न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार की ये 7 जगहें है प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट, चले आइये यहां

हम आपको बिहार की कुछ खास खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप प्री वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 3:23:23

बिहार की ये 7 जगहें है प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट, चले आइये यहां

शादियों का सीजन जारी हैं जिसमें आजकल लोग प्री वेडिंग फोटोशूट भी करवाते हैं जो कि आजकल का चलन बन गया हैं। शादी से पहले प्री वेडिंग फोटोशूट करवाकर कपल यादगार लम्हें संजोते हैं। इन लम्हों को शादी के समारोह के साथ ही एल्बम में भी संजोया जाता हैं। कपल्स इस पल के लिए काफी सारी चीजें प्लान करते हैं। कपल अच्छे पहनावे से लेकर अच्छी लोकेशन की तलाश भी करते हैं। ऐसे में आप प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बिहार का भी चुनाव कर सकते हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक जगहें देखने को मिलती हैं। हम आपको बिहार की कुछ खास खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप प्री वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

बोध गया

बोध गया बिहार की एक ऐसी दर्शनीय जगह है जहां देश ही नहीं, विदेश से भी सैलानी हर साल भारी संख्या में आते हैं। वैसे तो यह नगर धार्मिक और पर्यटन के लिए काफी प्रचलित है, लेकिन आप चाहें तो इन लोकेशन पर पार्टनर के साथ खूबसूरत तस्वीर खिंचा सकते हैं। यहां का महाबोधि मंदिर, आर्कोलॉजिकल म्यूजियम, तिब्बतियन मठ और नालंदा यूनिवर्सिटी जैसी जगहें फोटोशूट के लिए फेमस हैं।

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

राजगीर

राजगीर बिहार की एक ऐसी जगह है जहां किसी भी मौसम में सैलानी घूमने के लिए सबसे अधिक पहुंचते हैं। खासकर शादी के सीजन में यहां कपल्स घूमने के लिए अधिक पहुंचते रहते हैं। राजगीर में मौजूद राजगीर जू में आप एक से एक बेहतरीन तस्वीर ले सकते हैं। इसके अलावा राजगीर वाइल्ड लाइफ सफरी में भी अपने हमसफर के साथ प्री-वेडिंग करा सकते हैं। इसके अलावा ग्रिधाकुटा, शांति स्तूप, राजगीर का आकर्षक स्थान सप्तपर्णी गुफा और राजगीर का फेमस पर्यटन स्थान कुंडलपुर में भी फोटोशूट करा सकते हैं।

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

भीमबांध सेंचुरी, मुंगेर

पटना एयरपोर्ट से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुंगेर जिले का भीमबांध वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्रीवेडिंग फोटोशूट के लिए अच्छी जगह है। अगर आप जंगल के अंदर हॉट स्प्रिंग वॉटर के बैकड्रॉप पर फोटो लेना चाहते हैं तो यहां जरूर आइए।

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

वैशाली

वैशाली एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है जो कभी लिच्छवी शासकों की राजधानी थी। वैशाली ने अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्धि अर्जित की। ऐसा माना जाता है कि महावीर का जन्म और पालन-पोषण छठी शताब्दी ईसा पूर्व वैशाली गणराज्य के कुंडलग्राम में हुआ था। अवशेष स्तूप, कुटागरशाला विहार, राज्याभिषेक टैंक, विश्व शांति शिवालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय, बावन पोखर मंदिर, कुंडलपुर, राजा विशाल का गढ़, चौमुखी महादेव यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। प्री वेडिंग फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो चले आइये यहां।

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

नालंदा

नालंदा एक ऐसी जगह है जो अपने इतिहास के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां आज भी विश्व के सबसे पुराने नालंदा विश्वविद्यालय घूमने के लिए सैलानी पहुंचते रहते हैं। यह शहर प्राचीन विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि खूबसूरत तस्वीर लेने के लिए प्रसिद्ध है। आप नालंदा विश्वविद्यालय को प्यार की साक्षी बना सकते हैं। इसके अलावा पावापुरी और बिहारशरीफ जैसी जगहों पर भी प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

काइमूर हिल्स, सासाराम

विन्ध्य रेंज का अंतिम छोड़, यानी कि सासाराम स्थित रोहतास का काइमूर हिल्स। ये जगह अपने जंगल, आदिवासी जीवन, रोहतास फोर्ड के लिए सैलानियों को आकर्षित करता है। ये जगह बिलकुल हरी भरी और ग्रामीण परिवेश से सजी है। ये जगह भी फोटोग्राफी के लिए खूबसूरत स्पॉट मानी जाती है जहां आप प्री वेडिंग फोटोग्राफी करा सकते हैं।

these 7 places of bihar are best for pre wedding photoshoot,come here,holiday,travel,tourism

नौलखा पैलेस राजनगर

खंडहर में पड़ा हुआ नवलखा पैलेस बिहार में मधुबनी के पास राजनगर में स्थित है। यह महल महाराजा रामेश्वर सिंह द्वारा बनाया गया था और कहा जाता है कि 1934 में काफी खतरनाक भूकंप आया था, जिसके बाद इसकी संरचना में भी काफी कमी आ गई थी। विनाश के बाद इस पैलेस में अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है, इस प्रकार यह महल अब खंडहर में है। यह एक शाही महल है और भले ही ये इतना क्षतिग्रस्त हो गया हो, लेकिन फिर भी इसकी संरचना को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है। महल परिसर में उद्यान, तालाब और मंदिर शामिल हैं। यहां आकर आप प्री वेडिंग फोटोशूट करवा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर