न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर किसी को हैरानी में डालते हैं नेपाल के ये खतरनाक एयरपोर्ट, यात्रा के दौरान छूट जाते हैं पसीने

इन्हीं में से कुछ एयरपोर्ट ऐसे हैं जिनका रनवे इतना छोटा है कि यहां से उड़ान भरने और लैंडिंग करने में पायलट के भी पसीने छूट जाते हैं। आइये जानते हैं नेपाल के इन खतरनाक एयरपोर्ट्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 3:34:27

हर किसी को हैरानी में डालते हैं नेपाल के ये खतरनाक एयरपोर्ट, यात्रा के दौरान छूट जाते हैं पसीने

हवाई यात्रा करना सभी पसंद करते हैं जिसमें कम समय में ही लंबी दूरी तय की जा सकती हैं। विदेश यात्रा के लिए तो हवाई सफर ही करना पड़ता हैं। हवाई यात्रा के दौरान प्लेन एयरपोर्ट पर उतरता हैं। आज इस कड़ी में हम नेपाल के खतरनाक एयरपोर्ट की बात करने जा रहे हैं। नेपाल के सभी एयरपोर्ट्स इतनी ऊंचाई पर स्थित हैं जिनके बारे में सोचने से ही लोगों को खौफ आता है। इन्हीं में से कुछ एयरपोर्ट ऐसे हैं जिनका रनवे इतना छोटा है कि यहां से उड़ान भरने और लैंडिंग करने में पायलट के भी पसीने छूट जाते हैं। आइये जानते हैं नेपाल के इन खतरनाक एयरपोर्ट्स के बारे में...

these dangerous airports of nepal surprise everyone during the journey you get sweaty,holiday,travel,tourism

लुकला एयरपोर्ट

जो लोग लुकला एयरपोर्ट के बारे में जानते होंगे, उन्हें पता होगा ये एयरपोर्ट नेपाल का कितना खतरनाक एयरपोर्ट है। बल्कि देश का ही नहीं पूरी दुनिया में इस हवाई अड्डे को सबसे डेंजरस एयरपोर्ट में गिना जाता है। ये एयरपोर्ट माउंट एवरेस्ट के काफी ज्यादा करीब है, जो लोग माउंट एवरेस्ट ट्रेकिंग करते हुए नहीं जाना चाहते हैं, वो इस एयरपोर्ट से सीधा हिमालय जा सकते हैं। हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए रोजाना फ्लाइट्स उड़ान भर्ती हैं। लेकिन खराब मौसम में, या बादल ज्यादा दिखने पर या हवा ज्यादा चलने पर सुरक्षा की वजह से इस एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाता है। जानकार हैरानी होगी, रनवे के आसपास 600 मीटर की गहरी खाई भी है।

these dangerous airports of nepal surprise everyone during the journey you get sweaty,holiday,travel,tourism

सिमीकोट एयरपोर्ट

सिमिकोट हवाई अड्डा नेपाल का एकमात्र हवाई अड्डा है जो नेशनल रोड नेटवर्क से जुड़ा नहीं है। यह एयरपोर्ट 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पश्चिमी नेपाल में डोल्पा जिले की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एंट्री प्वॉइंट के रूप में काम करता है। किसी भी बड़े शहर या कस्बे से दूर होने के कारण इसे नेपाल के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में से माना जाता है। इस एयरपोर्ट को हुमला हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है। इस एयरपोर्ट पर काफी कम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

these dangerous airports of nepal surprise everyone during the journey you get sweaty,holiday,travel,tourism

ताल्चा एयरपोर्ट

ताल्चा हवाई अड्डा नेपाल में मृगु जिले में रारा नेशनल पार्क में मौजूद नेपाल के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में जाना जाता है। ये एयरपोर्ट भी और एयरपोर्ट की तरह ही 2,735 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां ज्यादातर वक्त आपको बर्फ ही दिखाई देगी, जिस वजह से प्लेन के फिसलने की संभावना बढ़ जाती है और ठंड में इंजन बंद होने के साथ-साथ कई और समस्याएं होने की कई और हादसे हो सकते हैं।

these dangerous airports of nepal surprise everyone during the journey you get sweaty,holiday,travel,tourism

मुस्तांग एयरपोर्ट

मुस्तांग एयरपोर्ट को भी नेपाल के खतरनाक एयरपोर्ट में से एक माना जाता है। इस एयरपोर्ट को जोमजोम हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है। यह एयरपोर्ट मुस्तांग जिले का प्रवेश द्वार है जिसमें जोमसोम, कागबेनी, तांगबे, लो मंथांग और मुक्तिनाथ मंदिर शामिल हैं। यह समुद्र तल से 2,736 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। मौसम साफ रहने पर इस एयरपोर्ट से रोजाना फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं लेकिन मौसम में बदलाव और तेज हवाएं चलने पर इस एयरपोर्ट को बंद और फ्लाइट्स को डिले कर दिया जाता है। सुबह के समय इस पूरे क्षेत्र में काफी तेज हवा चलती हैं। इसके अलावा पूरे साल इस एयरपोर्ट में विजिबिलिटी काफी कम रहती हैं।

these dangerous airports of nepal surprise everyone during the journey you get sweaty,holiday,travel,tourism

डोल्पा एयरपोर्ट

डोल्पा हवाई अड्डा, जिसे जुफाल हवाई अड्डे के नाम से भी जानते हैं, नेपाल का बेहद ही खतरनाक हवाई अड्डा है। ये एयरपोर्ट 2,499 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। नेपाल के डोल्पा जिले में मौजूद ये एयरपोर्ट भी कम खतरनाक नहीं है।

these dangerous airports of nepal surprise everyone during the journey you get sweaty,holiday,travel,tourism

पोखरा एयरपोर्ट

पोखरा हवाई अड्डे को भी नेपाल का सबसे खतरनाक हवाईअड्डा माना जाता है। इस एयरपोर्ट को इसी साल 1 जनवरी 2023 को खोला गया है। पोखरा एयरपोर्ट के पास रविवार 15 जनवरी 2023 को एक बड़ा विमान हुआ है। जानकारी के मुताबिक येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया। नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर