न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बजट में मिले बेस्ट ट्रैवल पैकेज, बुक करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

आजकल किसी भी अंजान सफर को अच्छे से एन्जॉय करने के लिए ट्रैवल पैकेज बुक करना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रैवल पैकेज बुक कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बजट में बेस्ट ट्रैवल पैकेज बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 2:50:34

चाहते हैं बजट में मिले बेस्ट ट्रैवल पैकेज, बुक करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

घूमना हर किसी को पसंद होता हैं। लोग अपनी तनावभरी जिंदगी से आराम पाने के लिए घूमने की प्लानिंग करते हैं। कहीं भी घूमने से पहले अच्छे खासे बजट की जरूरत होती है क्योंकि आने-जाने के अलावा होटल में ठहरने, तमाम जगहों पर घूमने और खाने-पीने में काफी पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में घूमने जाने से पहले सही प्लानिंग का होना जरूरी हैं। आजकल किसी भी अंजान सफर को अच्छे से एन्जॉय करने के लिए ट्रैवल पैकेज बुक करना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रैवल पैकेज बुक कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बजट में बेस्ट ट्रैवल पैकेज बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to remember while booking travel package holidays,travel,tourism

सही तरीके से प्लान बनाएं

किफायती दामों में ट्रिप प्लान करने के लिए सबसे पहले सही तरीके से प्लान बनाएं यानी आप जहां जाने की तैयारी में हैं, वहां कहां-कहां घूमेंगे, आने-जाने, ठहरने, घूमने और खाने-पीने में कितना खर्च होगा। इसका आइडिया ले लें। इससे आपको एक अनुमान लग जाएगा कि कहां कितना खर्च होगा और कहां पैसे बचाए जा सकते हैं।

एक्सट्रा चार्ज चेक करें

ट्रैवल पैकेज में कई सारे हिडेन और एक्सट्रा चार्ज शामिल होते हैं। ऐसे में लोग अक्सर कम पैसे देखकर ट्रैवल पैकेज बुक कर लेते हैं। मगर बाद में उन्हें कई सारे चार्ज देने पड़ सकते हैं। इसलिए ट्रैवल पैकेज बुक करते समय एक्सट्रा चार्ज चेक करना न भूलें।

tips to remember while booking travel package holidays,travel,tourism

पैकेज में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं

ट्रैवल पैकेज में ज्यादातर यात्रा की कीमत भी शेयर की जाती हैं। लेकिन जिस पैकेज के लिए आप इतनी कीमत देंगे, उसमें क्या शामिल है क्या नहीं, इसकी जांच करनी बेहद जरूरी है। ट्रैवल ऑपरेटर से यात्रा में दी गई व्यवस्था, खाना और यहां तक की लगाए गए टैक्स से जुड़े सवाल पूछें। अगर आप इन सभी टेंशन से बचना चाहते हैं, तो आप अपने ट्रैवल एजेंट्स से इन सबके बारे में लिखित में डॉक्युमेंट ले सकते हैं।

जगहों के बारे में जानकारी लें

ट्रैवल पैकेज बुक करते समय डेस्टिनेशन पर कवर की जाने वाली जगहों का भी ओवरव्यू ले लें। साथ ही ट्रैवल पैकेज में चेक कर लें कि इन जगहों की एन्ट्री फीस पैकेज में शामिल है या फिर आपको अलग से फीस देनी पड़ सकती है।

tips to remember while booking travel package holidays,travel,tourism

सुविधाएं सुनिश्चित करें

ट्रैवल पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को भी एक बार जरूर देख लें। ऐसे में रुकने की जगह से लेकर ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और खाने का बिल ट्रैवल पैकेज का शामिल है या नहीं, इन बातों की जानकारी भी पैकेज से हासिल कर लें।

पिकअप और ड्रॉप पॉइंट क्या हैं

जिस जगह आप जा रहे हैं, उस जगह टैक्सी आपको कहा से लेगी या कहा ड्राप करेगी, इन सबकी जानकारी अपने एजेंट से पूछ लें। साथ ही जिस डेस्टिनेशन पर आप जा रहे हैं, वहां स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए होटल या किसी अन्य स्थान से परिवहन की सुविधा आपके लिए उपलब्ध है या नहीं? ये सवाल भी एजेंट से जरूर करें, इससे वहां पहुंचकर आपको किसी भी तरह की कन्फ्यूजन नहीं होगी।

tips to remember while booking travel package holidays,travel,tourism

डाइट पर ध्यान दें

ट्रैवल पैकेज में खाने से जुड़े विकल्पों पर गौर करना न भूलें। ऐसे में नाश्ते के अलावा लंच, डिनर और स्नैक्स मिलने का समय चेक कर लें। साथ ही खाने की लिस्ट में शाकाहारी डिश और मांसाहारी डिशों के ऑप्शन भी जरूर देख लें। वरना ट्रिप के दौरान आपकी डाइट प्रभावित हो सकती है।

पैकेज कैंसिल करने की क्या पॉलिसी है

टूर की तारीख और उसका भुगतान समय से पहले किया जाना चाहिए। किसी भी पैकेज को बुक करने से पहले ट्रैवल एजेंट्स से पूछ लें कि बुक करने के बाद क्या इसमें कोई बदलाव या पैकेज कैंसिल हो सकता है या नहीं? कैंसिल फीस की बात भी अपने एजेंट से जरूर करें।

tips to remember while booking travel package holidays,travel,tourism

डॉक्यूमेंट और इंश्योरेंस देखें

ट्रैवल पैकेज बुक करते समय ट्रिप में लगने वाले डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट भी निकाल लें। वहीं ट्रैवल पैकेज में लगेज और पासपोर्ट लॉस पर मिलने वाले इंश्योरेंस की भी जानकारी हासिल कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!