न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा घूमने के दौरान ना करें ये गलतियां, पड़ सकता हैं आपको पछताना

भारत में ऐसी जगह की बात करें जहां खुलकर एंजॉय किया जा सकें, तो गोवा का नाम सबके जहन में आता हैं। गोवा भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशियों का भी पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है। गोवा अपने बीचेस, लेट नाइट पार्टी, बीयर आदि के लिए काफी फेमस है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 6:27:06

गोवा घूमने के दौरान ना करें ये गलतियां, पड़ सकता हैं आपको पछताना

भारत में ऐसी जगह की बात करें जहां खुलकर एंजॉय किया जा सकें, तो गोवा का नाम सबके जहन में आता हैं। गोवा भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशियों का भी पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है। गोवा अपने बीचेस, लेट नाइट पार्टी, बीयर आदि के लिए काफी फेमस है। गोवा एक ऐसा राज्य है जहां की जीवन शैली भारत के अन्य राज्यों से बिलकुल अलग है, यहाँ पर्यटक अपनी यात्रा का मजा खुल कर ले सकते हैं और नाईट लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं। गोवा में मस्ती करने के सभी के अपने-अपने तरीके हैं लेकिन आपको गोवा में आकर कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। यहां घूमने आए लोग कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आपको गोवा में करने से बचना चाहिए।

goa,goa tourism,tourist places in goa,goa a wonderful holiday destination,about goa tourism,things to keep in mind while traveling goa,travel,travel guide,travel tips in hindi,tourism

सही टैक्सी का चुनाव करें
अगर आप गोवा की यात्रा करने जा रहें है तो गोवा पहुँचने के बाद आपको टैक्सी किराये पर लेनी होती। हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से मिलने वाली टैक्सी लेते समय या तो प्रीपेड टैक्सी का चुनाव करें या फिर ऐसी टैक्सी लें जो मीटर या टैरिफ कार्ड का इस्तेमाल करती हो। जो टैक्सी चालक मीटर या टैरिफ कार्ड का पालन नहीं करते वो आपसे ज्यादा पैसे चार्ज कर सकते हैं। ऐसे टैक्सी चालकों से आपको बचना चाहिए। अगर आप गोवा में सस्ती टैक्सी चाहते हैं तो बाइक टैक्सी का विकल्प चुन सकते हैं। ये आपको बहुत सस्ती पड़ेंगी।

goa,goa tourism,tourist places in goa,goa a wonderful holiday destination,about goa tourism,things to keep in mind while traveling goa,travel,travel guide,travel tips in hindi,tourism

ना फैलाए कचरा

अगर आप गोवा ट्रिप पर हैं तो ध्यान रहे आपको यहां कचरा नहीं फेंकना है। गोवा में बीचेस, सुंदर और प्राचीन किले, शानदार रिजॉर्ट के लिए पसंद किया जाता है। अगर आप इस तरह की गंदगी फैलाएंगे तो यहां की सुंदरता को बेहद नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही आप पर फाइन भी लग सकता है। यहां बीचेस के आसपास किसी भी तरह की चीजों के रैपर और बीयर की बोतल छोड़कर न जाएं। हर तरफ कचरा फैलाने से अच्छा है कि आप कूड़े को डस्टबिन में फेंक दें।

goa,goa tourism,tourist places in goa,goa a wonderful holiday destination,about goa tourism,things to keep in mind while traveling goa,travel,travel guide,travel tips in hindi,tourism

टॉपलेस होकर घूमना

यह सजेशन गर्ल्स एंड बॉयज दोनों के लिए है। गोवा में आप अपनी मर्जी के हिसाब से कुछ भी पहनें लेकिन टॉपलेस होकर घूमना समझदारी नहीं है। भारत में बीच पर टॉपलेस या न्यूड होकर घूमने की मनाही है। गैरकानूनी होने के अलावा यह मोरली भी करेक्ट नहीं है क्योंकि बीच पर बच्चे भी आते हैं। आपको अपनी मस्ती के चक्कर में दूसरों के लिए परेशानी खड़ी नहीं करनी है।

goa,goa tourism,tourist places in goa,goa a wonderful holiday destination,about goa tourism,things to keep in mind while traveling goa,travel,travel guide,travel tips in hindi,tourism

अनजान लोगों की तस्वीरें लेने से बचें

जब पर्यटक गोवा जैसी खूबसूरत जगह की यात्रा करते हैं तो सभी फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीन लोग सूर्यास्त, समुद्र तटों और स्मारकों के पास फोटो क्लिक करना नहीं भूलते। लेकिन फोटो क्लिक करते समय उन लोगों की फोटो लेने से बचें जिनको आप नहीं जानते। आप किसी की परमिशन लेकर फोटो क्लिक कर सकते हैं लेकिन बता दें कि बिना किसी अनुमति के बिना उसकी तस्वीरें क्लिक करना आक्रामक और अवैध है।

goa,goa tourism,tourist places in goa,goa a wonderful holiday destination,about goa tourism,things to keep in mind while traveling goa,travel,travel guide,travel tips in hindi,tourism

छोटे कपड़े पहनने वाले लोगों को न घूरें

गोवा बीचेस के लिए बेहद फेमस है और यहां छोटे कपड़े पहनना काफी आम बात है। जब भी कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति गोवा में घूमने आता है, तो बीचेस पर बैठी छोटे कपड़ों में लड़कियों को घूरना शुरू कर देता है। आपके देखने का तरीका सामने वाले व्यक्ति को असहज महसूस करा सकता है, क्या पता शायद आपके इस व्यवहार पर वो आपत्ति जता दे और आपको जेल भी भेज दे।

न बनें सुपरमैन

गोवा में आपको हर तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा मिलेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप एडवेंचर के चक्कर में अपनी सेफ्टी भूल जाएंगे। आपको सेफ्टी जैकेट या लाइफ गार्ड के साथ ही किसी भी एडवेंचर स्पोर्ट को करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत