न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sawan Special : शिव की इन ऊंची प्रतिमाओं को देखकर लगता हैं साक्षात भोलेनाथ है खड़े

सावन के इस महीने में जहां भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त मंदिरों में जाकर शिव की उपासना करते हैं। इस पूरे महीने में शिव मंदिर में इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने के भी जगह नहीं बचती हैं। देशभर में शिव के दर्शन करने के लिए लोग मंदिरों में पहुंचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 3:55:39

Sawan Special : शिव की इन ऊंची प्रतिमाओं को देखकर लगता हैं साक्षात भोलेनाथ है खड़े

सावन के इस महीने में जहां भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त मंदिरों में जाकर शिव की उपासना करते हैं। इस पूरे महीने में शिव मंदिर में इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने के भी जगह नहीं बचती हैं। देशभर में शिव के दर्शन करने के लिए लोग मंदिरों में पहुंचते हैं। सावन के इस पवित्र महीने में पर्यटन के तौर पर घूमने के लिए शिव की ऊंची प्रतिमाओं के दर्शन किए जा सकते हैं। हम आपको शिव की कुछ ऐसी ऊंची मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता हैं मानो साक्षात भोलेनाथ खड़े हो। इन मूर्तियों के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी यात्रा करते हैं। आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां मौजूद हैं भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

शिवगिरि महादेव

कर्नाटक राज्य के बीजापुर जिले के शिवपुर में शिव की महिमा बतलाता भव्य शिवमंदिर शिवगिरी है। इस मंदिर में स्थित भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति 85 फीट ऊंची है। इश प्रतिमा में शिव को योगेश्वर रूप में दिखाया गया है। इस प्रतिमा में भोलेनाथ योगेश्वर रूप में अपने भक्तों को दर्शन देते है। इस प्रतिमा में शिव जी पद्मासन में बैठे हैं। साथ ही उनके हाथ जप करते हुई मुद्रा में दर्शाए गए है। यह प्रतिमा 2011 में स्थापित की गई है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

भगवान शिव की मूर्ति मुर्देश्वरी

मुर्देश्वर में भगवान शिव की मूर्ति भारत की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है जो उत्तरी कर्नाटक जिले के भटकल तालुक में कंडुका पहाड़ी पर बनी है। मूर्ति की ऊंचाई 123 फीट (37 मीटर) है और इसे शिवमोग्गा के काशीनाथ और कई अन्य मूर्तिकारों द्वारा बनाया गया था। ये भारत के कर्नाटक में स्थित है और इसका मंदिर तीनों और से जल से घिरा हुआ है। इससे रामायण काल की पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

आदियोगी शिव प्रतिमा

आदियोगी भगवान शिव की मूर्ति को दुनिया में "सबसे बड़ी मूर्ति मूर्ति" माना जाता है, जिसे तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। 112 फीट की ऊंचाई के साथ प्रतिमा का वजन लगभग 500 टन है। 112 फीट के होने की कहानी को लेकर कहा जाता है कि यह मोक्ष से जुड़े 112 तरीकों के बारे में बताता है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

नामची शिव की मूर्ति

सिक्किम के गंगटोक से 92 किलोमीटर की दूरी पर नामची शहर में पहाड़ी पर चारधाम बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम और पुरी के मंदिरों का प्रतिरूप देखने को मिलता है। साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों को भी मंदिर में दर्शाया गया है। यहां बनी शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची है। जिसे सिद्धेश्वर धाम और किरातेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

हर की पौड़ी

भगवान शिव की यह विशाल प्रतिमा स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित है और इसकी (100.1 फीट) ऊंचाई के कारण इसे दूर से भी काफी अच्छे से देखा जा सकता है। हरिद्वार में घूमने के दौरान आप ये मूर्ती देख सकते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के बीचों-बीच बनी भगवान शिव की मूर्ति भी काफी प्रसिद्ध है। एक समय भगवान शिव की यह मूर्ति बाढ़ के कारण तेज बहाव बह गई, लेकिन इसे एक बार फिर से परमार्थ आश्रम के सामने स्थापित कर दिया गया। जहां पर होने वाली गंगा आरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

मंगल महादेव

देवो के देव महादेव की मूर्ति मॉरीशस में भी मौजूद है। 108 फीट भगवान शिव की लंबी मूर्ति त्रिशूल के साथ खड़ी मुद्रा में स्थित है, जिसे मंगल महादेव के नाम से जाना जाता है। यह भारत में गुजरात के वडोदरा में सूरसागर झील में भगवान शिव की मूर्ति की कॉपी है। यह समुद्र तल से 1800 फुट ऊपर है। बता दें किये मॉरीशस का बड़ा धार्मिक स्थल है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

नाथवाड़ा शिव मूर्ति

राजस्थान के नाथवाड़ा में भगवान शिव की बहुत ही ऊंची मूर्ति स्थापित है। इसे पूरे विश्व की चौथी सबसे ऊंची मूर्ति माना गया है। बात इसकी ऊंचाई की करें तो यह लगभग 351 फीट ऊंची है। इसे उदयपुर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर श्रीनाथद्वारा के गणेश टेकरी में तैयार किया गया है। इस प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि यह यात्रियों को यहां पहुंचने के 20 किलोमीटर दूरी से दिखने लगती है।

tall statues of shiva,top 10 tallest shiva statue in the world,highest shiva statue in india,big shiva statue in gujarat,holidays,travel

नागेश्वर शिव प्रतिमा

भारत में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 केवल गुजरात में ही हैं पहला सोमनाथ महादेव और दूसरा नागेश्वर महादेव। पहले यह मंदिर इतना विशाल नहीं था लेकिन टी-सीरिज के निर्माता गुलशन कुमार ने इसे इतना भव्य रूप दिया। मंदिर परिसर के बाहर भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति है जो 82 फुट ऊंची और 25 फुट चौड़ी है। यहां शिवजी का एक हाथ जप मुद्रा में और दूसरा हाथ वरदान मुद्रा में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद