न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं पंजाब के ये पर्यटन स्थल, विदेशी सैलानियों की भी टॉप लिस्ट में

आज इस कड़ी में हम आपको पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sun, 04 Dec 2022 8:39:23

अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं पंजाब के ये पर्यटन स्थल, विदेशी सैलानियों की भी टॉप लिस्ट में

विविधताओं से भरे भारत देश में हर राज्य को अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए भारत को विश्वभर में अलग पहचान मिली हैं जिसे देखने कई विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। पर्यटन के लिए प्रसिद्द राज्यों में से एक हैं पंजाब। जिसे अपनी अद्भुत सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल, खानपान, सभ्यता तथा संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। पंजाब सिख धर्म की बहुलता के साथ विशिष्ट विशेषताओं के कारण टूरिस्ट डेस्टिनेशन का मुख्य केंद्र रहा है। आज इस कड़ी में हम आपको पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

अमृतसर

अमृतसर को पंजाब का पवित्र स्थान कहा जाता है। यहां पर सिक्खों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा "स्वर्ण मंदिर" के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध है। स्वर्ण मंदिर का पूरा नाम "हरमिंदर साहिब" है। स्वर्ण मंदिर को "अमृतसर का हृदय" कहा जाता है। भारतीय पर्यटन विभाग के अनुसार- स्वर्ण मंदिर भारत का एक ऐसा स्थान है जहां पर ताजमहल के बाद सर्वाधिक संख्या में पर्यटक आते हैं अपने गौरवयी इतिहास, संस्कृति और लड़ाइयों के लिए प्रसिद्ध अमृतसर पंजाब का एक अनोखा शहर है। बाघा बॉर्डर, अकाल तख्त, जलियांवाला बाग और विश्व भर में गुरुद्वारों के लिए अमृतसर प्रसिद्ध है।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

पटियाला

इसके नाम से ही एक पैग प्रसिद्ध है। यहां पर राजपूत और मुगल शासकों के स्मारकों को देखा जा सकता है। साथ ही प्राचीन कोठियां, पटियाला का मोती बाग, शीश महल, रंग महल, लाहौरी गेट, समाना गेट, नाभा गेट, रनबास, किला बहादुर गढ़, किला मुबारक परिसर, काली मंदिर, बराहरि उद्यान, लक्ष्मण झूला, दुख निवारण साहिब आदि कई दर्शनीय और मनमोहक स्थल हैं।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

चंडीगढ़

चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो पंजाब के साथ हरियाणा की भी राजधानी है। चंडीगढ़ को सपनों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी मासूमियत और खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षिक करता है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इस शहर का मौसम हमेशा अनुकूल बना रहता है। यहां पर आप कई पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। चंडीगढ़ का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल रोज गार्डन है, जो अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर लगभग 825 किस्म के फूल और 32500 तरह के पेड़ उपलब्ध हैं। इस गार्डन को जाकिर हुसैन गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यहां पर फन सिटी और रॉक गार्डन जैसी घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

मोहाली

मोहाली एक प्रमुख कमर्शियल, सांस्कृतिक और परिवहन केंद्र है। खेलों को बढ़ावा देने में इस स्थान का काफी महत्व है। मोहाली में पीसीए क्रिकेट स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम है, इसलिए दोनों स्टेडियम देश भर के खेल प्रेमियों को इस खूबसूरत जगह की ओर आकर्षित करते हैं। छतबीर चिड़ियाघर, सुखना वन्य जीव अभ्यारण, गुरुद्वारा अंब साहिब, नाडा साहिब, मतौरझील, रॉक गार्डन, सुखना झील, मनसा देवी मंदिर यहां के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में शामिल है।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

जलंधर

जलंधर में कई ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक महत्व वाले स्थल स्थित हैं। प्राचीन समय में यह ऐतिहासिक शहर सिंधु घाटी सभ्यता का एक हिस्सा था। यहां आप शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह संग्रहालय, तुलसी मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, देवी तालाब मंदिर, इमाम नासिर मस्जिद, सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कंपनी बाग, रंगला पंजाब हवेली और शीतला मंदिर जैसे स्थलों की सैर कर सकते हैं।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

लुधियाना

यदि आप पंजाब घूमने की योजना बना रहे हैं तो लुधियाना को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करे। यह पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। सतलज नदी के किनारे स्थित यह शहर अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर घूमने के लिए लोधी किला, महाराजा रणजीत सिंह वॉल म्यूजियम, टाइगर जू, फिल्लौर गार्डन, नेहरू गार्डन जैसे शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

पठानकोट

पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का मिलन बिंदु पठानकोट पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला पंजाब का सर्वाधिक आबादी वाला शहर है जिसका इतिहास अपनी सुंदरता के लिए विश्व भर में विख्यात है। हिंदू धर्म के पवित्र स्थलों के लिए प्रसिद्ध पठानकोट का इतिहास महाभारत कालीन माना जाता है कहा जाता है कि इस स्थान पर पांडवों ने अज्ञातवास के समय विश्राम किया था। यहां पर स्थित रणजीत सिंह बांध, नूरपुर किला, शाहपुर कंडी का किला, जुगियाल टाउनशिप, काली माता मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर आशापूर्णी मंदिर, हाइड्रोलिक रिसर्च स्टेशन मलिकपुर, डलहौजी, चिन्मयी मंदिर दर्शनीय और धार्मिक पर्यटक स्थल के केंद्र है।

these tourist places of punjab attract tourists with their beauty,holiday,travel,tourism

कपूरथला

इसे पंजाब का पेरिस कहा जाता है। यह पंजाब का प्रसिद्ध शहर औऱ पर्यटन स्थल का एक आकर्षक स्थल है। यह स्थान उत्कृष्ट वास्तुकला और लुभावने उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप जगजीत क्लब, द जगजीत पैलेस, एलिसे प्यालेस, कांजली वेटलैंड, पंच मंदिर, शालीमार गार्डन, निहाल पैलेस, मूरिश मॉस्क, स्टेट गुरुद्वारा आदि जगहों को देख सकते हो।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर