न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीकेंड पर बना रहे हैं दिल्ली घूमने का प्लान, कर सकते हैं इन 10 जगहों का चुनाव

वहीँ अगर आप वीकेंड पर अपने परिवार संग पिकनिक मनाने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली एक बेहतरीन जगह हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप वीकेंड पर अपने परिवार संग घूमने जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 9:03:27

वीकेंड पर बना रहे हैं दिल्ली घूमने का प्लान, कर सकते हैं इन 10 जगहों का चुनाव

राजधानी दिल्ली हमेशा से ही देश का ऐतिहासिक और राजनीतिक केंद्र रही हैं। पर्यटन की बात की जाए तो दिल्ली देश के प्रमुख स्थानों में से एक हैं। यहां आप जितने भी दिन बिताए उतने कम हैं क्योंकि पर्यटन स्थलों के अलावा आपको यहां का खाना भी आकर्षित करता हैं। हर वर्ष हजारों पर्यटक दिल्ली के जरिए भारत के इतिहास को जानने के लिए आते हैं। दिल्ली में आपको कई प्राचीन मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च और मस्जिद देखने को मिल जाएंगे। वहीँ अगर आप वीकेंड पर अपने परिवार संग पिकनिक मनाने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली एक बेहतरीन जगह हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप वीकेंड पर अपने परिवार संग घूमने जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

लाल किला

लाल किले का निर्माण शाहजहां ने 17 वी शताब्दी में करवाया था। इसका निर्माण लाल रंग के पत्थरों से किया गया है। जिसकी वजह से इसका रंग लाल है। लाल रंग होने की वजह से इस किले का नाम लाल किला पड़ गया। यह किला एक विशाल ऐतिहासिक किला है। लाल किला दिल्ली में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। रंग महल लाल किले का सबसे खूबसूरत महल है। यह किला शहर के केंद्र में स्थित है। यह मुगल शासकों का प्रमुख निवास स्थल हुआ करता था। 2007 में इस किले को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री इसी लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार दुनिया का सबसे ऊंचा टॉवर और दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा स्मारक है। यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में सूचीबद्ध कुतुब मीनार महरौली में स्थित है जिसका निर्माण 1192 में दिल्ली सल्तनत के संस्थापक कुतुब उद-दीन-ऐबक द्वारा शुरू किया गया था। बाद में, टॉवर का निर्माण सदियों से विभिन्न शासकों द्वारा किया गया था। इस शानदार स्मारक का नजारा आपको भारत के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराता है। कुतुब मीनार के अलावा, कुतुब कॉम्प्लेक्स में आपको आयरन पिलर और अलाई दरवाजा जैसी कई अन्य प्राचीन संरचनाएं देखने को मिलेंगी। यह दिल्ली वासियों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्थल बन गया । इसके अलावा, भव्य कुतुब महोत्सव पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर, हिंदू धर्म के सबसे बड़े मंदिरों में से एक हैं। ये भव्य मंदिर भगवान स्वामीनारायण जी को समर्पित हैं। यह मंदिर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित हैं। इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण जी की 11 फूट ऊंची प्रतिमा हैं। मुख्य प्रतिमा के अलावा यहाँ हिंदू देवी-देवताओं की लगभग 20,000 प्रतिमाएं है। गुलाबी बलुई पत्थर और मार्बल से बना ये मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता से यहां आने वाले लोगो मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस मंदिर में बड़े- बड़े 10 गेट हैं जिनकी सुंदरता देखने लायक हैं। इस मंदिर में प्रवेश भक्तिद्वार से किया जाता हैं। मंदिर प्रांगण में प्रवेश करने के बाद यहां भगवान स्वामी नारायण के पैरों की छाप हैं जिसके लोग दर्शन करते इस मंदिर में आने वाले सभी दर्शनार्थियों का मुख्य आकर्षण बिंदु यहां होने वाली फाउंटेन शो होती हैं। मधुर संगीत और खूबसूरत लाइटों के साथ होने वाली ये फाउंटेन शो यहां आने वाले दर्शकों को बहुत पसंद आती है। बच्चे इसका काफी लुफ्त उठाते हैं। दिल्ली का ये अक्षरधाम मंदिर अध्यात्म और आकर्षण का अद्भुत संगम हैं।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

लोटस टेंपल

दिल्ली के प्रतिष्ठित पर्यटक आकर्षण इस्कॉन मंदिर के पास स्थित लोटस टेंपल बहाई धर्म को मानने वाले लोगों का पूजा स्थल है जहां सभी धर्म के लोग प्रवेश कर सकते हैं। कमल के आकार में बने इस मंदिर में संगमरमर से बनी 27 पंखुड़ियां है। वास्तुकला के इस चमत्कार ने अपने डिजाइन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं और आज भी इसकी दुनियाभर में प्रशंसा होती है। टेंपल के चारो ओर 9 तालाब हैं, प्राकृतिक रोशनी में मंदिर की छवि और सुंदर दिखने लगती है। इसे बनाने का मकसद एक ऐसी जगह बनाना था जहां सभी धर्मों के लोग आकर प्रार्थना कर सकें। बहाई विशेष रुप से धार्मिक होते हैं लेकिन ये धर्मनिरपेक्षता को ज्यादा मानते हैं। मंदिर का निर्माण 1986 में पूरा हुआ था।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

इंडिया गेट

यह स्थान प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए की इस पर उन शहीदों के नामों को भी लिखा गया है। अगर आप दिल्ली दर्शन के लिए आए है तो इस जगह को भूल नहीं सकते। दिन-रात,आँधी-तूफान, साल के हर एक दिन यहाँ जलती अमर जवान ज्योति उन वीरों की दास्तान बयान करती है। अपने देश प्रेम को थोड़ा जाग्रित करते हुए आप इसकी वीरता के गवाह बन सकते है। आसपास का बगीचा भी व हर वक्त होती चहल-पहल भी आपको अपनी तरफ खिंचेंगी।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

रेल म्यूजियम

राजधानी दिल्ली में स्थित रेल म्यूजियम 10 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैले अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाने या पिकनिक मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर स्थित पौराणिक समय के रेल इंजन एवं रेल बोगी देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इन पौराणिक समय के ट्रेन की सवारी भी आप कर सकते हैं। हरे-भरे घास के मैदान एवं बड़े छोटे पौधे आपको बहुत ज्यादा पसंद आएंगे।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

इस्कॉन मंदिर

दिल्ली में घूमने की जगह इस्कॉन मंदिर भगवान् श्री कृष्ण ओर राधे मां का बहुत ही भव्य मंदिर है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां का माहौल अलग ही होता है। बहुत सारे लोग यहां प्रभु के दर्शन करने आते हैं। शाम के समय यहां पर की गई लाइटिंग इस मंदिर को बहुत ही शोभित कर देती है ये मंदिर आप का मन मोह लेगा। इस मंदिर कि स्थापना 1998 में अच्युत कनविंडे द्वारा की गई है। इस मंदिर में एक संग्रहालय भी है जो मल्टी मीडिया शो का आयोजन करता है जिसमें रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्य प्रदर्शित किए जाते है।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

हुमायूं का मकबरा

यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल यह मकबरा, ताजमहल से पहले मुगल वास्तुकला का एक शानदार उदाहण पेश करता है। आगरा में बने स्मारक की तरह यह भी चारबाग (चार कोनों का बगीचा) से घिरा है इसमें पानी की छोटी नालियों के साथ केन्द्र में समाधि स्थल बना है। मुगल बादशाह हुमायूं की मृत्यू के 9 साल बाद सन 1565 में बने इस मकबरे का निर्माण उनकी विधवा बेगा बेगम ने करवाया था। खूबसूरत मकबरे में संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर का अच्छा इस्तेमाल किया गया है।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

ओखला पक्षी अभयारण्य

ओखला पक्षी अभ्यारण 300 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के पक्षियों का बसेरा है। हरे-भरे घास के मैदानों एवं बड़े-बड़े पेड़ों के पास स्थित तलाब एवं यहां पर आने वाले रंग बिरंगे पक्षियों को देखना पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर अक्सर लोग अपने फैमिली बच्चे के साथ घूमने आया करते हैं। यह जगह फोटोशूट के लिए भी काफी अच्छी हैं। इसके अलावा यह जगह पिकनिक स्पॉट के लिए एक प्रमुख जगह मानी जाती है।

planning to visit delhi on the weekend,you can choose these 10 places,holiday,travel,tourism

वेस्ट टू वंडर पार्क

दिल्ली के आकर्षण के अतिरिक्त, वेस्ट टू वंडर पार्क में औद्योगिक और कचरे से निर्मित दुनिया के प्रतिष्ठित सात अजूबों की प्रतिकृतियां हैं। दुनिया के अपने तरह के थीम पार्क में से एक, राजीव गांधी स्मृति वन में इसका उद्घाटन किया गया था। यहां पर 150 टन कचरे से दुनिया के सात अजूबे बनाए गए हैं, जिसके साथ पर्यटक सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। यह जानकर आश्चर्य होता है कि बॉलीवुड फिल्म “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” में प्रदर्शित होने के बाद वेस्ट टू वंडर पार्क का विचार कोटा के सेवन वंडर्स पार्क से शुरू हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर