न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है और इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल से बेहतर और क्या हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 1:24:33

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है और इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल से बेहतर और क्या हो सकता है। हिमाचल प्रदेश को उत्तर भारत की फेमस ट्रैवल लोकेशन्स में गिना जाता है। यह अपनी खूबसूरती, पर्यटन स्थल और आकर्षक जगहों के चलते सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता हैं। ऊंची-ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती यहां आने वाले लोगों को शांति और सुकून प्रदान करती है। हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों का भी बेहद पसंदीदा स्थल है। तो अगर आप गर्मी से कुछ राहत पाना चाहते हैं और अपने परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताना चाहते हैं तो चले आइये हिमाचल की इन जगहों का दीदार करने:

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा कस्बा है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। डलहौजी अपने प्राकृतिक दृश्यों, घास के मैदानों, फूलों, तेज बहने वाली नदियों, शानदार धुंध के पहाड़ों से घिरा हुआ है। डलहौजी को हनीमून के लिए हिमाचल की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन आकर्षणों के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मशहूर डलहौजी बिलकुल सही जगह है।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

स्पीति घाटी

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी हर तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है जो समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान, बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और सुरम्य घाटियाँ यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद उत्साहित करती हैं। हिमाचल प्रदेश की यह एक ऐसी जगह है जहाँ पर वर्ष में लगभग 250 दिन धूप मिलती है, जिससे यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। स्पीति आप मोटरगाड़ी से सिर्फ गर्मी के दिनों में ही जा सकते हैं और साल के लगभग 6 महीने यह जगह मोटी बर्फ से ढकी होती है।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

बीर बिलिंग घाटी

प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा, बीर हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जिसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। शांत परिदृश्य, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कलात्मक मंदिरों के बीच बीर 5,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बीर ट्रेकिंग पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और हैंड ग्लाइडिंग सहित मनोरंजक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां भी हर उम्र के वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है जैसे आप झील के किनारे टहल सकते हैं, तो वही मॉल रोड में शॉपिंग कर सकते हैं, यहां के लोकप्रिय कैफे में जा सकते हैं।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

कसौल

कसौल सालभर पर्यटकों का केंद्र बना रहता है। इस गांव में विदेशी टूरिस्ट की भरमार रहती है। कसोल गांव से हिमाचल की पार्वती वैली की शुरुआत होती है। पार्वती घाटी और पार्वती नदी की सुंदरता यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां बिताया गया एक-एक पल यादगार हो जाएगा। यहां का अनोखा एहसास आप जीवन भर याद रखेंगे। दुनिया भर से पर्यटक यहां उसी एहसास के लिए आते हैं। कसोल में एक ब्रिज है जिसकी वजह से ये ओल्ड कसोल और न्यू कसोल में डिवाइडेड है।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

मनाली

मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है। मनाली अपने हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, नीले रंग की धाराओं और ताजगी की लगातार खुशबू के साथ एक असाधारण प्राकृतिक स्थल है। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और प्रेमी जोड़ो के लिए जन्नत के सामान है। इस हिल स्टेशन पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर ऊबड़-खाबड़ गलियों तक यहां आने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। कुल्लू नदी के बहते पानी की आवाज और पक्षियों की आवाज़े आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल का एक बेहद ही खास पर्यटक स्थल है, जो कांगड़ा से 17 किमी की दूरी पर मौजूद है। समुद्र तल से औसतन 1,475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, धर्मशाला कांगड़ा घाटी की भूमि के सुंदर खंड पर स्थित है, जो पर्यटकों को अपनी शानदार सुंदरता के लिए मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां की बर्फ से लदे धौलाधार पर्वत इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। साथ ही धर्मशाला दलाई लामा का पवित्र स्थान भी है। धर्मशाला सबसे शांत स्थलों में से एक है, जहां आपको उत्तर भारत में प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति का सही समामेलन मिलेगा।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

मैक्लोड़गंज

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा का वह हिस्सा जो सबसे चर्चित दर्शनीय स्थल है। यहां तिब्बतियों के निवास करने से इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। लोग यहां आध्यात्मिकता, हिमालय से रुबरू होना, साहसिक कार्य व खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। ये स्थान बौद्ध श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र है और इसके पीछे कारण ये है कि यह बौद्धों के 14वें दलाई लामा का निवास स्थान है। इसके चलते यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं हिमाचल, जरूर करें यहां की इन 8 जगहों का दीदार

कसौली

चंडीगढ़ से शिमला की सड़क पर एक पहाड़ी छावनी शहर कसौली, दुनिया की हलचल से दूर एक शांतिपूर्ण छुट्टी गंतव्य है। कसौली हिमाचल प्रदेश राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग में एक छोटा सा शहर है, जो हिमालय की अपेक्षाकृत निचली पहुंच पर स्थित है। देवदार के खूबसूरत जंगलों के बीच स्थित कसौली अंग्रेजों द्वारा निर्मित भव्य विक्टोरियन इमारतों के लिए जाना जाता है, जिसका रहस्यमय और शांत वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास