न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

भारत एक विशाल देश हैं जहां के गांव-शहरों को जोड़ने का काम करती हैं भारतीय रेलवे। आपने भी ट्रेन का सफ़र तो किया ही होगा जो अपनेआप में एक सफरनामा होता हैं। मंजिल तक पहुंचने के बीच में कई स्टेशन आते हैं और वहां का नजारा देखने को मिलता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Sep 2022 7:21:22

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

भारत एक विशाल देश हैं जहां के गांव-शहरों को जोड़ने का काम करती हैं भारतीय रेलवे। आपने भी ट्रेन का सफ़र तो किया ही होगा जो अपनेआप में एक सफरनामा होता हैं। मंजिल तक पहुंचने के बीच में कई स्टेशन आते हैं और वहां का नजारा देखने को मिलता हैं। ट्रेन में सफर का एक अलग ही मजा है जो तब और दोगुना हो जाता हैं जब आप स्टेशन के विभिन्न खानपान का स्वाद लेना पसंद करते हैं। जी हां, कुछ रेलवे स्टेशन तो जाने ही अपने खानपान के लिए जाते हैं जहां के स्वाद का अपना अलग ही मजा हैं। आइए आपको बताते हैं भारत के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में जहां का खाना काफी लाजवाब होता है।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

रतलाम स्टेशन का पोहा

हर कोई जानता है कि मध्य प्रदेश के लोगों के नाश्ते में ज्यादातर पोहा ही होता है। यही पोहा आपको रतलाम के रेलवे स्टेशन पर भी मिल जाएगा, लेकिन आप ये मत समझियेगा कि स्टेशन का पोहा है तो ऐसा-वैसा होगा। बिल्कुल भी नहीं, यहां का पोहा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। पोहे में डले प्याज को दुकानदार देसी तरीके से बनाते हैं। अगर आप इस स्टेशन से कहीं जा रहे हैं, तो यहां के पोहे को चाय के साथ लेना न भूलें।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

शोरानूर रेलवे स्टेशन की चिकन बिरयानी

अगर आप सोच रहे हैं कि भारत में सबसे बेस्ट बिरयानी आपको केवल लखनऊ में ही मिल सकती है तो शायद आपने अबतक दक्षिण भारत को अच्छी तरह से जाना नहीं है। बता दें केरल का शोरनूर रेलवे स्टेशन भी चिकन बिरयानी के मामले में किसी से कम नहीं है। लोगों को अक्सर लगता है साउथ आकर वो केवल डोसा, इडली और वाड़ा ही खा सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपको नॉन वेजेटेरियन खाना पसंद है तो आपको केरल के शोरानूर स्टेशन पर भरपूर स्वाद मिलेगा।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

खड़गुर रेलवे स्टेशन का दम आलू

दम आलू का नाम तो सुना ही है। अगर एक बेहतरीन दम आलू खान है तो फिर बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली दम आलू पूरे बंगाल में बेस्ट माना जाता है। बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही आपको एक लजीज खुशबू अपनी ओर खींचेगी। इसका स्वाद बार-बार आपको खाने के लिए आपको मजबूर करेगा। तो अगर आप इस रास्तें से गुज़र रहे है तो फिर कुछ मिनट इधर भी अपना रास्ता मोड़ सकते हैं।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

कर्जत जंक्शन का वड़ा पाव

महाराष्ट्र के वड़ा पाव का कौन दीवाना नहीं है। वड़ा अच्छे से तेल में तलकर और फिर सिके हुए पाव में डालकर हरी मिर्च के साथ जो खाने का मजा है वो किसी भी स्नैक में नहीं है। अगर आप भी हमारी तरह वड़ा पाव के दीवाने हैं, तो स्वादिष्ट वड़ा पाव का स्वाद आप कर्जत रेलवे स्टेशन पर ले सकते हैं। यहां के वड़ा पाव को खाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे

अगर आप कभी आपकी ट्रेन पंजाब के जालंधर स्टेशन पर रुकती है तो आपको यहां के छोले-भटूरे जरूर खाने चाहिए। यहां के छोले भटूरे काफी लजीज होते हैं। कहते हैं कि इनके स्वाद में कुछ ऐसा होता है जिसको कभी नहीं भूला जा सकता है।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

एर्नाकुलम स्टेशन के पकौड़े

अगर आपका अलग ट्रिप साउथ इंडिया जाने का और साउथ इंडिया में एर्नाकुलम स्टेशन से होते हुए जाना है, तो फिर बेहतरीन पकौड़े खाने को तैयार हो जाएं। केरल के एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशन के पकौड़े बिल्कुल मिस न करें। ये पकौड़े कच्चे केले, दाल और मैदे से बनाए जाते हैं। स्टेशन पर लजीज चटनी और चाय के साथ ये पकौड़े आपको बार-बार यहां आने पर मजबूर करेंगे।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

खड़गुर रेलवे स्टेशन का दम आलू

पश्चिम बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर के मसालेदार दम आलू का स्वाद भी हर किसी को एक बार जरूर लेना चाहिए। जैसे ही आप इस स्टेशन पर पहुंचेंगे दम आलू की खुशबू आपतक पहुंच जाएगी। इसका स्वाद कभी ना भूलने वाला है।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

जालंधर स्टेशन के छोले-भठूरे

अगर आप जालंधर स्टेशन होते हुए या फिर यहां जा रहे हैं, तो आपको यहां बेस्ट फूड मिलने वाला है। इस रेलवे स्टेशन के पास मिलने वाली छोले-भटूरे बेस्ट में बेस्ट होते हैं। वैसे भी पंजाब अपने खाने-पीने के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। आपको अगर पंजाब के जालंधर स्टेशन से गुजरने का मौका मिले तो यहां के छोले-भटूरे जरूर खाएं। इनको खाने के बाद आपको हर जगह के छोले-भटूरे फीके लगेंगे।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

आबू रोड रेलवे स्टेशन की रबड़ी

अगर आपको कुछ बेहतरीन मीठा खाने का मन कर रहा तो आप यहाँ आराम से जा सकते हैं। राजस्थान के आबू रोड रेलवे स्टेशन पर अगर आपको कई लोग हाथ में रबड़ी की प्लेट लिए दिख जाएं। ये किसी और चीज का प्लेट नहीं बल्कि रबड़ी का ही प्लेट होता है। यह इतना स्वादिष्ट लगता है कि इस रबड़ी के टेस्ट का कोई मुकाबला नहीं है।

अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 10 रेलवे स्टेशन, स्वाद का है अपना अलग ही मजा

अजमेर का कढ़ी कचौड़ी

राजस्थान का स्पेशल नाश्ता कढ़ी कचौरी है। अगर आप राजस्थान जा रहे हैं, तो वहां की कढ़ी कचौरी का स्वाद जरूर चखें। वैसे हम बात कर रहे हैं अजमेर स्टेशन की कचौरी के बारे में। यहां की कचौरी बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है। कचौरियों को काटकर खस्ते के रूप में डाला जाता है और फिर उसके ऊपर गर्म-गर्म दही कढ़ी डाली जाती है। आपको अजमेर स्टेशन पर दुकानदार इसे बेचते हुए दिख जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल