न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं जिसमें परिवार संग मस्ती और मजा ट्रिप को यादगार बनाता हैं। लेकिन ट्रिप के दौरान लोग कुछ ऐसे पलों की चाहत रखते हैं जिसमें आप शांत वातावरण के साथ सुकून के पल बिता सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 7:43:54

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं जिसमें परिवार संग मस्ती और मजा ट्रिप को यादगार बनाता हैं। लेकिन ट्रिप के दौरान लोग कुछ ऐसे पलों की चाहत रखते हैं जिसमें आप शांत वातावरण के साथ सुकून के पल बिता सकें। इसके लिए आप केरल के कुछ प्रसिद्द बीच पर सैर करने जा सकते हैं। केरल फैमिली ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां के कण-कण में बसी हरियाली हर किसी को अपनी ओर खींचती है। केरल प्रकृति को करीब से महसूस करने का सबसे उपयुक्त स्थान है। केरल राज्य को कई तरह के प्राकृतिक वरदान मिले हैं। पूरी दुनिया में केरल के बीच अपनी शानदार खूबसूरती के लिए जाने जाते है। आज हम आपको केरल के कुछ समुद्र तटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का शांत वातावरण मन को तनावमुक्त कर सकता है। आइये जानते हैं केरल के इन शानदार बीचेज के बारे में...

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

बेकाल फोर्ट बीच

केरल के प्रमुख समुद्री तटों में बेकाल फोर्ट बीच का नाम भी शामिल है। केरल का यह समुद्री तट राज्य के सबसे उत्तरी सीमा अर्थात कर्नाटक राज्य से लगी सीमा के नजदीक केरल राज्य के कासरगढ़ जिले में स्थित है। यह बीच केरल के सबसे प्रमुख समुद्री तटों में से एक है। यह कासरगढ़ फोर्ट के किनारे स्थित है। इस समुद्री तट से खूबसूरत नज़ारे का आनंद लिया जा सकता है। लोग यहाँ के सूर्यास्त के बड़े दीवाने हैं। इस बीच को केरल के स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के सबसे बड़े हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहाँ पर कई दर्शनीय स्थल हैं जैसे अंजनेय मंदिर, लेटराइट से बनी थेय्यम कलाकृति, टीपू सुल्तान द्वारा बनवाया गया प्राचीन मस्जिद इत्यादि।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

कोवलम बीच

चाहे आप कुछ एडवेंचर्स करना चाहते हैं या फिर अपनी फैमिली के लिए कुछ मस्ती भरे पल जीना चाहते हैं, कोवलम बीच उसके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। कोवलम तट केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम से मात्र 16 किमी की दूरी पर स्थित है। 17 किमी लंबे कोवलम बीच में तीन कव्र्ड बीच लाइटहाउस बीच, हावा बीच और समुद्र बीच है। वैसे तो यहां पर कभी भी घूमने के लिए जाया जा सकता है, लेकिन दिसम्बर से मार्च के बीच का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इस बीच पर शाम के समय सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है। यहां पर आपके लिए करने के लिए बहुत कुछ है। आप यहां पर विजिंजम लाइटहाउस पर चढ़ सकते हैं। यहां के रेस्त्रां में बैठकर सी-फूड का आनंद ले सकते हैं और यहां पर स्विमिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

कुमारकोम

केरल का कुमारकोम बीच यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र है ।साल भर में यहां लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक यहां के शानदार नजारे का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। इस बीच को हनीमून डेस्टीनेशन के लिए भी जाना जाता है। शीशे की तरह चमचमाता पानी का रंग, बीच के किनारे सटा हुआ रेस्टोरेंट और खूबसूरत रोमांटिक रिसॉर्ट्स वास्तव में इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसलिए सैलानियों के बीच यह काफी पोपुलर है।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

काप्पाड बीच
काप्पाड बीच ने केरल के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तट पर लगभग 500 साल पहले 1498 में वास्को-द-गामा के नेतृत्व में 170 लोगों ने केरल में कदम रखे थे। संपूर्ण राज्य खासकर मलबार तट ऐसा फिर कभी नहीं हुआ। कोष़िक्कोड की यात्रा इस ऐतिहासिक स्थल पर आए बिना अधूरी है। इस बीच से होकर मसाला मार्ग गुजरता था। इस स्थल और इसके आस-पास घूमने से इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता का पता चलता है। चट्टानें और पहाड़ियां इसके आकर्षण में इजाफा करते हैं। नजदीकी कुटीरों में स्थानीय खान-पान और चाय मिल जाते हैं। समय-समय पर यहां प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं। काप्पाड बीच सही मायने में एक शानदार गंतव्य है, जिसका हमारे इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

कोझिकोड बीच

कोझिकोड बीच की छटा अपने आप में सबसे निराली है। यह बीच केरल के तटीय जिले कोझिकोड में स्थित है। यहाँ प्रतिदिन सूर्यास्त की खूबसूरती को निहारने वाले और उसे अपने सुन्दर यादों में समेटने वाले लोगों की भीड़ लगती है। लोग यहाँ के सूर्यास्त को देखना बहुत अधिक पसंद करते हैं। सी-फ़ूड के शौक़ीन भी यहाँ खूब पहुँचते हैं क्यूंकि केरल में कोझिकोड बीच ताजे सी-फ़ूड का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन हैं। बच्चों के लिए यहाँ पर लायन पार्क के साथ-साथ मरीन वाटर एक्ववेरियम भी है। कोझिकोड बीच का ऐतिहासिक महत्व भी अपने-आप में इसे खास बनाता है। भारत को दुनिया से रूबरू करवाने वाले वास्को-डी-गामा भी सबसे पहले इसी बीच पर पहुंचे थे। दुनिया भर से मसालों के व्यापार के लिए कोझिकोड बीच का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इसी बीच से सभी व्यापार संपन्न होते थे।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

वर्कला बीच

एक तरफ चट्टान से घिरा वर्कला बीच केरल में सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। तिरुवनंतपुरम से लगभग 51 किमी दूर स्थित, वर्कला वास्तव में एक छोटा गाँव है जहां के समुद्र तट के अतिरिक्त भी अन्य कई आकर्षण है। वहाँ एक 2000 वर्ष पुराना विष्णु मंदिर है जिसे जनार्दनस्वामी मंदिर कहा जाता है जो समुद्र की ओर मुख वाली चट्टान पर स्थित है। वर्कला समुद्र तट अपने प्राकृतिक खनिज के लिए भी प्रसिद्ध है। माना जाता है कि इस खनिज में औषधीय और हीलिंग गुण होते हैं। इसके अतिरिक्त यह भी मान्यता है कि इस समुद्र तट में डुबकी लगाने से सभी प्रकार की अशुद्धियों और पापों से छुटकारा मिलता है, इसलिए इसे इसका दूसरा नाम पापनासम बीच दिया गया है।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

चेराई बीच

चेराई बीच भी केरल राज्य का एक प्रमुख बीच है। यह बीच स्विमिंग के शौक़ीन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त बीच है। केरल राज्य के कोच्चि शहर के पास ही यूपीन आइलैंड के आस-पास के क्षेत्र में यह बीच स्थित है। यह कम व्यस्त बीच है और यहाँ का पानी बहुत ही साफ़ है। चेराई बीच बहुत ही शांतप्रिय बीच है। पूरे केरल सहित दुनिया भर के अलग-अलग देशों से लोग यहाँ पहुँचते हैं।

मन को तनावमुक्त कर सकता है केरल के इन समुद्र तटों का शांत वातावरण, होगा सुकून का अहसास

मीनकुन्नू बीच

मीनकुन्नू बीच एकांतवाश में सुकून के कुछ पल बिताने के शौकीनों के लिए बेहद खास जगह साबित हो सकती है। यह बीच केरल राज्य के कन्नूर जिले में स्थित है। इस बीच पर पर्यटकों को गोल्डन रेत के साथ सजे खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य दिखाई पड़ते हैं। यदि आप अपने व्यस्त दिनचर्या से ऊब गए हैं तो आपको अवश्य यहाँ जाना चाहिए और इस शांत वातावरण में समुद्र के आते-जाते लहरों के सामने बैठकर स्वयं को ठीक से जानने की छोटी सी कोशिश करनी चाहिए। यह बीच केरल के सभी बीचों में बेहद खास स्थान रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
डाइटिंग के दौरान क्या खाएं? ये 5 टेस्टी लो-कैलोरी ब्रेकफास्ट देंगे भरपूर एनर्जी और वजन घटाने में करेंगे मदद
डाइटिंग के दौरान क्या खाएं? ये 5 टेस्टी लो-कैलोरी ब्रेकफास्ट देंगे भरपूर एनर्जी और वजन घटाने में करेंगे मदद
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?