न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर की यात्रा पर निकले हैं तो जरूर करें इन 8 खूबसूरत जगहों की सैर

जब भी कभी धरती पर स्वर्ग की बात की जाती हैं तो कश्मीर का नाम सामने आता हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी कश्मीर घूमने की चाहत रखते हैं जो यहां की प्राकृतिक सुंदरता के मनोहर दृश्यों के साथ मन की शांति का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 10:03:47

कश्मीर की यात्रा पर निकले हैं तो जरूर करें इन 8 खूबसूरत जगहों की सैर

जब भी कभी धरती पर स्वर्ग की बात की जाती हैं तो कश्मीर का नाम सामने आता हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी कश्मीर घूमने की चाहत रखते हैं जो यहां की प्राकृतिक सुंदरता के मनोहर दृश्यों के साथ मन की शांति का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। कई लोग अपनी हनीमून लोकेशन के रूप में कश्मीर को ही पसंद करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि जब भी कभी कश्मीर जाते हैं तो यहां की श्रीनगर-सोनमर्ग-गुलमर्ग जैसी बड़ी जगहों पर ही घूमकर रह जाते हैं। जबकि कश्मीर में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बिना कश्मीर घूमना पूरा नहीं माना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कश्मीर की इन्हीं खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

युसमर्ग

ये जगह श्रीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर बडगाम क्षेत्र में पड़ती है। युसमर्ग, सेब, अमरूद और पुदीने की खेती और अल्पाइन के घने जंगलों के लिए लोकप्रिय है। अगर आप भारत में यूरोपियन वाइब का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो युसमर्ग से बेहतर जगह नहीं मिलेगी। यहां का नजारा आपको यूरोप की याद दिला देगा।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

पुलवामा

पुलवामा, श्रीनगर जिले का एक छोटा शहर है, जहां आप सेब के बाग, झरने और प्राकृतिक घाटियां देख सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के साथ पुलवामा शहर इसके आसपास कई लोकप्रिय मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। गर्मियों में ट्रैकिंग और सर्दियों में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए आप यहां आ सकते हैं।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

गुरेज
अपनी खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर गुरेज श्रीनगर से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित है। गुरेज घाटी की सड़क उत्तरी कश्मीर के बाहरी इलाके में स्थित मानसबल और वूलर झील के आकर्षक नजारे को प्रस्तुत करती है। यहां पहुंचने पर आप किशनगंगा नदी सहित कई अन्य धाराएं देखेंगे। लकड़ी के बने घर, सुंदर बस्तियां और लुभावना नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

पहलगाम

पहलगाम को पृथ्वी पर स्वर्ग का एक उदाहरण माना जाता है जो 2740 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह श्रीनगर से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और घने जंगलों, खूबसूरत झीलों और फूलों के घास के मैदानों से घिरा हुआ है। यह छोटा सा शहर आपके सभी तनाव को दूर करने के लिए जाना जाता है और इसलिए ये जगह कश्मीर की सभी अच्छी जगहों में से एक है। पहलगाम लिद्दर झील में रिवर राफ्टिंग, गोल्फिंग और पारंपरिक कश्मीरी वस्तुओं की खरीददारी के लिए भी प्रसिद्ध है। बेताब घाटी, मामल मंदिर, शेषनाग झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

अरू वैली

पहलगाम से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर स्थित अरू वैली एक छोटा सा हिलस्टेशन है। अगर आप झरने, ऊंची चोटियां और प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप यहां घूमने आएं तो लिद्दरवट वैली घूमना ना भूलें, जो कोलोहोई ग्लेशियर और तरसर-मानसर झील के ट्रेक के लिए फेमस है। बेताब और बैसारन वैली भी यहां से काफी नजदीक हैं।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

तुलई वैली

इस जगह को एक्सप्लोर किए बिना कश्मीर की यात्रा बिल्कुल अधूरी है। यह जगह कश्मीर का एक छिपा हुआ खजाना है। इस जगह को गुरेज घाटी के साथ कवर किया जा सकता है जो आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। तुलई वैली के लिए निकलने पर आप बरनाई, चकवाल, कशपात और जरगाई जैसे कई खूबसूरत गांव भी देखेंगे।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

पटनीटॉप

हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अंतहीन मैदानी और मनोरम दृश्यों के साथ पटनीटॉप प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेस्ट जगह है। ये जगह कश्मीर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जहां हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां आप ट्रैकिंग और स्कीइंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां 17 किलोमीटर पैराग्लाइडिंग बेस भी मौजूद है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ इसका मजा ले सकते हैं। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर पटनीटॉप पर्यटकों के लिए कश्मीर में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक बना हुआ है।

kashmir,tourist destinations in kashmir,kashmir travel guide,kashmir travel tips,travel guide,travel tips

लोलाब वैली

वादी-ए-लोलाब नाम से मशहूर ये जगह कश्मीर की सबसे शांत जगहों में शुमार है। सेब के बाग, नदी और धान के खेत इस जगह को खूबसूरत बनाते हैं। लोलाब वैली को बांदीपोरा जिले से अलग करने वाले नागमर्ग की खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं है। खूबसूरत गांव की यात्रा से लेकर फोटोग्राफी तक के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!