न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

भारत के पर्यटन स्थलों की जब भी बात की जाती हैं तो युवाओं की जुबां पर सबसे पहला नाम आता हैं गोवा। यहां के समुद्र तटों, पानी के खेल और लेट नाईट पार्टी के चलते इसकी अलग ही पहचान बनी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 2:11:50

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

भारत के पर्यटन स्थलों की जब भी बात की जाती हैं तो युवाओं की जुबां पर सबसे पहला नाम आता हैं गोवा। यहां के समुद्र तटों, पानी के खेल और लेट नाईट पार्टी के चलते इसकी अलग ही पहचान बनी हुई हैं। कई युवा गोवा की की अलग जीवनशैली के चलते ही अपना पहला ट्रिप यहीं घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि गोवा घूमने के दौरान युवा कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके लिए तो नुकसानदायक है ही साथ में समाज को भी प्रभावित करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गोवा घूमने के दौरान कभी नहीं करना चाहिए।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

सही टैक्सी का चुनाव करें

अगर आप गोवा की यात्रा करने जा रहें है तो गोवा पहुँचने के बाद आपको टैक्सी किराये पर लेनी होती। हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से मिलने वाली टैक्सी लेते समय या तो प्रीपेड टैक्सी का चुनाव करें या फिर ऐसी टैक्सी लें जो मीटर या टैरिफ कार्ड का इस्तेमाल करती हो। जो टैक्सी चालक मीटर या टैरिफ कार्ड का पालन नहीं करते वो आपसे ज्यादा पैसे चार्ज कर सकते हैं। ऐसे टैक्सी चालकों से आपको बचना चाहिए। अगर आप गोवा में सस्ती टैक्सी चाहते हैं तो बाइक टैक्सी का विकल्प चुन सकते हैं। ये आपको बहुत सस्ती पड़ेंगी।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

कचरा न फैलाएं

अगर आप गोवा की यात्रा पर हैं तो यहां किसी भी प्रकार का कचरा फेकने से बचें। गोवा को समुद्र तटों, सफेद रेत और सुंदर, प्राचीन पानी के लिए पसंद किया जाता है। यहाँ समुद्र तटों की यात्रा करते समय किसी प्रकार की चीजों के रैपर और बीयर की बोतल छोड़ने से बचें। हर कहीं कचरा फेंकने से अच्छा है आप कई कचरा डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

अपने साथ कीमती सामान न ले जाएँ

अगर आप गोवा जाने के लिए पैकिंग कर रहे हैं तो अपने साथ बहुत सारा सामान और कीमती चीजें न लेकर जाएँ। जब आप गोवा में किसी होटल में रुकते हैं तो पर्यटक स्थलों की यात्रा करते समय होटल के कमरे में अपन कीमती सामान, पैसे या पर्स न छोडकर जाएं। गोवा की यात्रा के समय अपने साथ ज्यादा पैसे लेकर न जाए, बेहतर होगा कि आप रोजाना एटीएम का इस्तेमाल करें। बीच पर जाते समय महंगी ज्वैलरी पहनने से बचें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बहुत सी महिलाओं की आदत होती है कि जब भी वो किसी जगह घूमने जाती इतने सारे गहने पहनकर जाती हैं जैसे किसी शादी में जा रहीं हो।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

अनजान लोगों की तस्वीरें लेने से बचें

जब पर्यटक गोवा जैसी खूबसूरत जगह की यात्रा करते हैं तो सभी फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीन लोग सूर्यास्त, समुद्र तटों और स्मारकों के पास फोटो क्लिक करना नहीं भूलते। लेकिन फोटो क्लिक करते समय उन लोगों की फोटो लेने से बचें जिनको आप नहीं जानते। आप किसी की परमिशन लेकर फोटो क्लिक कर सकते हैं लेकिन बता दें कि बिना किसी अनुमति के बिना उसकी तस्वीरें क्लिक करना आक्रामक और अवैध है।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

छोटे कपड़ों में घूमते हुए लोगों को देखकर कभी न घूरें

गोवा अपने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है, यहाँ पर लोगों का छोटे कपड़े पहन कर घूमने आम बात है। जब कोई दूसरे राज्य या शहर का व्यक्ति गोवा की यात्रा करता है तो वो समुद्र तट पर छोटे कपड़े पहने कर घूमती हुई लड़कियों को घूरने लगता है। कोई भी नहीं चाहता कि कोई उन्हें ऐसे लगातार घूरते रहे क्योंकि यह बहुत असभ्य और आक्रामक लगता है।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

गोवा में टॉपलेस होकर न घूमें

दुनिया के कई दूसरे देशों में समुद्र तट पर टॉपलेस होकर घूमना सामान्य बात है लेकिन भारत में इसकी अनुमति नहीं दी जाती। भले ही गोवा भारत में नाईट पार्टी के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहां के नियम वैसे ही हैं जो भारत के अन्य हिस्सों में मान्य हैं। यहां पर आप बिकनी और शॉर्ट्स और बाकी सब को पहन सकते हैं जो आप चाहते हैं, लेकिन आप यहाँ टॉपलेस होकर नहीं घूमा जा सकता।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

एडवेंचर खेलों में शामिल होते समय रखें सावधानी

गोवा अपने आकर्षक बीचों के साथ रोमांचकारी पानी के खेल के लिए जाना जाता है और यदि आप एडवेंचर प्रेमी हैं तो यह आपके लिए सही जगह है। गोवा में आप कई तरह के साहसिक खेलों में भाग ले सकते हैं लेकिन इन खेलों में थोडा जोखिम होता है। जब भी आप गोवा में सर्फिंग या पैरासेलिंग जैसे खेलों में शामिल होने जाएं तो इसके बारे में जानने के लिए एक पेशेवर प्रशिक्षक की मदद लें। अपने आप को सुपरहीरो साबित करने के लिए रिस्क लेने की कोशिश न करें।

गोवा घूमने के दौरान लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, आपके और समाज के लिए होती हैं हानिकारक

हद से ज्यादा शराब न पियें

गोवा एक ऐसी जगह है जहां पर शराब और पार्टियों की कोई कमी नहीं है। बता दें कि गोवा में शराब काफी सस्ती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो कभी हद से ज्यादा शराब न पियें। यहां पर शराब पीकर कभी अपने होश न खोएं और यहां के स्थानीय लोगों से कभी झगड़ा न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड