न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

राजस्थान को जहां अपनी अनोखी संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, इतिहास के लिए जाना जाता हैं, वहीँ इसे विभिन्न क्षेत्र के पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं। देशी-विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों की बात करें तो उसमें राजस्थान का रणथंभौर भी आता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 11:46:54

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

राजस्थान को जहां अपनी अनोखी संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, इतिहास के लिए जाना जाता हैं, वहीँ इसे विभिन्न क्षेत्र के पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं। देशी-विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों की बात करें तो उसमें राजस्थान का रणथंभौर भी आता हैं जहां आप प्रकृति से संबंधित बहुत सुंदर सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। रणथंभौर रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको गणेश मंदिर से लेकर किलों तक कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी, जो आपको कभी ना भूलने वाली यादे देंगी। यदि आप रणथंभौर घूमने निकले हैं तो यह यात्रा आपके लिए बहुत ही रोमांचक साबित होने वाली है। हम आपको आज रणथंभौर की घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके काम आएगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

त्रिनेत्र गणेश मंदिर

रणथंबोर के खूबसूरत किले के भीतर स्थापित गणेश भगवान का मंदिर, जिसमें भगवान गणेश की तीन नेत्रों वाली प्रतिमा उनके पूरे परिवार के साथ स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि जब राजा हमीर युद्ध संबंधी और खाद्यान्न संबंधी समस्याओं से घिरे हुए थे तब एक रात भगवान गणेश ने उनके सपने में आकर उन्हें समस्याएं खत्म होने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही अगली सुबह युद्ध समाप्त हो गया और खाद्यान्न की समस्या भी खत्म हो गई। इसी उपलक्ष में राजा हमीर ने रणथंबोर के किले में भगवान गणेश का यह मंदिर बनवाया। यह मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव उत्साही और प्रकृति प्रेमियों के बीच रणथंभौर में घूमने के लिए सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। बाघों को देखने के लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व सबसे अच्छी जगह है। पर्यटक यहां आकर इस राष्ट्रिय उद्यान की खूबसूरती को देखने के लिए जंगल सफारी करते हैं और ढेर सारी तस्वीरें खींचते हैं, वैसे ये जगह वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। इन सबके अलावा आप यहां हर-भरे जंगलों के बीच गाइड की निगरानी में सैर भी कर सकते हैं।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

रणथम्भौर का किला

सवाई माधोपुर के पास रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित रणथंबोर का किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। पुराने समय में राजा महाराजा यहां के आसपास के क्षेत्र में शिकार किया करते थे। इसीलिए यहां के आसपास के क्षेत्र में जीव जंतुओं की कई प्रजातियां देखी जा सकती है। यह किला अत्यंत प्राचीन और अद्भुत है। रणथंबोर टूरिज्म की लिस्ट में सबसे ऊपर इसी किले का नाम आता है। भगवान गणेश का त्रिनेत्र मंदिर भी इसी किले में स्थापित है। विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के कारण भी इसका महत्व है। यहां किले के आसपास विभिन्न प्रकार की घाटियां भी है, आप इसे एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी देख सकते हैं।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

सुरवाल झील

अगर आप राजस्थान में कुछ वक्त प्रकृति के करीब रहकर सिर्फ और सिर्फ खुद के साथ बिताना चाहती हैं तो आपको सुरवाल झील में जरूर जाना चाहिए। यह रणथंभौर में घूमने के लिए सर्वल झील सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वैसे तो आप यहां पर कभी भी जा सकती हैं, लेकिन ठंड के मौसम में नवम्बर से मार्च के बीच यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, सर्दियों के दौरान यह झील विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा बन जाती है। जिससे आपको यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

जोगी महल

रणथंभौर के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक जोगी महल यह महल पद्म झील के ठीक बगल में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में जयपुर राजघराने के राजा महाराजा यहां शिकार खेलने आते थे। उसके बाद यह महल पर्यटकों के रुकने का स्थान बना और वर्तमान में यह राजस्थानी वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है। इस महल में स्थित एक बहुत विशाल बरगद का पेड़ है, जो कि देश के सबसे पुराने और बड़े बरगद के पेड़ों में से एक है। जोगी महल के बाहर झील और हरी भरी हरियाली आप का मन मोह लेगी।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

राजीव गांधी क्षेत्रीय संग्रहालय

राजीव गांधी राष्ट्रीय संग्रहालय या प्राकृतिक इतिहास का क्षेत्रीय संग्रहालय, भारत का प्राकृतिक इतिहास का चौथा क्षेत्रीय संग्रहालय है और इसे रणथंभौर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक कहा जाता है। संग्रहालय में भारत के पश्चिमी भाग के दुर्लभ पौधों, जानवरों और भूविज्ञान की प्रदर्शनी लगी हुई है। इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। संग्रहालय में तीन मंजिलें हैं लेकिन पर्यटकों की पहुंच केवल ग्राउंड फ्लोर तक है जहां 'राजस्थान की जैव विविधता या राजस्थान के वन और वन्यजीव' की मुख्य रूप से प्रदर्शनी लगी हुई है।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

पदम झील

पदम झील रणथंभौर वन्यजीव अभ्यारण्य की सबसे बड़ी झील है। यह खूबसूरत झील रिजर्व में जानवरों के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। झील के आसपास की सुंदरता आपको यकीनन मंत्रमुग्ध कर देगी। पदम झील का दौरा किए आपकी इस जगह की यात्रा अधूरी ही रह जाएगी। इसे रणथंभौर में देखने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों में गिना जाता है।

रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणथंभौर, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

काचिदा घाटी

रणथंभौर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में, काचिदा घाटी पर्यटकों के घूमने की सूची में सबसे ऊपर आती है। ये बेहद ही शांत घाटी है, जहां पहाड़ आपको बेहद नीचे दिखेंगे। यह पार्क के बाहरी इलाके में स्थित है और हरे भरे जंगलों के बीच स्थित है। आप जीप से वहां पहुंचकर घाटी को करीब से देख सकते हैं। बाघों का शिकार होने से बचने के लिए पैंथर गहरे जंगलों में जाने से बचते हैं। पैंथर यहां पाई जाने वाली प्रमुख पशु प्रजाति है। यहां आप भालुओं की एक बड़ी आबादी भी देख सकते हैं। इसके अलावा, घाटी अपनी संपूर्ण जलवायु की उपस्थिति के कारण अनदेखी वनस्पतियों और जीवों के लिए भी जानी जाती है। साथ ही आस-पास की झीलें जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल