Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थाई मसाज के अलावा भी कई चीजों के लिए जाना जाता हैं बैंकॉक, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

जब भी कभी बैंकॉक का नाम आता हैं सभी के मन में वहां की आकर्षक नाइटलाइफ और थाई मसाज के विचार आने लगते हैं जिसके लिए वह जाना जाता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक को सिर्फ इसके लिए ही जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 8:08:26

थाई मसाज के अलावा भी कई चीजों के लिए जाना जाता हैं बैंकॉक, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

जब भी कभी बैंकॉक का नाम आता हैं सभी के मन में वहां की आकर्षक नाइटलाइफ और थाई मसाज के विचार आने लगते हैं जिसके लिए वह जाना जाता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक को सिर्फ इसके लिए ही जाना जाता हैं। बैंकॉक दुनिया का एक ऐसा शहर है जहां दुनिया के हर कोने से पर्यटक घूमने आते हैं। ये शहर अपने पर्टयन स्थलों की वजह से दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहर में भी आता है। युवाओं की ड्रीम ट्रैवलिंग लिस्ट में बैंकॉक जरूर शामिल होता हैं। ऐसे में अगर आप भी बैंकॉक घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको बैंकॉक की कुछ प्रसिद्द घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism वाट अरुण

वाट अरुण, जिसे वाट चेंग के रूप में भी जाना जाता है, चाओ फ्राय नदी के पश्चिम तट पर मौजूद है। ये बैंकॉक में सबसे आश्चर्यजनक बौद्ध मठों में शामिल है। इसकी डिजाइन आपको अन्य मंदिरों और मठों से बहुत अलग देखने को मिलेगी। वाट अरुण को भार का मंदिर भी कहा जाता है और इसकी खासियत ये है कि ये पानी के ऊपर खड़ा हुआ है। साथ ही इस संरचना में आप रंग-बिरंगे पत्थरों को भी देख सकते हैं। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism सफारी वर्ल्ड

बैंकॉक में स्थित सफारी वर्ल्ड देखने के लिए प्रतिदिन देश दुनिया से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यह बैंकॉक शहर के सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। वास्तव में सफारी वर्ल्ड वन्यजीवों का एक पार्क और चिड़ियाघर है जहां तरह तरह के जंगली जानवर और मछलियां हैं। सफारी पार्क में आप डॉल्फिन शो, जंगल क्रूज, ओरंगुटन बॉक्सिंग, बर्ड शो,स्पाई वॉर और हॉलीवुड काउबॉय स्टंट और सी लॉयन शो देख सकते हैं। सफारी पार्क का नजारा अद्भुत है। यह बच्चों के लिए एक बेहतर जगह है। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism लुंबिनी पार्क

लुंबिनी पार्क बैंकॉक का सबसे सबसे मशहूर पार्क है यह 142 एकड़ में फैला हुआ है यहां पर आप वोटिंग का मजा ले सकते हैं यहां पर कृत्रिम झील है जहां पर आप पर्सनल बोट किराए पर लेकर इस का मजा ले सकते हैं यहां पर आप वॉकिंग का भी मजा ले सकते हैं यहां पर 2 से ढाई किलोमीटर का पैदल वाक भी है यदि आप यहां पर सुबह शाम वॉक करते हैं यह आपकी पैदल वॉक को रोमांचित बनाती है यहां पर आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism द ग्रैंड पैलेस

बैंकाक शहर के बीचोबीच स्थित द ग्रैंड पैलेस कई अद्भुत वास्तुकला निर्माणों वाला एक विशाल परिसर है और बैंकॉक में पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। 1782 के बाद यह पैलेस सियाम के राजाओं का सरकारी निवास बन गया। यह बैंकॉक के पवित्र स्थलों में से एक है और उत्कृष्ट शिल्प कौशल और रचनात्मकता का प्रतीक है। चाओ फ्राया नदी के किनारे स्थित द ग्रैंड पैलेस घूमने के दौरान, इस बात का ध्यान रखें कि आपने पूरे तन को ढकने वाले कपड़े पहने हों। आप प्रवेश द्वार के पास बने बूथ से शरीर को ढकने के लिए कपड़े ले सकते हैं। अगर आप बैंकॉक घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस पैलेस में जाना न भूलें। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism तैरता हुआ बाजार

बैंकॉक का फ्लोटिंग पूरी दुनिया में मशहूर है। ये मार्किट पर्यटकों को बेहद पसंद आता है, क्योंकि नदी के बीच तैरती नाव और उनके आसपास दिखती रंग-बिरंगी फल सब्जियां लोगों के दिल को भा जाती हैं। आप नाव पर बैठकर सवारी करके फ्लोटिंग मार्किट का मजा ले सकते हैं। यहां नाव से आप उष्ण कटिबंधीय फल और सब्जियां, नारियल का जूस, अनोखे फल आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां किचन का भी सामान मिलता है। बैंकॉक में टैलिंग चैन मार्केट, बैंग कू वैंग मार्केट, था खा और डैमनोइन सदुक आदि कुछ ऐसे ही फ्लोटिंग मार्केट लगते हैं। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism पटाया सिटी

पटाया सिटी हमेशा ही मौज-मस्ती के लिया जाना जाता है। यह जीवंत तटीय शहर 1980 के दशक की शुरुआत में प्रसिद्ध हुआ है और तब से बैंकॉक की पटाया सिटी में लाखों पर्यटक हर साल घूमने के लिए आते हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक, पटाया के समुद्र तट लगातार जीवन को खुश कर देने वाले होते हैं, क्योंकि पानी के खेल के प्रेमी पानी में वाटर स्पोर्ट्स के मजे ले सकते हैं। अंधेरा होने के बाद, सड़के नाइटलाइफ़ में स्थानांतरित हो जाती है, क्योंकि लोग यहां अपने विद्युतीकृत नाइटलाइफ़ दृश्य को देखने लगते हैं, जहां पीना और पार्टी करना सुबह तक जारी रहता है। चाहे कपल, परिवार या व्यवसायी यात्री, पटाया में सभी के लिए कुछ न कुछ है। बैंकाक से केवल 147 किमी दूर, पटाया थाईलैंड की राजधानी के प्रमुख समुद्र तट रिसॉर्ट्स से पास है। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism चाटूचक मार्केट

वीकेंड में लगने वाले बाजारों व रात्रि बाजारों से लेकर शॉपिंग मॉल और फ्लोटिंग बाजारों तक, बैंकॉक विश्व में सबसे आकर्षक शॉपिंग का अनुभव प्रदान कराता है। चाटूचक बाजार साउथ ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा बाजार है और यहां 8000 से अधिक स्टाल हैं! अगर आप कपड़े, सामान, चमड़े का सामान, आभूषण, पौधे या दुर्लभ और आकर्षक जानवर खरीदना चाहते हैं तो चाटूचक बाजार में आपको उचित मूल्य पर बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी। यह बाजार केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism सियाम ओशियन वर्ल्ड

सियाम ओशन वर्ल्ड एक्वेरियम दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम है। यह बैंकॉक में थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। मछली, क्रस्टेशियंस और यहां तक कि पेंगुइन की 400 से अधिक प्रजातियां इस विशाल अंडरग्राउंड फैसिलिटी में देख सकते हैं। इसके अलावा आप शार्क और पेंगुइन के साथ गोताखोरी भी कर सकते हैं और उन्हें खाना भी खिला सकते हैं। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism ड्रीम वर्ल्ड मनोरंजन पार्क

जो लोग पारिवारिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह बैंकॉक के सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक है। यहां पूरे परिवार के लिए कुछ न कुछ करने के लिए जरूर है। ड्रीम वर्ल्ड बैंकॉक में सवारी और आकर्षण का संयोजन आप देख सकते हैं। मनोरंजन पार्क में रेस्तरां और कई तरह की दुकानें भी मौजूद हैं। एडवेंचर लैंड यहां का सबसे बड़ा ज़ोन है जिसमें स्पेस और फ्यूचरिस्टिक थीम है। इसके अलावा, स्की प्रेमी इस पार्क के स्नो टाउन में में शामिल हो सकते हैं। आप इसी तरह, ड्रीम वर्ल्ड में विभिन्न शो,जैसे 4 डी एडवेंचर शो, हॉलीवुड एक्शन शो और एनिमल शो का आनंद ले सकते हैं। bangkok,bangkok tourism,tourist places in bangkok,holidays in bangkok,holidays,tourism लेबुआ होटल में सिरोको रूफटॉप रेस्टोरेंट

लेबुआ होटल के सिरोको रूफटॉप रेस्टोरेंट में खाना खाना वास्तव में एक अद्वितीय व अदभुत अनुभव है। होटल की 63वीं मंजिल पर स्थित सिरोको विश्व का सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट है और बैंकॉक में सबसे प्रतिष्ठित डाइनिंग विकल्पों में से एक है। बैंकॉक शहर के शानदार दृश्यों और आकर्षक चाओ फ्राया नदी के साथ-साथ एल फ्रेस्को डाइनिंग की शानदार शाम का आनंद लें। अटलांटिक हैक फिश, खास पेट्रोशियन कैवियार और वाइल्ड चैंटरेल व कॉड मछली सहित यहां के कुछ अन्य स्वादिष्ट व्यजंनों का लुत्फ ज़रूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका