न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूरी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं आस-पास की ये 8 जगहें, घूमने से मिलेगी मन को शांति

भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं लेकिन गर्मियों में लोगों को ऐसी जगहों पर जाना पसंद है जहां मौसम ठंडा हो। ऐसे में उत्तराखंड में स्थित मसूरी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी दो वजह है, एक तो यह पास है और दूसरा यहां घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 May 2022 10:03:05

मसूरी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं आस-पास की ये 8 जगहें, घूमने से मिलेगी मन को शांति

भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं लेकिन गर्मियों में लोगों को ऐसी जगहों पर जाना पसंद है जहां मौसम ठंडा हो। ऐसे में उत्तराखंड में स्थित मसूरी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी दो वजह है, एक तो यह पास है और दूसरा यहां घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। मसूरी, देहरादून से 35 किलोमीटर दूर है। यह हिमालय पर्वतमाला की तलहटी में बसा है। मसूरी, भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यहां घूमने का सबसे सही समय मार्च से लेकर नवंबर तक है। तो अगर आप भी गर्मियों में मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको मसूरी और उसके आसपास घूमने की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

लैंडोर

मसूरी से केवल 8 किमी से भी कम की दूरी पर स्थित है लैंडोर। जब आप मसूरी से लैंडोर पहुंचते हैं तो ऐसा लगता है कि एक अलग ही दुनिया में पहुंच गए हैं। मसूरी में आपको सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों की भी काफी भीड़ नजर आती है, जबकि लैंडोर में स्थानीय आबादी 4 हजार से भी कम है। ऐसे में अगर आप किसी शांत जगह पर कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो लैंडोर आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। लैंडोर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड की वजह से भी काफी लोकप्रिय है जो इसी शांत और सुंदर जगह पर रहते हैं। वे लोग वाकई भाग्यशाली हैं जो चौक में उनसे मिल पाते हैं। लेकिन आप उनकी कहानियों में भी लैंडोर को महसूस कर सकते हैं। यहां के बहुत से लोकल लोगों ने अपने घरों को ही होमस्टे में बदल दिया है और यहां आने वाले लोगों को यह होमस्टे रेंट पर आसानी से मिल सकते हैं। लैंडोर एक ऐसी जगह है जहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

जबरखेत नेचर रिजर्व

जबरखेत नेचर रिजर्व के बारे में भी बहुत कम ही लोग जानते हैं। यह जगह भी मसूरी की Unexplored जगहों में से एक है। जबरखेत नेचर रिजर्व मसूरी से 8 किलोमीटर दूर है। जबरखेत नेचर रिजर्व करीब 100 एकड़ में फैला है। अगर आप शोर-शराबे से दूर प्रकृति में खो जाना चाहते हैं तो जबरखेत नेचर रिजर्व आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। मौसम साफ रहने पर यहां से आपको बर्फ से ढके पर्वत भी देखने को मिल सकते हैं। यहां आपको गाइड भी मिल जाएंगे जिनसे आप नेचर के बारे में बहुत सी चीजें जान सकते हैं। यहां आपको तरह-तरह के जानवर और पक्षी भी आसानी से देखने को मिल जाएंगे।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

सैंजी गांव

मसूरी से कुछ दूरी पर बसा यह गांव क्रॉन विलेज के नाम से जाना जाता है। यह गांव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित है। इस गांव की खासियत यह है कि यहां हर घर को मक्के से सजाया गया है। इस गांव में मक्के की खेती की जाती है और मक्का ही यहां का मुख्य आहार है। सैंजी गांव का हर घर काफी कलरफुल तरीके से सजाया गया है जो टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है। तो अगर आप शहर से दूर कुछ दिन गांव की शांत और सिंपल जिंदगी जीना चाहते हैं तो इस गांव में जरूर जाएं।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

मॉस्सी फॉल्स

अगर आप नेचर लवर हैं तो घने जंगलों के बीच स्थित इस वॉटरफॉल की खूबसूरती आपके मन को भी मोह लेगी। यहां का खूबूसूरत नजारा और आसपास बसी शांति आपको इस जगह का दिवाना बनाने के लिए काफी है। यह वॉटरफॉल मसूरी से बाला हिसार मार्ग पर सिर्फ 7 किमी दूर है। इस वॉटरफॉल में आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक ही रह सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको कोई फीस देने की जरूरत नहीं है।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

नाग टिब्बा ट्रेक

अगर आप कुछ चुनौतीपूर्ण काम करना चाहते हैं तो नाग टिब्बा ट्रेक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह मसूरी के सबसे मुश्किल ट्रेक में से एक है। यहां स्पेशलिस्ट की देखरेख में ही ट्रेक करें। इस ट्रेक को पूरा करने के लिए 2 दिन का समय लगता है। यहा पहुंचकर जो नजारा दिखाई देता है, वह आपकी थकावट को दूर कर देगा।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

कुलड़ी बाजार

अगर आप उत्तराखंड ट्रेडिशन से जुड़ी कुछ चीजें खरीदना चाहते हैं तो कुलड़ी बाजार में घूम सकते है। इस मार्केट में भीड़ ज्यादा नहीं रहती है। हैंडीक्राफ्ट के अलावा आप यहां अलग-अलग तरह के फुटवियर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से ज्वेलरी और तिब्बती चीजें भी खरीद सकते हैं।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

ज्वाला देवी मंदिर

ज्वाला देवी मंदिर मसूरी स्थित काफी पुराना मंदिर है। यह मंदिर मसूरी के बिनोग हिल में स्थित है। देवी दुर्गा को समर्पित इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको 2 घंटे का ट्रेक करना पड़ता है। मंदिर जाते समय आस-पास की हरियाली और खूबसूरत सीनरी आपका मन मोह लेगी।

places near mussoorie,mussoorie,summer vacation 2022,holidays,travel guide,travel tips

मसूरी मॉल रोड

मॉल मॉल रोड मसूरी के बीचोबीच स्थित है। यहां मॉल रोड के दोनों तरफ आपको लोग कई तरह की चीजें बेचते हुए नजर आएंगे। इस मॉल रोड में शाम के समय वॉक करना काफी अच्छा लगता है। मॉल रोड के आसपास आपको बहुत सारे बजट होटल भी मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?