न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों को आकर्षित करती हैं नवाबों के शहर की ये देखने लायक जगहें

। लखनऊ में घूमने की कई जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती से हर साल देश और दुनिया से लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। हम आपको आज लखनऊ की कुछ दर्शनीय और घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने का मन आप भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 2:12:49

पर्यटकों को आकर्षित करती हैं नवाबों के शहर की ये देखने लायक जगहें

जब भी कभी कुछ शहरों की बात की जाती हैं तो वहां से जुड़ी चीजों की छवि से उन जगहों की याद बन जाती हैं। ऐसा ही एक शहर हैं लखनऊ जिसे नवाबों के शहर के नाम से भी जाना जाता हैं। लखनऊ अपने साहित्य, संस्कृति और वास्तुकला के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां का चप्पा-चप्पा अपना इतिहास बताता हैं। लखनऊ को अपने रहन-सहन के साथ खानपान के लिए भी विशेष तौर पर जाना जाता हैं। लखनऊ में घूमने की कई जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती से हर साल देश और दुनिया से लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। हम आपको आज लखनऊ की कुछ दर्शनीय और घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने का मन आप भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

मीना बाज़ार

वैसे तो लखनऊ में छोटी बड़ी कई तरह की मार्केट्स हैं, जिसमें से एक है ‘जनपथ मार्केट’, इसे मीना बाज़ार के नाम से भी जाना जाता है। जनपथ मार्केट लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित है, इस जगह को इस शहर का दिल कहा जाता है। जनपथ मार्केट लखनऊ में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है। इस मार्केट में दर्जनों छोटी बड़ी दुकानें हैं, जिससे यह मार्केट यहाँ के युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है। इस मार्केट में आपको लखनऊ की खासियत चिकन के कपड़ों की विस्तृत श्रंखला देखने को मिलेगी। इसके अलावा जनपथ में आप बेहतरीन किस्म की ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। जनपथ मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है मोल-भाव, साथ ही आप यहाँ कई प्रकार के स्ट्रीट फूड्स का भी मज़ा ले सकते हैं।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

बड़ा इमामबाड़ा

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस स्मारक का निर्माण लखनऊ के नवाब ने करवाया था इसलिए इस स्मारक का नाम लखनऊ के नवाब के नाम पर रखा गया। यह स्थान मुस्लिमों का पवित्र धार्मिक स्थल है जहां पर मुस्लिमों के प्रमुख त्योहार पर भारी मात्रा में श्रद्धालु आते हैं। अगर आप लखनऊ की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों पर घूमना चाहते हैं तो इस स्थान को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

लखनऊ चिड़ियाघर

लखनऊ चिड़ियाघर या लखनऊ जू शहर के केद्र में स्थित घूमने की एक अच्छी जगह है जो वन्यजीव उत्साही लोगों का सबसे पसंदिता अड्डा है। यह विशाल चिड़ियाघर 71.6 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसको 1921 में वेल्स के राजकुमार हिज रॉयल हाइनेस की यात्रा की याद में स्थापित किया गया था। लखनऊ चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, लायन, वुल्फ, ग्रेट पाइड हॉर्नबिल, गोल्डन तीतर और सिल्वर तीतर जैसे कुछ आकर्षक जानवरों और पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता है। अगर आप लखनऊ शहर की यात्रा के लिए आते हैं तो आपको शहर के इस चिड़ियाघर के जानवरों को देखने जरुर जाना चाहिए।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

साइंस सिटी

अगर आप विज्ञान में रुचि रखते हैं तो आप को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में बने इस पार्क को देखने जाना चाहिए। ब्रह्मांड और मेडिकल साइंस से जुड़ी रोचक जानकारी आप यहां पर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक संग्रहालय भी मौजूद है। साइंस सिटी लखनऊ के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान इस स्थान को देखना नहीं भूले।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

अंबेडकर मेमोरियल पार्क

अंबेडकर मेमोरियल पार्क लखनऊ का प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसका निर्माण भीमराव अंबेडकर कांशी राम और इन जैसे अन्य लोगों की याद में बनाया था जिन्होंने समानता और मानवीय न्याय के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया था। सात अरब रुपये के बजट के साथ बना यह पार्क लखनऊ में देखने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

दिलकुशा कोठी

दिलकूशा कोठी का निर्माण मेजर गोर ने लगभग सन् 1800 में करवाया था। यह कोठी पहले एक शिकार लॉज हुआ करता था जिसको बाद में एक महल में बदल दिया गया। प्राचीन समय में युद्ध के दौरान इस महल ने कई बड़े प्रभावों का सामना किया था जिसकी वजह से इसकी कुछ दीवार ही सही है। इतिहास प्रेमियों द्वारा इस स्थान को काफी पसंद किया जाता है।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

फिरंगी महल

लखनऊ में देखने लायक जगह फ्रांसीसी व्यवसायी नील से सबंधित होने के बाद, फिरंगी महल को शाही फरमान के तहत सरकारी खजाने में बदल दिया गया था। जिसे बाद में औरंगज़ेब के सलाहकार और उनके भाई द्वारा एक इस्लामिक स्कूल के रूप में विकसित कर दिया गया था।

tourist places to visit in lucknow,holiday,travel,tourism

चंद्रिका देवी मंदिर

चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो आशियाना लखनऊ में स्थित है। चंद्रिका देवी मंदिर हिंदू देवी चंडी को समर्पित है जो काली, लक्ष्मी और सरस्वती का संयुक्त रूप है। इस मंदिर के परिसर में एक तालाब भी स्थित है जहां पर शिव की एक प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर में रोज भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!