न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं तो लोगों की विश लिस्ट में इटली का नाम जरूर शामिल होता हैं जिसे दुनिया के सबसे रोमांटिक देश के तौर पर भी जाना जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 10:03:37

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं तो लोगों की विश लिस्ट में इटली का नाम जरूर शामिल होता हैं जिसे दुनिया के सबसे रोमांटिक देश के तौर पर भी जाना जाता हैं। अपने रहन-सहन और खानपान के साथ ही ऐतिहासिक स्मारक, खूबसूरत कलाकृतियां, अभूतपूर्व आर्किटेक्चर, खूबसूरत बीच, मनोरम आबोहवा इसे सपनों की दुनिया बनाती हैं। इटली में घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर है। दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने से लेकर अपने जीवन साथी के साथ हनीमून पर जाने तक इटली एक बहुत अच्छा विकल्प बन सकता है। आज हम आपको इटली की खूबसूरत और घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

रोम

रोम इटली में सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यहां पर मौजूद अलग-अलग स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते आ रहे हैं। रोम में मौजूद कोलोसियम रोमन अखाड़ा दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा है। इसका निर्माण फ्लेवियन के राजा वेस्पसीयन ने 72 वींं सदी में शुरू किया था और उनके पुत्र टाइटस द्वारा 80वीं सदी में समाप्त किया गया। कोलोसियम अखाड़े में 50,000 से अधिक दर्शक एक साथ प्रदर्शन देख सकते हैं। इस इमारत में घुसने के लिए 80 प्रवेश द्वार हैं।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

कैपरी द्वीप

इटली में जितने भी पर्यटक स्थल है, उनके पास में समुद्र अवश्य मौजूद है। चारों तरफ से समुद्र से घिरा के कैपरी दीप इटली का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है। कैपरी द्वीप जो नेपल्स की खाड़ी के पास ही बसा हुआ है। इटली का सबसे रोमांटिक द्वीप किसे माना जाता है। इटली में अक्सर कपल्स हनीमून मनाने के लिए जाते हैं और कपल्स के लिए एक रोमांटिक जगह कैपरी द्वीप भी है। यहां पर कपल कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। समुद्र के पार सूरज को डूबते हुए देखना एक आनंद का अनुभव कराता है।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

वेनिस

इटली के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है वेनिस, जो बहुत ही रोमांटिक जगह है। वेनिस शहर अपने सुंदर कलाकृति और सजावट के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस शहर को रोमांस और संस्कृति का स्थल भी कहा जाता है। वेनिस में घूमना एक सपने की तरह लग सकता है। यहां हर कुछ जादुई सा महसूस होता है। वेनिस शहर में ग्रैंड कैनाल नाम का जलमार्ग है जो की शहर का मुख्य जलमार्ग है। इसकी वजह से ही इस शहर को “द सिटी ऑफ वाटर” के नाम से जाना जाता है। अगर आप रोमांटिक माहौल चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

मिलान

अगर आपको फैशन करना अच्छा लगता है। तो इस जगह पर जाना न भूले यह शहर फैशन और डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए सांता मारिया डेला ग्राज़ी की चर्च, लियोनार्डो दा विंसी की कला, और लास्ट सपर है।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

पासिटानो

इटली के पहाड़ी इलाकों में बसा हुआ यह छोटा सा शहर इटली का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत ही ज्यादा सुनहरा है क्योंकि इस छोटे से शहर के पास समुद्र का तक और दूसरी तरफ पहाड़ियां मौजूद है। जो इस शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। इस शहर का वर्णन इटली के प्रसिद्ध लेखक जॉन स्टेनबेक के द्वारा किया गया। पासिटानो शहर इटली का एक सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

नेपल्स

इटली में घूमने की जगह की सूची में नेपल्स का नाम भी शामिल है। नेपल्स पर्यटक स्थल जिसे हनीमून के लिए भी एक बेहतरीन पर्यटक स्थल माना जाता है। यहां पर आपको समुद्र के तट पर बसा हुआ एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां समुद्र तट पर आप बोट की यात्रा भी कर सकते हैं। हनीमून के लिए कपल्स यहां घूमने आते हैं। इटली की सबसे रोमांटिक जगह में से एक नेपल्स को माना जाता है।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

पॉम्पी

यह शहर इटली के प्रमुख आकर्षक स्थलों में से एक के रूप में गिना जाता है। पॉम्पी शहर इटली के दक्षिण पूर्व में स्थित ऐसा शहर है जो सालों पहले ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से एक खंडहर के रूप में तब्दील हो गया था। इस विस्फोट में पूरा शहर राख से दब गया था। 1200 साल में इस शहर की खुदाई की गई जिससे यहां के लोगों के जीवन के बारे में जानकारी मिली। बता दें कि इस शहर में हर साल 25 लाख से भी ज्यादा पर्यटक घूमने आते है।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

फ़्लोरेंस

जब आप इटली घूमने जाये तब फ़्लोरेंस को देखना ना भूले। इसे एक विशाल आउटडोर संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा चिनाई वाला गुंबज और किसान के बाजार की यात्रा करनी चाहिए।

सपनों की दुनिया जैसा हैं सबसे रोमांटिक देश इटली, इन खूबसूरत जगहों पर बिताए अपनी छुट्टियां

माउंट एटना

इटली के चारों तरफ समुद्र है और इस समुद्र के तट पर बसे हुए इटली के शहर, जो पर्यटक स्थल के रूप में जाने जाते हैं। इटली देश में घूमने के बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जिसमें माउंट एटना का नाम भी शामिल है। यह पर्यटक स्थल विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। ज्वालामुखी की चोटी के रूप में भी इस पर्यटक स्थल को जाना जाता है। यहां पर अक्षर ज्वालामुखी फटने की आशंका बनी रहती है। इस ज्वालामुखी की चोटी के आसपास एक सुंदर सा बगीचा है। ज्वालामुखी चोटी के आसपास लगा यह बगीचा इस पर्यटक स्थल के आकर्षण को और अधिक बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर