न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित हैं भारत की ये 7 जगहें, खुलकर ले सकेंगी यहां घूमने का मजा

आज इस कड़ी में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित हैं और यहां महिलाएं खुलकर घूमने का मजा ले सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 9:20:34

महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित हैं भारत की ये 7 जगहें, खुलकर ले सकेंगी यहां घूमने का मजा

हर किसी की घूमने की चाहत होती हैं और कई बार ऐसा मन होता हैं कि बैग लेकर अकेले ही सोलो ट्रिप पर घूमने निकल जाए। लड़के तो कई बार अकेले घूमने निकल जाते हैं लेकिन लड़कियों की असुरक्षा को लेकर घर वाले उन्हें घूमने नहीं जाने देते। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित हैं और यहां महिलाएं खुलकर घूमने का मजा ले सकती हैं। ये जगहें अकेले घूमना पसंद करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं।

travel tips,tourist places

गोवा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और प्लान इंडिया द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में गोवा एक ऐसा प्लेस है, जहां महिलाएं सबसे अधिक सुरक्षित रहती हैं। अगर आप गोवा गए हुए हैं, तो यह बात तो आपको खुद ही महसूस हो गई होगी कि लड़कियों के लिए गोवा कितना सुरक्षित है। गोवा का माहौल पूरे देश से सबसे अलग है, और यहां खूबसूरत बीच के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स और पार्टी का भी खूब मजा लिया जा सकता है।

travel tips,tourist places

कुफरी

यह हिमाचल प्रदेश के शिमला इलाके में स्थित एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। यहां कई खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य हैं, जिनका आनंद लिया जा सकता है। कुफरी महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी बढ़िया पर्यटक स्थल है। कुफरी अपने यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी बेहद शानदार तरीके से करता है।

travel tips,tourist places

गुवाहाटी

गुवाहाटी शहर कामाख्या माता के नाम से मशहूर है। यह शहर महिलाओं के लिए बहुत ही सुरक्षित शहर माना जाता है। गुवाहाटी ज्यादातर ट्रैवलर की लिस्ट में नहीं आता, लेकिन हम आपको बता दें ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे इस शहर में आपको उत्तर-पूर्व की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। गुवाहाटी में असम स्टेट म्यूजियम, गुवाहाटी तारामंडल और शहर के ढेर सारे मंदिरों को देखना न भूलें।

travel tips,tourist places

मुन्नार

यह भारत के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। मुन्नार चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली के लिए काफी मशहूर है। यहां के स्थानीय लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए जाना जाता है, जो आने वाले पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसे देखते हुए भी सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

travel tips,tourist places

पुडुचेरी

दक्षिण भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक पुडुचेरी कई सालों तक फ्रांस का उपनिवेश रहा है। यहां कई फ्रेंच कॉलोनियां भी हैं जो उपनिवेशीय काल की याद दिलाते हैं। दरअसल, पूरे शहर को प्लानिंग के साथ फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। पुडुचेरी के बीच बेहद शांत हैं और यहां महिला ट्रैवलर्स घंटों अकेली बैठकर लहरों का मजा ले सकती हैं।

travel tips,tourist places

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर भारत का बेहद खास शहर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए एक सेफ डेस्टिनेशन है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गल्ताजी, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर को घूमा जा सकता है और उनका आनंद उठाया जा सकता है।

travel tips,tourist places

लेह-लद्दाख

लद्दाख की जांस्कर घाटी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह घाटी गुफा मठों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां साल के 9 महीने तेज बर्फ गिरती है और इस कारण यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। जांस्कर घाटी में पर्यटक रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। घाटी बर्फीली सुन्दर चट्टानों, ऊंची-ऊंची चोटियों और निर्मल जल की सुन्दरता के लिए जानी जाती है। इस सुन्दर क्षेत्र में अकेले घूमने का मजा ही अलग होता है। झीलों के बीच बसी इस जगह पर महिलाएं सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर