न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सुन्दरता से ज्यादा अपने खानपान को लेकर प्रसिद्ध है नागालैंड, जाएं तो जरूर लें इनका स्वाद

नागालैंड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 12 May 2023 10:36:03

प्राकृतिक सुन्दरता से ज्यादा अपने खानपान को लेकर प्रसिद्ध है नागालैंड, जाएं तो जरूर लें इनका स्वाद

नागालैंड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या 19,80,602 है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है।

नागालैंड राज्य में कुल 16 जनजातियाँ निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है। हालाँकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकाँश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहाँ ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं।

नागालैंड सांस्कृतिक रूप से एक विविध राज्य है जो अपने रंगीन पारंपरिक त्योहारों, प्रकृति, आकर्षक परिदृश्य, ऐतिहासिक स्थलों और व्यंजनों के लिए जाना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, पूर्वोत्तर राज्य अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण देश के अन्य हिस्सों की तुलना में अत्यंत भिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का पालन करते हैं जिन्हें नागालैंड के खान पान में भी देखा जा सकता है।

नागालैंड के प्रसिद्ध खाने में नॉन वेजिटेरियन डिश से लेकर वेजिटेरियन डिश तक सभी शामिल है जो स्थानीय लोगो से लेकर यहाँ आने वाले पर्यटकों तक सभी को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देते है। नागालैंड का प्रसिद्ध खाना कुछ ऐसा है जिनके बारे में जानकार हर कोई एक बार उन्हें खाने कि ख्वाइश जरूर करने लगता है। आज हम अपने पाठकों को नागालैण्ड के 9 प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इनके बनाने की विधि भी बताने जा रहे हैं—

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

समथू

समथू नागालैंड की सबसे पसंदीदा डिश है जिसे राज्य भर में बेहद शौक से खाया जाता है। नागालैंड की फेमस डिश समथू को तैयार करने के लिए सबसे पहले स्मोक्ड पोर्क में एक्सोन का उपयोग किया जाता है और सामन्थु नामक मिर्च पाउडर के उपयोग से एक मोटी करी में बनाया जाता है जो कि पकवान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह व्यंजन ज्यादातर नागालैंड के सेमा/सुमी घरों में तैयार किया जाता है और यह उनका विशिष्ट भोजन है जो जनजाति के सभी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। फेमस फ़ूड ऑफ़ नागालैंड में शामिल समथू एक ऐसी डिश है जिसका रियल टेस्ट आपको और कही नही मिल सकता है इसीलिए आप जब भी नागालैंड आयें तो समथू को टेस्ट जरूर करें।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

ऐकिबे

नागालैंड के प्रसिद्ध व्यंजन के रूप में फेमस ऐकिबे एक ऐसी डिश है जिसे मुख्य रूप से सरसों की पत्ती और कोलोकेशिया की जड़ों से तैयार किया जाता है। ऐकिबे को तैयार करने के लिए सरसों की पत्ती और कोलोकेशिया की जड़ों को सिर्फ नमक डालकर पकाया जाता है ताकि सुगंध एक दूसरे के साथ मिल जाए। ऐकिबे बनकर तैयार होने के बाद इसे चिकिन या नॉन वेजिटेरियन खाने के साथ खाया जाता है।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

अकिनी

अकिनी नागालैंड की एक और फेमस डिश है जिसे पेरीला बीजों को भूनकर और पीसकर बनाया जाता है और बाद में धान के खेत के घोंघे के साथ पकाया जाता है। पकाए जाने के बाद इसमें सूअर के मांस और एक्सोन से थोड़ी सी चरबी भी मिलाई जाती हैं जो इसके टेस्ट को और चटपटा बना देती है। यदि आप नागालैंड घूमने जाने वाले हैं तो अपनी ट्रिप में आपको अकिनी भी जरूर टेस्ट करना चाहिए।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

बांस में पकाई गई मछली

वैसे तो मछली पूरे भारत में पकाई जाती है और पसंद भी की जाती है लेकिन नागालैंड में मछली को कुछ अलग ही तरीके से बनाया जाता है जो इसे नागालैंड का खान पान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती है। यह नागा लोगो के खाना बनाने की एक पद्धती है जो अब पुरे राज्य के प्रसिद्ध होती जा रही है। इस तरीके की मछली बनाने के लिए सबसे पहले बांस की नलियों को लिया जाता है और उनमे मछलियों को थोड़े से मसाले के साथ अंदर भर दिया जाता है और फिर आग में पकाया जाता है। एक बार जब मछलियां पक जाती हैं, तो वे खाने के लिए तैयार होती हैं जिनमे बांस का हल्का हल्का स्वाद भी होता है और यही स्वाद इसे सबसे अलगऔर यूनिक बनाता है।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

बुशमीट/कुत्ते का मांस

बुशमीट या कुत्ते का मांस नागालैंड के प्रसिद्ध माँसाहारी खाने में से एक है। बुशमीट नागालैंड के लोगों खासकर नागा लोगोँ द्वारा सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले माँसाहारी व्यंजनों में से एक है। बुशमीट या कुत्ते के मांस पूर्वोत्तर के सबसे सस्ते मांस व्यंजन के रूप में भी जाना जाता है।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

हिंकेजवु

हिंकेजवु नागालैंड के खान पान की एक बहुत ही सरल और बुनियादी व्यंजन है जिसका नागालैंड के कई परिवार अपने दैनिक भोजन के हिस्से के रूप में आनंद लेते हैं। हिंकेजवु कोलोकैसिया, कटी हुई गोभी के पत्तों, सरसों के पत्तों और कुछ फ्रेंच बीन्स के साथ बनाया जाता है और बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। आप जब भी नागालैंड आयेंगें तो यह फेमस डिश आपको राज्य के लगभग हर घर और होटल में मिलेगी।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

अमरुसू

अमरुसू नागालैंड के प्रमुख व्यंजन में से एक है। पिसे हुए चावल, चिकन हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और अन्य मसालों से मिलकर तैयार होने वाली अमरुसू एओ जनजाति की सिग्नेचर डिश है। जो इन दिनों पर्यटकों और अन्य लोगों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

अनीशी

कोलोकैसिया और हिंदी में अरबी के रूप में जाने जानी वाली अनीशी नागालैंड की एक और फेमस डिश है। अनीशी एक प्रकार का पौधा है जिसके तने और पत्तियों का उपयोग विभिन्न प्रकार के स्टू बनाने और भोजन का स्वाद बढ़ाने में काम में लिया जाता है। नागालैंड की आओ जनजाति इसे बड़े स्वाद से खाती हैं. अनीशी को ताजा पोर्क या स्मोक्ड पोर्क के साथ पकाया जाता है।

nagaland cuisine,famous nagaland dishes,traditional nagaland food,naga cuisine specialties,northeast indian cuisine,nagaland food culture,exploring nagaland food scene,authentic nagaland recipes,nagaland food blog,best nagaland food experiences

जुथो

ज़ुथो एक प्रसिद्ध राइस बियर है जो पूरे उत्तर पूर्व में विशेष रूप से नागालैंड में बेहद शौक से खाई जाती है। जुथो नागालैंड में इतना लोकप्रिय है की इसके बिना हर जश्न अधूरा रहता है खासकर पुरुषों के लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं

ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा

राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन

तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका

AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी

Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा

रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर

Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा

Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल

'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात

भुवनेश्वर कुमार का कमाल, एक विकेट ने उन्हें दिलाया आईपीएल में विशेष मुकाम

24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान

IPL 2026 Points Table: कौन सी टीम ने मारी बाज़ी और कौन पीछे, 3 टीमें अब तक शून्य पर

‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'