न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके शहर से भी कम हैं इन देशों की आबादी, डालें इनपर एक नजर

जब भी विश्व की बढ़ती जनसंख्या की बात आती हैं, तो चीन और भारत का जिक्र जरूर किया जाता हैं जो दुनियाभर में आबादी के मामले में शीर्ष स्थान रखते हैं। इन देशों के हर क्षेत्र की आबादी का आंकड़ा बहुत बड़ा हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 5:47:48

आपके शहर से भी कम हैं इन देशों की आबादी, डालें इनपर एक नजर

जब भी विश्व की बढ़ती जनसंख्या की बात आती हैं, तो चीन और भारत का जिक्र जरूर किया जाता हैं जो दुनियाभर में आबादी के मामले में शीर्ष स्थान रखते हैं। इन देशों के हर क्षेत्र की आबादी का आंकड़ा बहुत बड़ा हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां की आबादी आपके गांव या शहर से भी कम हैं। यहां की आबादी नाम के बराबर हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसे देश हैं जिनकी आबादी एक शहर से कम हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में, जहां सबसे कम जनसंख्या है।

population of these countries is less than your city

सीलैंड

सीलैंड को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता प्राप्त नहीं है। इस देश की जनसंख्या लगभग 50 है और यह बास्केटबॉल के मैदान जितना बड़ा है। यह देश समंदर में दो पिलर पर खड़ा हुआ है और इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। इस देश पर कई लोगों का कब्जा रहा है, लेकिन 2012 में रॉय बेट्स स्वतंत्र रूप से इसके प्रिंस बन गए। रॉय के मौत के बाद उसके बेटे माइकल ने हुकूमत की। माइकल ने अपने शासन के दौरान डाक टिकट, पासपोर्ट और करेंसी आदि निकाली। करेंसी पर माइकल की मां की तस्वीर है। साथ ही, इस देश का अपना झंडा है।

population of these countries is less than your city

वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी मान्यता प्राप्त दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, जो यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर है और यहां आबादी लगभग 800 के करीब है। यह देश ईसाई समुदाय के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है, क्योंकि यह रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है। इसकी वजह यह है कि यह रोम के बिशप या कहें पोप का निवास है। इसकी अपनी आर्मी होने के साथ ही अपने डाकघर विभाग, सिक्के, रेडियो, और रेलवे आदि हैं। वेटिकन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा यहां के मकबरे, म्यूजियम और गिरजाघर घूमने के लिए काफी फेमस हैं।

population of these countries is less than your city

नीयू देश

नीयू देश देखने में जितना खूबसूरत है उतनी ही सुकून भर देने वाली यहां की आबादी है। बस 1654 आबादी के साथ लोग यहां रहते हैं। जानकर शायद आपके भी मन में यही सवाल आया होगा ऐसे कैसे हो सकता है, लेकिन ये सच है!

population of these countries is less than your city

तुवालु

वेटिकन सिटी के बाद तुवालू का नाम आता है, जहां सबसे कम लोग रहते हैं। यह एक आइलैंड है, जो पोलिनेशिया में सेंट्रल पैसिफिक है। अगर पूरे देश की जनसंख्या देखें तो यहां सिर्फ करीब 11 हजार लोग रहते हैं और यहां का क्षेत्रफल 26 स्कवायर किलोमीटर है।

population of these countries is less than your city

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो यूरोप में स्थित है, जो कि इटली से चारों तरफ से घिरा हुआ है। इस देश की जनसंख्या लगभग 33 हजार है और यह 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सैन मैरिनो की अधिकारिक भाषा इटैलियन है। सैन मैरिनो की अर्थव्यवस्था उद्योग और पर्यटन पर ज्यादा निर्भर करती है। इस देश में कई ऐसी चीजें हैं, जो पर्यटकों अपनी तरफ खींचती हैं।

population of these countries is less than your city

पलाउ
यह भी प्रशांत महासागर में है और यह द्वीपों का एक समूह है। कहा जाता है कि इस द्वीप समूह में 340 आईलैंड है और यहां कि जनसंख्या करीब 21 हजार ही है। पर्यटन की दृष्टि से भी ये देश काफी फेमस है।

population of these countries is less than your city

लिकटेंस्टीन

यह एक जर्मन भाषी देश है। ये ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच 25 किमी लंबा देश है। ये अपने मध्यकालीन महल, अल्पाइन परिदृश्य और पगडंडियों के नेटवर्क से जुड़े गांवों के लिए जाना जाता है। यहां की जनसंख्या 38,250 है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर