Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना वीजा के भारतीय नागरिक कर सकते हैं इन 7 देशों की यात्रा, जानें और बनाए घूमने का प्लान

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं तो सबसे बड़ा झंझट लगता हैं वीजा बनवाने का। वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो आपको किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति देता है। लोगों के पास पासपोर्ट तो होता हैं लेकिन वीजा मिलना थोडा मुश्किल हो जाता हैं जिस कारण विदेश यात्रा पर नहीं जा पाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 11:21:01

बिना वीजा के भारतीय नागरिक कर सकते हैं इन 7 देशों की यात्रा, जानें और बनाए घूमने का प्लान

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं तो सबसे बड़ा झंझट लगता हैं वीजा बनवाने का। वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो आपको किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति देता है। लोगों के पास पासपोर्ट तो होता हैं लेकिन वीजा मिलना थोडा मुश्किल हो जाता हैं जिस कारण विदेश यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना वीजा के भी विदेश घूम सकते हैं, तो आपको आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह सच हैं। जी हां, कई ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए भारतियों को वीजा की जरूरत नहीं होती हैं और यहां आपको वीजा ऑन अराइवल दे दिया जाता हैं। आज इस लेख में हम उन देशों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं।
visa,indians without visa बारबाडोस

बारबाडोस देश प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत देश है। ये देश प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित है। यहां आप 90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। ये देश अपने खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। ये कैरेबियन के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। बारबाडोस को 'द लैंड ऑफ फ्लाइंग फिश' के नाम से भी जाना जाता है। visa,indians without visa मालदीव

कोरोना काल के दौरान भारत के कई सेलिब्रिटी के लिए सबसे लोकप्रिय विदेश यात्रा में मालदीव ही था। मालदीव द्वीपों का देश है, जो एक पर्यटन देश के तौर पर भी मशहूर है। बिना वीजा के भारतीय यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। समुद्र किनारे आराम से वक्त बिताने के साथ ही आप शॉपिंग, रेस्तरां,और खूबसूरत नजारों का लुत्फ आप मालदी से सफर के दौरान ले सकते हैं। visa,indians without visa मकाऊ

दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटे से देश मकाऊ की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। यह जगह भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। मकाऊ कैसीनो के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ भी आपको रोमांचित कर देगी। बिना वीजा मकाऊ में आप 30 दिनों तक रह सकते हैं। visa,indians without visa नेपाल

नेपाल उन देशों की लिस्ट में आता है, जहां भारतीय बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं। जो भारतीय भारत से नेपाल टूर का मजा लेना चाहते हैं, वे बिना वीजा के भी आसानी से नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। आपके पास या तो एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए, अगर ये नहीं है तो भारत सरकार द्वारा जारी एक फोटो आईडी कार्ड, या भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी इलेक्शन कार्ड होना चाहिए। यह एक ऐसा देश है जहां दुनिया भर से लोग आध्यात्मिक चीजों को देखने के लिए आते हैं। पूरी दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट, अपने अंदर के एडवेंचर को जगाने के लिए बेस्ट है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत और बौद्धों के लिए कई पूजा स्थल इस ट्रिप में जान सी डाल देते हैं। visa,indians without visa भूटान

भारत का पड़ोसी देश भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। पासपोर्ट या कोई दूसरी वैध आईडी ही यहां आने के लिए पर्याप्त है। अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो भूटान से अच्छी जगह आपके लिए कुछ और नहीं हो सकती। दुनिया का सबसे खुशहाल देश भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लिए आपको टूरिस्ट परमिट लेना जरूरी है। पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई शानदार जगहों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। visa,indians without visa श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी घूमने के लिए बेहतर विकल्प है। श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। श्रीलंका में आप कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू और आठवां अजूबा कहा जाने वाला सिगरिया घूम सकते हैं। भारत से श्रीलंका की दूरी भी मात्र तीन घंटे के सफर की है। बिना वीजा आप श्रीलंका घूमने जा सकते हैं। visa,indians without visa इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भारतीयों की टॉप 'हनीमून डेस्टिनेशन' में से एक है। इंडोनेशिया अपने सुन्दर द्वीपों और बीच के लिए मशहूर है। इसके साथ ही यहाँ पर एक महीने तक बिना वीजा के रहने की सुविधा भी है। अगर आप भी इंडिया से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इंडोनेशिया का ट्रिप आपके लिए यादगार रहेगा। अगर आप नेचर लवर हैं तो इंडोनेशिया घूमने जरूर जाएं। इंडोनेशिया बाली कई लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां के खूबसूरत बीच, अंडरवॉटर एक्टिविटी, ट्रेडिशनल आर्ट गैलरीज और स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना है तो यहां जरूर आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका