न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विभाजन से पहले भारत में ही थी ये खूबसूरत जगहें, अब हैं पकिस्तान की शान

अगर देश का विभाजन नहीं हुआ होता, तो पाकिस्तान की ये जगहें हमारे देश भारत में ही होती।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 12:28:05

विभाजन से पहले भारत में ही थी ये खूबसूरत जगहें, अब हैं पकिस्तान की शान

पाकिस्तान, भारत का पड़ोसी देश हैं जो कि पहले भारत का ही हिस्सा था। पाकिस्तान का नाम आते ही जहन में कई तरह के विचार आने लगते हैं। पाकिस्तान के नाम से ही सबसे पहले आतंकबाद, नक्शलबाद, भ्रष्टाचार, उग्रवाद और संप्रदायवाद जैसी चीजे दिमाग में दौड़ने लगती हैं। लेकिन इसके अलावा पकिस्तान को अपनी कुछ खूबसूरत जगहों के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता हैं। खासकर पाकिस्तान और कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में आपको कई घूमने वाली जगह मिलेगी। आज इस कड़ी में हम आपको पकिस्तान की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्यटन के लिए जानी जाती हैं। अगर देश का विभाजन नहीं हुआ होता, तो पाकिस्तान की ये जगहें हमारे देश भारत में ही होती।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

गिलगित बाल्टिस्तान

अपने ट्रिप की शुरुआत नॉर्दर्न पाकिस्तान से करें। गिलगित बाल्टिस्तान के मनोहर दृश्य आपकी आंखों के जरिए दिल में उतर जाएंगे। यहां कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज भी हैं, जिन्हें आप एन्जॉय कर सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां करीब हर पहाड़ी 20 हजार फुट से ज्यादा ऊंची है। गिलगित-स्कार्दू रोड का रास्ता बेहद खूबसूरत होने के साथ भयानक भी है। कई जगहों पर ये सड़क इतनी छोटी है कि वहां से एक बार में बस एक वाहन निकल सकता है। इस रास्ते को सबसे कठिनाई भरे रास्तों में गिना जाता है। गिलगित बाल्टिस्तान में एक पर्वतीय घाटी हुंजा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। माना जाता है कि ये हिस्सा भारत का है, जिस पर पाकिस्तान ने अपना कब्जा किया हुआ है।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

नीलम वैली

पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल नीलम वैली पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक हैं। नीलम वैली की खूबसूरती को देखते ही कैमरे में कैद करने का मन करता हैं। नीलम घाटी कश्मीर में स्थित हैं और यह लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई हैं।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

अट्टाबाद झील

ये ख़ूबसूरत झील जनवरी 2010 में पाकिस्तान के अट्टाबाद गांव में हुए भूस्सखलन के बाद उत्पन्न हुई थी। इस झील में बहता हुआ चमकीला नीला पानी है, जो हुंजा घाटी की पहाड़ी भूमि से होकर गुज़रते हैं। ये झील पाकिस्तान की सबसे पॉपुलर टूरिस्ट जगहों में से एक है। ये स्कीइंग, बोटिंग, और मछलियों को पकड़ना जैसे अनुभव भी पर्यटकों को ऑफर करता है।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

हुंजा घाटी

हुंजा घाटी पाकिस्तान का एक छिपा हुआ रत्न है, जो गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत में स्थित है। यह एक सुनसान घाटी है, जो हिमालय और काराकोरम पर्वत श्रृंखलाओं के बीच मौजूद है। इस उपजाऊ घाटी में कृषि जमीन है, जो हमेशा से टूरिस्ट के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र रही है। हुंजा के पहाड़ों में शांति और एकांत है। कच्चे और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ आपको ऐसा महसूस करा सकते हैं, जैसे कि आप जन्नत में हों। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर जगह है, जो रोजमर्रा की हलचल भरी जिंदगी से कुछ पल के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

नाल्तार वैली

पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल नाल्तार वैली पाकिस्तान का एक प्रमुख आकर्षण हैं। नाल्तार घाटी अपनी रंगीन झीलों के लिए प्रसिद्ध है और गिलगिट से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। नाल्तार घाटी में विश्व के सबसे स्वादिष्ट आलू की खेती की जाती हैं। देवदार के वृक्षों की मौजूदगी नाल्तार घाटी को किसी अन्य दुनिया का होने का एहसास कराते हैं।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

मुल्तान

मुल्तान जिला, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पड़ता है। यह शहर प्राचीन युद्ध, व्यापार, राजवंशीय शासन और सूफीवाद के लिए जाना जाता है। चिनाब नदी के किनारे बसे इस शहर में दुनियाभर से श्रद्धालु तीर्थस्थलों, मकबरों और मस्जिदों का दौरा करने आते हैं। इस शहर को सिटी ऑफ सेंट्स यानि संतों का शहर कहा जाता है। यहां एक बहुत फेमस प्रल्हादपुरी मंदिर है। कहा जाता है इस मंदिर को राजा हिरण्यकश्यप के बेटे प्रल्हाद ने विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह के सम्मान में बनवाया था।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

बादशाही मस्ज़िद

ये मस्ज़िद 1670s के दौरान बनाई गयी थी। ये मुग़ल साम्राज्य का एक स्मारक है, जिसने भारतीय उपमहाद्वीपों में क़रीब 300 सालों तक राज किया। ये लाहौर में स्थित है और मुग़ल आर्किटेक्चर का प्रतिनिधित्व करती है। इसमें चार मीनारें और तीन गुंबद हैं। ये मस्ज़िद एक UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

नारान कागान

नारान कागान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक घाटी है। नारान और कागान एक अद्भुत टूरिस्ट प्लेस है। ये घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट विजिट स्पॉट हैं। वे यहां बहती नदियां, घास के मैदान, बर्फीले पहाड़ और लुभावनी झीलों का आनंद ले सकते हैं। ये घाटी हर साल दुनिया भर से हजारों टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करती है।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

फेयरी मीडोज

फेयरी मीडोज नंगा पर्वत के लिए एक सुंदर छोटा आधार स्थल है। यह गिलगित बाल्टिस्तान के दियामर जिले में स्थित है। अतुलनीय सुंदरता से सराबोर फेयरी मीडोज पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आप झीलों के साथ-साथ बर्फ से ढके नंगा पर्वत के शानदार सीन का दीदार कर सकते हैं।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

राम घास का मैदान

पाकिस्तान में घूमने वाली जगह में शामिल राम घास का मैदान राम गांव से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। पर्यटकों के घूमने और पिकनिक मनाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। जोकि सुंदरता और शांत प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता हैं। इस मैदान को राम मीडो भी कहा जाता है। यदि आप दूध की तरह सफ़ेद और ठन्डे पानी का आनंद लेना चाहते हैं तो राम मीडो की यात्रा जरूर करे। यहाँ आप्नको भेड़, गाय, चीड के पेड़ और चोंगरा की बर्फ से ढंकी हुई पर्वतमालाएँ स्थित हैं।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

पीर सोहावा

पीर सोहावा इस्लामाबाद के पास मरगल्ला हिल्स में स्थित है। इस टूरिस्ट स्पॉट में ख़ूबसूरत व्यूज़ के अलावा तारीफ़ करने के लिए काफी कुछ है। ये समुद्री स्तर से 5000 फीट ऊंचा है। ये स्थान टूरिस्ट्स के बीच काफ़ी फ़ेमस है और स्थानीय लोग यहां ताज़ी हवाओं में आउटिंग के लिए आते हैं।

these beautiful places were in india only before partition now they are pride of pakistan,holiday,travel,tourism

मुबारक गांव

मुबारक गांव पाकिस्तान के कराची शहर में ऐसा दूसरा सबसे बड़ा गांव हैं। जोकि मछुआरों के लिए जाना जाता हैं। यह गडानी (बलूचिस्तान) की सीमा के विपरीत आकर्षित सुनहरी पहाड़ियों और फ़िरोज़ा के दृश्य को स्पस्ट करता है। शहर की भीडभाड से दूर स्थित मुबारक गांव एक शांति प्रिय स्थान हैं और यह पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता हैं। तट के किनारे पर खड़ी नौकाए खूबसूरत लगती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर