न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्च के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगहें, अभी बनाएं यहां जाने का प्लान

घूमने का शौक हर किसी को होता है जहां कोई अकेले तो कोई अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं। मार्च का महीना आने वाला हैं जो कि घूमने के लिए बेहद शानदार समय के तौर पर देखा जाता हैं क्योंकि इस महीने में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Feb 2023 4:29:33

मार्च के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगहें, अभी बनाएं यहां जाने का प्लान

घूमने का शौक हर किसी को होता है जहां कोई अकेले तो कोई अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं। मार्च का महीना आने वाला हैं जो कि घूमने के लिए बेहद शानदार समय के तौर पर देखा जाता हैं क्योंकि इस महीने में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी। इस महीने में आपको प्रकृति का ऐसा माहौल मिलता हैं जो मन को खुशी पहुंचाने का काम करता हैं। यह ऐसा समय भी होता है जब बच्चो के एग्जाम खत्म होने को होते है। तो ऐसे में ये महीना सैर सपाटे के लिए बेस्ट माना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां मार्च के महीने में घूमने जाना अपनेआप में ही एक यादगार सफर बनाता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

वायनाड, केरल

वायनाड भारत के केरल राज्य में स्थित बेहद सुरम्य शहर है जो मार्च से पड़ने वाली गर्मी में चिल करने के लिए परफेक्ट जगह है। वायनाड के आकर्षित झरने, ऐतिहासिक गुफाए, दर्शनीय मंदिर और इसकी प्राकृतिक सुन्दरता इसे फैमिली वेकेशन, फ्रेंड्स ट्रिप यहाँ तक की कपल्स के घूमने के लिए भी बेहद ख़ास बनाते है। प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह किसी स्वर्ग से कम नही हैं। यदि आप साउथ इंडिया में घूमने के लिए भारत की अच्छी जगहें सर्च कर रहे है तो वायनाड आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

रत्नागिरी, महाराष्ट्र

रत्नागिरी में स्थित वेलास महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बसा एक छोटा फिशिंग विलेज है। आपको बता दें कि मुंबई से लगभग 220 किलोमीटर दूरी पर, वेलस के पास अरब सागर के शांत तट पर लगभग सैकड़ों ट्रेडिशनल घर हैं। इस गांव और इसके पास स्थित समुद्र तट को किसी भी समय देखा जा सकता है, लेकिन मार्च के समय यहां कि सुंदरता अपने चरम पर होती है। वेलस टर्टल फेस्टिवल यहां की खासियत है, जो कि मार्च में ही आयोजित किया जाता है। हरिहरेश्वर बीच, केल्शी बीच, विक्टोरिया किला, दिवेगर बीच और मुरुद भी आप जा सकते हैं।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

रणथंभौर, राजस्थान

रणथंभौर देश के बेहतरीन और खूबसूरत टाइगर नेशनल पार्क में आता है, इस जगह को सवाई माधोपुर का गहना भी कहा जाता है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस महीने पानी की तलाश में बाघ और बाकी जानवर जंगलों से बाहर निकलते हैं। ऐसे में आप जंगल सफारी करते हुए उनका दीदार कर सकते हैं। यात्री रणथंभौर में कई तरह के रंगीन पक्षियों को भी देख सकते हैं। रणथंभौर अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो यहां का पास का हवाई अड्डा जयपुर एयरपोर्ट है। साथ ही पास का रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन है। यहां आप सिर्फ जंगल सफारी ही नहीं, रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सुरवाल झील, जोगी महल, पदम झील और रणथंभौर किला भी देख सकते हैं।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

मथुरा, उत्तरप्रदेश

यह श्रकृष्ण की नगरी है, जहां की होली देश में सबसे ज्यादा मशहूर है। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जश्न देखने लायके होता है। यहां लट्ठमार होली की परंपरा है, जो देखने लायक है। होली के बाद यहां पर फूलों की होली है। ऐसे में अगर कृष्ण भक्ति में डूबना चाहते हैं तो होली के आसपास मथुरा घूमने का प्लान करें। वैसे तो यह त्यौहार पूरे भारत में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा-जिले के नंदगाँव और बरसाना कस्बों में होली का यह त्यौहार बहुत ही अनोखा होता हैं।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक सुंदर पर्यटन स्थल है जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ऊटी एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जिसे देखने के लिए देश के साथ ही विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊटी में सर्दियों में दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक ठंडी पड़ती है इसलिए मार्च का समय यहाँ घूमने के लिए काफी सुखद और अनुकूल होता है। जब भी आप मार्च के महीने में यहाँ आयेंगे तो घास के मैदान, सुखदायक वातावरण, शांत मौसम और यात्रा करने के लिए दर्शनीय स्थलों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी। जो यकीनन आपकी इस ट्रिप को बेहद खास और मेमोरिबल बना देगी।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

ऋषिकेश, उत्तराखंड

मार्च में घूमने की बात हो रही है और ऐसे में हम ऋषिकेश की बात न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। ऋषिकेश भारत में मार्च में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यहां दुनिया भर से कई पर्यटक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेने के आते हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी ये जगह एकदम बेस्ट है, यहां आप रिवर राफ्टिंग से लेकर, बंजी जंपिंग और भी कई रोमांचक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। साथ ही धार्मिक प्रेमियों के बीच भी ये जगह बेस्ट है। लक्ष्मण झूला, राम झूला, वशिष्ठ गुफा, त्रिवेणी घाट और बीटल्स आश्रम यहां देखने लायक जगहों में आता है। ऋषिकेश का पास का हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून है। साथ ही अगर आप ट्रेन से यहां आना चाहते हैं, तो हरिद्वार रेलवे स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

गोवा

यहां आप अपने कपल, लाइफ पार्टनर, फैमली और फ्रेंड्स सभी के साथ घूमने जा सकते है। मार्च मंथ गोवा ट्रिप के लिए ऐसा टाइम होता है जब आप अपने फ्रेंड्स और कपल के साथ बीच पर मस्ती कर सकते है और रात में यहाँ की नाइटलाइफ़ में अपने आपको मदहोश कर सकते है। गोवा अपनी रात भर मदमस्त कर देने वाली नाईटलाइफ या नाईट क्लब के लिए दुनिया भर में जाना जाता हैं, इसीलिए गोवा के ट्रान्स संगीत का अनुभव करने करने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट्स आते है। इनके साथ साथ गोवा में फैमली और बच्चो के साथ घूमने के लिए भी कई ऑप्शन है जहाँ आप अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।

tourist places to visit in march,places to visit in march in india for a calming,best places to visit in march in india 2023,best places to visit in march in india,best places to visit in march in 2023,ultimate places to visit in march 2023 in the world,travel,travel guide,travel tips in hndi

जयपुर, राजस्थान

गुलाबी शहर अपने शानदार किलों, महलों और म्यूजियम से पर्यटकों को आए दिन अपनी ओर आकर्षित करने में मदद करता है। मार्च में जयपुर एलीफेंट फेस्टिवल भी होता है, जहां आप हाथी नृत्य और हाथी पोलो जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। टेस्टी स्ट्रीट फूड और शाही इतिहास शहर को मार्च के महीने में भारत में घूमने के लिए सबसे जगहों में से एक बनाते हैं। आमेर किला, जौहरी बाजार, सिटी पैलेस, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका