न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 हजार के कम बजट में इन जगहों पर प्लान करें वीकेंड ट्रिप, उठाए घूमने का आनंद

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप 5 हजार के कम बजट में भी घूमने का आनंद उठाते हुए अपनी वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। ये जगहें सस्ते में आपको भारत भ्रमण करवाएगी।म तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Apr 2022 4:03:58

5 हजार के कम बजट में इन जगहों पर प्लान करें वीकेंड ट्रिप, उठाए घूमने का आनंद

गर्मियों के इन दिनों में मन होता हैं कि घूमने के लिए ऐसी जगह जाया जाए जहां प्राकृतिक ठंडक मिले और वहां के प्राकृतिक नजारे मन को सुकून और शांति प्रदान करें। इसके लिए आप वीकेंड का चयन कर सकते हैं और ऐसी जगह जा सकते हैं जहां कम बजट में भी घूमने का पूरा मजा लिया जा सकें। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप 5 हजार के कम बजट में भी घूमने का आनंद उठाते हुए अपनी वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। ये जगहें सस्ते में आपको भारत भ्रमण करवाएगी।म तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

मसूरी

अगर कम समय और कम बजट में किसी अच्छी जगह घूमकर आना चाहते हैं तो मसूरी भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह देहरदून से करीब 34 किलोमीटर आगे है। यहां ठहरने के लिए आपको 700-800 रुपये में आराम से होटल मिल जाएगा। 5000 रुपये खर्च कर आप यहां कैम्प्टी फॉल, कनातल और धनौल्टी जैसी शानदार जगहें घूम सकते हैं। गर्मियों में भी मसूरी का मौसम बहुत शानदार रहता है।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

नीमराना

नीमराना राजस्थान के अलवर जिले का एक प्राचीन शहर है। अगर आप ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहरों को देखने के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। दिल्ली से ये जगह करीब 122 किलोमीटर दूर है। आप बस, कार या ट्रेन के जरिए भी नीमराना पहुंच सकते हैं। मार्च से सितंबर के बीच घूमने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

कसोल

वादियों से प्यार है तो हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए खूबसूरत राज्य है। हिमाचल का कसोल घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पार्वती घाटी स्थित है। कसोल कुल्लू से मात्र 40 किमी की दूरी पर है। कसोल एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह है। दिल्ली से कसौल के लिए वोल्वो बस जाती है, जिसका टिकट करीब 1000 रुपये तक होता है। यहां 500 रुपये से होटल में कमरे मिल जाते हैं। अपने बजट के मुताबिक होटल रूम बुक कर लें। कम बजट के रेस्तरां भी मिल जाएंगे।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

लैंड्सडाउन

लैंड्सडाउन उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिलस्टेशन है। ये जगह उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो शहरों की भीड़ से दूर अपनों के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। इस शानदार हिल स्टेशन से केदारनाथ और चौकंभा के ऊंचे पर्वतों का नजारा भी दिखता है। आप सिर्फ 5000 रुपये में यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट भी यहां है। दिल्ली से लैंसडाउन 250 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां अच्छे होटल मे रूम 700 से 800 रुपये में मिल जाएंगे।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन स्थित है। इस हिल स्टेशन की यात्रा भी पांच हजार रुपये के अंदर की जा सकती है। पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है। पचमढ़ी हिल स्टेशन पर ऐतिहासिक स्मारक हैं। घूमने के लिए झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल और कई घूमने लायक जगहें हैं। यहां 500 रुपये तक आपको एक रात के हिसाब से कमरा मिल जाएगा। खाना भी बजट में मिल सकता है। पचमढ़ी में घूमने के लिए अगर आप जिप्सी किराए पर लेते हैं तो 1200 तक में आपको रेंट पर जिप्सी मिल जाएगी।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

ऋषिकेश

योगा कैपिटल ऋषिकेश दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। शांत वातावरण और प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए ऋषिकेश हमेशा से उनकी पहली पसंद रहता है। ऋषिकेश में आप 1500-1600 रुपये में आराम से कैंपिंग कर सकते हैं जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर की भी सुविधा होती है। आप केवल 5000 में यहां जिप लाइन, बंजी जंपिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टविटीज के लिए जा सकते हैं।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

तवांग,अरुणाचल प्रदेश

5000 रुपये से कम के बजट में घूमने के लिए तवांग भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस जगह पर कई सुंदर मठ हैं। दरअसल, दलाई लामा का जन्म यहां हुआ था। इसीलिए तवांग आध्यात्मिकता से जुड़ा एक प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता पर्यटन स्थल हैं। यहां आप सुंदर आर्किड अभयारण्य और टिपी ऑर्किड अभयारण्य घूम सकते हैं। दिल्ली से तवांग के लिए ट्रेन मिल जाएगी। सस्ते होटल रूम और अच्छा खाना यहां बजट में मिल जाएगा।

plan a weekend trip to these places in low budget,holidays,travel,tourism

नारकंडा

हिमाचल प्रदेश का नारकंडा भी टूरिस्ट की बकेट लिस्ट में शामिल एक लाजवाब डेस्टिनेशन है। दिल्ली से नारकंडा की दूरी करीब 419 किलोमीटर है, जहां जाने में आपको करीब 8 घंटे का वक्त लगेगा। जनवरी से दिसंबर तक आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं। नारकंडा में आप सिर्फ 5000 रुपये खर्च कर हातू माता मंदिर, स्टोक्स फार्म और महामाया मंदिर देखने जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!