न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं ये रेलवे स्टेशन, करता हैं यहां सेल्फी लेने का मन

आज हम आपको दुनिया के कुछ भव्य ट्रेन स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 3:19:23

अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं ये रेलवे स्टेशन, करता हैं यहां सेल्फी लेने का मन

आजकल सफर करने के लिए लोग हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं जिसमें अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में कम समय लगता हैं। लेकिन कई लोग हैं जो हमेशा अपनी यात्रा के लिए ट्रेन की मदद लेना पसंद करते हैं क्योंकि इसकी छोटी-छोटी खिड़कियों से आप दुनिया का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। ट्रेन का सफ़र जितना हसीन होता हैं, उतने ही खूबसूरत रेलवे स्टेशन भी हैं। दुनिया कुछ बहुत ही अद्भुत और खूबसूरत रेलवे स्टेशनों से भरी हुई है जो अपने आप में ऐसा आकर्षण पैदा करते हैं कि यहां सेल्फी लेने का मन कर जाता हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ भव्य ट्रेन स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल, न्यूयॉर्क

दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेन स्टेशनों में से एक के रूप में माना जाता है, ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क शहर में एक मील का पत्थर है। अपनी खूबसूरत बीक्स-आर्ट्स वास्तुकला की वजह से इस स्टेशन को कई लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है। 20वीं शताब्दी में निर्मित, टर्मिनल अपनी मेहराबदार छत के लिए प्रसिद्ध है, जो शानदार चित्रों में किया गया है। आप इमारत के ठीक बीचों-बीच चार-तरफा मॉन्यूमेंटल घड़ी देखने से नहीं चूक सकते।

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

सेंट पैंक्रास इंटरनेशनल, लंदन

लंदन वैसे तो कई खूबसूरत रेलवे स्टेशनों के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन सेंट पैंक्रास इंटरनेशनल वहां का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन माना जाता है। 1863 में यह स्टेशन शुरू हुआ था और इसे विक्टोरिया युग का एक बेहतरीन इंजीनियरिंग नमूना माना जाता है। इसके विलियम हेनरी बार्लो ने डिजाइन किया था और इसका निर्माण मिडलैंड रेलवे कंपनी ने कराया था। इसी के अंदर एक शानदार होटल भी इसकी बड़ी खूबियों में से एक है।

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

काना जावा रेलवे स्टेशन, जापान

जापान की टेक्नोलॉजी से तो आप भली भांति परिचित होंगे। यहां की उच्ची उच्ची इमारतों का भी आप दीदार कर चुके होंगे, लेकिन यहां के इशिकावा क्षेत्र का मुख्य स्टेशन काना जावा रेलवे स्टेशन की खूबसूरती नहीं देखी तो क्या देंखें। कानाजावा रेलवे स्टेशन के आधुनिक और वास्तुकला को देख आप दंग रह जाएंगे। इस रेलवे स्टेशन पर एक बडा कांच का गुबंद हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

रामसेस स्टेशन, काहिरा

आप मिस्र की किसी भी चीज से सुंदरता और ग्रेस की अपेक्षा कर सकते हैं। काहिरा में रामसेस स्टेशन मिस्र के आर्किटेक्चरल मार्वेल का एक नमूना है। स्टेशन का नाम फिरौन रामसेस II (जिसे रामेसेस द ग्रेट, मिस्र के उन्नीसवीं राजवंश के तीसरे फिरौन के रूप में भी जाना जाता है) की मूर्ति के नाम पर रखा गया है, जो 1950 के दशक में यहां हुआ करता था।

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

साओ बेंतो रेलवे स्टेशन, पुर्तगाल

पुर्तगाल के पोर्टो का साओ बेंतो रेलवे स्टेशन कलाकृति और वास्तुकला का शानदार नमूना है। 16वीं सदी की एक जगह पर बने स्टेशन की डिजाइन वास्तुविद जोस मार्कस डा सिल्वा ने की थी। इसके अंदर की संरचना में लगी 20 हजार टिन ग्लेज्ड टाइलस की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह रेलवे स्टेशन 1916 में शुरू हुआ था। इसमें कई ऐतिहासिक घटनाओं की पेंटिंग्स यहां का विशेष आकर्षण है।

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

क्वालालाम्पुर रेलवे स्टेशन, मलेशिया

मलेशिया की राजधानी क्वालालाम्पुर रेलवे स्टेशन भी अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह स्टेशन औपनिवेशवादी और स्थानीय वास्तुकला का बेहतरीन मिश्रण नमाना जाता है। यह साल 1910 में बनाना शुरू हुआ था और 1917 में बन कर पूरा हुआ था। इसके छत्र,मजबूत स्टील फ्रेम और आसपास की खूबसूरत इमारतें इसका आकर्षण को बढ़ा देती हैं।

this railway station is known all over the world for its beauty one wants to take selfie here,holiday,travel,tourism

छत्रपति शिवाजी स्टेशन, मुंबई

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, छत्रपति शिवाजी स्टेशन मुंबई में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह एक तरह का अनूठा वास्तुशिल्प चमत्कार ट्रेडिशनल भारतीय तत्वों और विक्टोरियन गोथिक शैली का एक सुंदर मिश्रण है। इसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक स्मारक के रूप में नामित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर