न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है स्विट्जरलैंड, यहां की इन जगहों पर लें घूमने का आनंद

जब भी कभी विदेश में घूमने की बात आती हैं तो स्विट्जरलैंड का नाम जरूर सामने आता हैं। स्विट्जरलैंड लंबे समय से दुनिया का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन रहा है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पूरी दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Feb 2023 1:54:15

दुनिया का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है स्विट्जरलैंड, यहां की इन जगहों पर लें घूमने का आनंद

जब भी कभी विदेश में घूमने की बात आती हैं तो स्विट्जरलैंड का नाम जरूर सामने आता हैं। स्विट्जरलैंड लंबे समय से दुनिया का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन रहा है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पूरी दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पहाड़ियों से घिरा ये देश यूरोप की सबसे शानदार जगहों में शामिल है। प्रकृति प्रेमी, ट्रैकिंग के शौकीन और कैंपिंग जैसी गतिविधियों में रूचि रखने वालों के लिए स्विट्जरलैंड एक शानदार जगह है। इस देश में 1500 से ज्यादा झील हैं और देश का करीब 70% हिस्सा पहाड़ों से ढका है। यहां की खूबसूरती ही ऐसी है कि बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो स्विट्जरलैंड एक परफेक्ट जगह साबित होगी। आज इस कड़ी में हम आपको स्विट्जरलैंड की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने का पूरा मजा ले सकेंगे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

ज्यूरिख

ज्यूरिख स्विट्जरलैंड के मशहूर स्थलों में आता है, जो बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत है। इस शहर को इंटरनेशनल बैंकिंग और वित्त विभाग के लिए जाना जाता है। आपको बता दें, ज्यूरिख स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर है। पर्यटकों के लिए इस शहर में कई चर्च, म्यूजियम, थिएटर और झीलें आदि देखने को मिल जाएंगी। इनके साथ ही, अगर आपको रात में पार्टी या नाच-गाना करना है, तो ज्यूरिख नाइट क्लब के लिए बहुत फेमस है।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

लुगानो

स्विट्जरलैंड के दक्षिण में इटली की सीमा पर स्थित यह शहर लुगानो झील के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां की सबसे खास बात ये है कि स्विट्जरलैंड के अन्य शहरों की तुलना में यह अधिक ठंडा रहता है। अगर आप इस शहर की खूबसूरती देखेंगे तो यकीनन कह देंगे कि यह प्रकृति की गोद में बसी एक अद्भुत जगह है।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

जिनेवा

संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय होने के अलावा जिनेवा स्वाद और शौक के लिए जाना जाता है। जिनेवा, पश्चिमी स्विट्जरलैंड में, जिनेवा झील के किनारे स्थित है। यह शहर अपने अविश्वसनीय दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह रेड क्रॉस और संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भी है। जिनेवा में घूमने के लिए पाटेक फिलिप संग्रहालय, एरियाना संग्रहालय, आधुनिक और समकालीन कला संग्रहालय, पालिस डेस नेशंस, सेंट पीटर कैथेड्रल और मोलार्ड टॉवर कुछ शीर्ष आकर्षण है। जिनेवा अपनी घड़ी बनाने की परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जो उच्च श्रेणी की घड़ी बनाने की जननी है। इस सम्मान के लिए जिनेवा ने फूलों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी बनाई।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

द राइन फॉल्स

अपने नाम की तरह ही यह फॉल भव्य है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और बोटिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो इस फॉल पर जरूर जाएं। 23 मीटर ऊंचा और 150 मीटर चौड़ा राइन फॉल्स यूरोप के सबसे बड़े और सबसे अधिक पानी से भरपूर झरनों में से एक है। यह स्विट्जरलैंड की बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां से आप बर्फ के पहाड़ों का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं। बर्फ पिघलकर जिस तरह से पानी का जोरदार प्रवाह बनकर यहां गिरती नजर आती है, यह वंस इन ए लाइफ एक्सपीरियंस साबित होगा।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

ल्यूसर्न

सेंट्रल स्विट्जरलैंड में छोटा लेकिन सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है ल्यूसर्न। स्विट्जरलैंड का ल्यूसर्न शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर में मौजूद स्विट्जरलैंड की चौथी सबसे बड़ी झील भी मौजूद है। असल में, ये शहर छोटा है, लेकिन आपको यहां उतनी ही कई आकर्षक चीजें देखने को भी मिल जाएंगी। इस शहर की पहचान है, यहां के पुल। जिनमें सबसे पुराना है रि यूज नदी पर बनी 700 साल पुराना लकड़ी का पुल, जिसे चैपल ब्रिज के नाम से जाना जाता है। यह ब्रिज आज भी पैदल यात्रा के लिए खुला है। अगर आप संगीत या साहित्य में रुचि रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

बेसल

स्विट्जरलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में बेसल को भी गिना जाता है। ये आकर्षक शहर प्रकृति प्रेमियों से भरा रहता है। यहां आप दूर-दूर तक हरे-भरे वातावरण का नजारा देख सकते हैं। बेसल में कई अधिक म्युसियम हैं और यहां कई प्राचीन दुकाने भी मौजूद हैं।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

मॉन्ट्रो

मॉन्ट्रो एक सुंदर पोस्टकार्ड परिदृश्य की तरह है। यह एक ऐसा स्वर्ग है जिसने शांति की खोज करने वाले कलाकारों, लेखकों और यात्रियों को आकर्षित किया है। मॉन्ट्रो एक झील के किनारे का शहर है जो जिनेवा झील के किनारे फैला है और भूमध्यसागरीय जलवायु का आनंद लेता है। मॉन्ट्रो के सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, लैवॉक्स में सीढ़ीदार अंगूर के बाग हैं, जो 2,050 एकड़ में फैला है। आप या तो लावॉक्स एक्सप्रेस ट्रेन से दाख की बारियां देख सकते हैं या कई पैदल मार्गों के माध्यम से इसका अनुभव कर सकते हैं।

switzerland,place to visit in switzerland,travel destinations in switzerland,switzerland travel guide,best time to visit switzerland,best places to visit in switzerland,travel guide,travel tips

लुसाने

लूसानों शहर, अंगूरों के बागों के लिए जाना जाता है। लुसाने शहर स्पोर्ट्स के लिए बेहद फेमस है, यहां हर साल हॉकी और फूटबाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसके साथ ही अगर आप संस्कृति और कला में रुचि रखते हैं, तो लुसाने में कई संग्रहालय और प्राचीन स्मारक हैं, जहां आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर