न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता की इन 8 जगहों को कहा जाता हैं भूतों का घर, दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कोलकाता के सबसे ज्यादा डरावने स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग रात तो क्या दिन में भी जाने से डरते हैं। आइये जानते हैं कोलकाता की इन भूतिया जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 3:36:48

कोलकाता की इन 8 जगहों को कहा जाता हैं भूतों का घर, दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

आपने अपने बचपन में भूतों की कहानियां बहुत सुनी होगी और अभी भी सुनते होंगे। भूतों के अस्तित्व पर आज तक सवालिया निशान बना हुआ हैं, लेकिन देशभर में कुछ जगहें ऐसी हैं जो भूतों की वजह से ही जानी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं 'सिटी ऑफ जॉय' अर्थात कोलकाता की। कोलकाता की लगभग हर गली के पास कहने के लिए एक कहानी है। यह शहर कई तरह के आकर्षक ऐतिहासिक स्थलों, पुराने महलों, स्मारकों, कब्रों, और राजकुमारों की कहानियों से भरा हुआ है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कोलकाता के सबसे ज्यादा डरावने स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग रात तो क्या दिन में भी जाने से डरते हैं। आइये जानते हैं कोलकाता की इन भूतिया जगहों के बारे में...

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

पुतुलबाड़ी

कोलकता में मौजूद सबसे हॉन्टेड प्लेसेज से एक है पुतुलबाड़ी। आपको बता दें कि पुतुलबाड़ी एक हेरिटेज हाउस है। इस हाउस के उपरी मंजिल पर कई प्राचीन गुडिया रखी गई है, जहां जाने से कोई भी डरता है। इस हेरिटेज हाउस को देखते ही कई लोग अंदर जाने से भी डर जाते हैं। हाउस को लेकर ये कहानी है कि इस घर में जमींदारों द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न किया गया था और बाद हत्या भी। इस घटना के बाद यहां कोई भी जाने से डरने लगा। स्थानीय लोग इस जगह के बारे में बोलते हैं कि यहां महिलाओं को हंसते हुए और पायल की आवाज सुनाई देती है।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया

भारत की सबसे बड़ी लाइब्रेरी किताब प्रेमियों के अलावा एक भूत का अड्डा भी है। यह स्थान सामान्य रूप से भूत की कहानियों के शौकिनों को अपनी ओर खींचता है। माना जाता है कि काफी समय से यहां लेडी मेटकाफ की आत्मा लाइब्रेरी के गलियारों में भटक रही है, बहुत से लोग इस कहानी को सच मानते हैं जबकि कुछ लोगों द्वारा इसे देखा भी गया है। इस कहानी की सच्चाई एक चैंबर की खोज होने बाद और पुख्ता हो गई है जिसे सन् 2010 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खोजा गया था। इस चैंबर के बारे में कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल एक यातना कक्ष के रुप में किया जाता था।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

रबिन्द्र सरोबर

कोलकाता की एक और जगह जो कई अनहोनी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। रबिन्द्र सरोबर एक मेट्रो स्टेशन है, जिसके आस-पास की जगहें कई भूतिया कहानियों के लिए फेमस है। इस जगह को लेकर कहा जाता है कि यह जगह कई आत्महत्याओं का गवाह है। कई स्थनीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वाली आखिरी मेट्रो ट्रेन पर बहुत कम लोग ही गुजरना पसंद करते हैं। यदि आप डरावनी फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो इस जगह आप जा सकते हैं।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

हास्टिंग्स हाउस

अपने स्कूल के टॉयलेट्स व कंप्यूटर लैब्स में कुछ अनजानी अजीब सी चीज़ों का एहसास बहुत सारे विद्यार्थियों को हुआ ही होगा। इसी तरह कोलकाता यूनिवर्सिटी का महिला कॉलेज भी भूतहा होने के लिए कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। यह कॉलेज कभी गवर्नर जनरल वारेन हास्टिंग का घर हुआ करता था। यहाँ पढ़ने वाली कई छात्राओं ने यहाँ असाधारण व अजीब सी गतिविधियों को महसूस किया है। इसके खेल के मैदान में एक खिलाड़ी की मौत व एक लड़की के ऊपर भूत आने के किस्से ने इस जगह को कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

राइटर बिल्डिंग

अग्रेजों द्वारा निर्मित ये इमारत कोलकाता में सबसे चर्चित और फेमस हॉन्टेड प्लेसेज में से एक है। लगभग तीन सौ से भी अधिक पुराने इस इमारत के सुनसान और खाली कमरों में कई रहस्य दफ़न है। इस इमारत को लेकर कहा जाता है कि आज भी ईस्ट इंडिया कंपनी के कैप्टन सिम्पसन की आत्मा भूत बनकर भटकती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजादी के संघर्ष के दौरान क्रांतिकारियों ने इसी इमारत कैप्टन सिम्पसन की हत्या कर दी थी, तब से यह जगह भूतिया जगहों में शामिल हो गई। शाम पांच बजे के बाद कोई भी अकेले जाने से भी डरता है।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

निमतला घाट

भूत-प्रेतों की बात हो और श्मशान का जिक्र ना हो तो बात कैसे पूरी हो सकती है। निमतला घाट कोलकाता के सबसे पुराने श्मशानों में से एक है। काली पूजा के मौके पर बहुत से अघोरी यहां इकट्ठे होते हैं। जले हुए शरीरों को खाते हैं और उनकी राख अपने शरीर पर लपेटते हैं। ऐसे दृश्य आपने कहानियों में सुने होंगे, फिल्मों में भी देखे होंगे। श्मशानों का नाम सुनते ही जिस डर से नसें कपकँपाने लगती हैं, उस डर को यहां असल में जीने का अनुभव यकीनन खास होगा।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री

कोलकाता के साथ-साथ पूरे पश्चिम बंगाल के लिए सबसे हॉरर प्लेसेज में से एक है साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री (कब्रिस्तान) है। इस जगह को लेकर कहानी है कि कई लोग यहां घूमने आए हुए थे लेकिन, उन्होंने कुछ ऐसी अजीबो-गरीब गतिविधियों को महसूस किया जिसके बाद सभी डर गए। इस घटना के बाद ग्रुप में मौजूद कई लोगों की अचानक तबियत भी ख़राब होने लगी। इस घटना के बाद कोई भी सिंगल व्यक्ति इन जगह पर जाने से डरता है।

these 8 places of kolkata are called the house of ghosts,holiday,travel,tourism

रविन्द्र सरोवर मेट्रो स्टेशन

रविन्द्र सरोवर मेट्रो स्टेशन कोलकाता की डरावनी जगहें में एक बेहद भुतिया जगह है। रविन्द्र सरोवर मेट्रो स्टेशन कई आत्महत्याओं की गवाह है, और कहा जाता है कि वही पीड़ितों की आत्माएं इस जगह को परेशान करती हैं। जी हाँ इस स्टेशन के आसपास प्रेतवाधित गतिविधियां सामने आई है जिसकी कहानियां अक्सर यात्रियों और ट्रेन चालको द्वारा सुनाई जाती है। विशेष रूप से, आखिरी ट्रेन जो आधी रात को चलती है, उसे प्रेतवाधित कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर