किलोमीटर आगे खटरा चट्टी आती है। चट्टी यात्रियों के रुकने के स्थान को कहते हैं। यहां से मदमहेश्वर की दूरी सात किलोमीटर है। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays कौसानी

कौसानी भारत के उत्तराखंड राज्य में बागेश्वर जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। 1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, कौसानी निश्चित रूप से उत्तराखंड में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशनों की लिस्ट में शामिल होना चाहिए। अगर आप एक वीकेंड ट्रिप के लिए कुछ एकांत की तलाश कर रहे हैं तो यह हिल स्टेशन आपके लिए आइडियल है। uttrakhand tourist destinations,travel,uttrakhand travel,holidays कुल्लू

कुल्लू भी एक शानदार हिल स्टेशन है, जो ब्यास नदी और खूबसूरत हिमालय के बीच में स्थित है। ये जगह ज्यादातर देवदार के पेड़ों और देवदार के जंगलों से ढके होने की वजह से इसे 'देवताओं की घाटी' कहा जाता था। जो यात्री प्रकृति प्रेमी हैं या पहाड़ी गांव के इस क्षेत्र के सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए कुल्लू सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां रोमांच प्रेमियों के लिए भी कई जगहें मौजूद हैं, जैसे राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, पर्वतारोहण और ट्रेकिंग। यहां आइए और इस मजेदार जगह का पूरा लुत्फ उठाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका