न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीकेंड पर कर रहे हैं सस्ते ट्रिप की प्लानिंग, कम बजट में घूमें ये 8 लोकेशन

खुद की खुशी के लिए सभी काम से छुट्टी लेकर घूमने जाना पसंद करते हैं और ज्यादा छुट्टी ना लेनी पड़े इसके लिए वीकेंड को घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 7:05:41

वीकेंड पर कर रहे हैं सस्ते ट्रिप की प्लानिंग, कम बजट में घूमें ये 8 लोकेशन

खुद की खुशी के लिए सभी काम से छुट्टी लेकर घूमने जाना पसंद करते हैं और ज्यादा छुट्टी ना लेनी पड़े इसके लिए वीकेंड को घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं। घूमना सभी को पसंद होता हैं लेकिन बजट के चलते कई बार मन मारना पड़ जाता हैं। ऐसे में हर किसी की तमन्ना होती है कि कम पैसों में घूमना-फिरना, खाना-पीना सब कुछ हो जाए। यदि आप भी ऐसी ही जगह पर घूमने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी खूबसूरत लोकेशन जहां आप कम बजट में घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं। ये जगहें प्राकृतिक सुंदरता के साथ रोमांच का तड़का भी देगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

ऋषिकेश

क्या आप भी औरो की तरह सस्ते सोलो ट्रिप की या दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोई सस्ते ट्रिप की तलाश कर रहे हैं? तो इधर-उधर मत देखिए दिल्ली से नजदीक ऋषिकेश का रुख करिए। यहां की रोमांचकारी रिवर राफ्टिंग, साथ ही शानदार समुद्र के किनारे कैंपिंग आपको कसंद से बेहद पसंद आने वाली है। आप यहां से फूलों की लुभावनी घाटी में भी जा सकते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि यहां नॉन वेज और शराब का बिल्कुल सेवन नहीं होता। ऋषिकेश एक रात या दो दिन के लिए बेस्ट है।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

देहरादून

देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता और पहाडिय़ों से घिरा शहर अपनी विरासत और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोग गहरी आस्थाओं से जुड़े हुए हैं। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षक है जो दूर से ही टूरिस्ट को लुभाता है। यहां राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके आलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहां आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

कसोल

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा कसोल काफी प्रसिद्ध है। इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। क्योकि यहां पर प्रकृति ने खुद इसे संवारा है। यह पर नदी झरनों की अवाज लोगों का दिल मोह लेती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। कसोल भले ही अन्य हिल स्टेशन से छोटी जगह है लेकिन खूबसूरती के मामले में वो सबसे हटकर है। यहां पर आकर आप खुद को नेचर के काफी करीब महसूस करेंगे।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

मसूरी

कुदरत का अनमोल खजाना मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता हैं। उत्तराखंड राज्य में स्थित मसूरी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर स्थित हैं, जहां लोग बार-बार आना पंसद करते हैं। मसूरी अपने खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां के कुछ फेमस जगह जैसे- मसूरी झील, संतरा देवी मंदिर, गन हिल, केम्पटी फॉल, लेक मिस्ट ट्रीप को यादगार बनाते हैं।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को कोडगु के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह की खूबसूरती को देख हर कई हैरान हो जाता है। यह जगह खूबसूरत हरा-भरी होने के कारण इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। कर्नाटक में पश्चिमी घाट की वादियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर नदी झरने के साथ हरे भरे पेड़ पौधे है। इसके अलावा चीड़ियों पक्षीयों की चहचहाहट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

नैनीताल

नैनीताल, उत्तराखंड का एक बहुत ही फेमस टूरिस्ट प्लेस है। नैनी शब्द का अर्थ है आंखें और ताल का अर्थ है झील। नैनीताल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। अगर आपको मन की शांति चाहिए तो नैनीताल की हसीन वादियों में रोमांचक समय बिता सकते हैं। यहां रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रोपवे और बोटिंग का भरपूर मज़ा उठा सकते हैं।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

मुन्नार

ताजी हवा, चाय के बागानों की फ्रेश सुगंध और मुन्नार की हरी भरी पहाड़ियों से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप भारत में घूमने के लिए बजट यात्रा बना रहे हैं, तो रोड ट्रिप करते हुए आप रास्ते में मुन्नार जैसी शानदार जगह का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क या राजमाला पहाड़ियों के बीच ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। इको पॉइंट, अटुकड़ झरने, शीर्ष स्टेशन यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं। यहां सस्ते में ठहरने की व्यवस्था भी उपलब्ध हैं।

weekend,weekend travel,weekend travel diaries

अमृतसर

अमृतसर भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। यहां के स्वर्ण मंदिर के बारे में आपने सुना ही होगा, यकीन मानिए ये मंदिर असल जिंदगी बेहद खूबसूरत लगता है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को बेहद शांति मिलती है। बजट यात्रा के लिए, आप मंदिर द्वारा प्रदान किए गए लंगर में खाना खा सकते हैं, जिसे खाते-खाते आपका पेट भर जाएगा, लेकिन मन नहीं भरेगा। यहां सस्ते में रहने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद