न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के बड़े और चर्चित शहरों में से एक है न्यूयॉर्क, जानें यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल

आज इस कड़ी में हम आपके लिए न्यूयॉर्क के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी लेकर आए हैं जहां घूमने का अनुभव वाकई दिलचस्प होता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 12:29:29

अमेरिका के बड़े और चर्चित शहरों में से एक है न्यूयॉर्क, जानें यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल

आने वाले दिनों में कई लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इन्हीं में से कुछ न्यूयॉर्क का ट्रिप प्लान कर रहे हैं जो कि अमेरिका के बड़े और चर्चित शहरों में से एक है। न्यूयार्क सिटी अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है। इसे अपनी शानदार वास्तुकला, फिल्मों, ऊंची ऊंची ईमारते और कला संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। न्यूयॉर्क की नाईट लाइफ में रात भर होने वाली मस्ती की वजह से इस शहर को कभी न सोने वाले शहर के नाम से भी जाता हैं। न्यूयॉर्क हमेशा से ही एक आकर्षित पर्यटन स्थल के रूप में माना गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए न्यूयॉर्क के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी लेकर आए हैं जहां घूमने का अनुभव वाकई दिलचस्प होता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

स्टैचू ऑफ लिबर्टी

न्यूयॉर्क में घूमने के लिहाज से सबसे फेमस जगह है स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। न्यूयॉर्क हार्बर में स्थित यह एक विशालकाय मूर्ति है। हाथ में टॉर्च लिए इस महिला की मूर्ति की ऊंचाई 151 फुट है, अगर इसमें इसका स्टैंड जिस पर ये खड़ी है और आधारशिला की ऊंचाई को जोड़ दिया जाये तो ये कुल मिला कर 305 फुट ऊंची हो जाती है। यानि करीब 22 मंज़िल की इस मूर्ति के ताज तक पहुंचने के लिये 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। अमेरिकन क्रांति के दौरान फ्रांस और अमेरिका की दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस ने 1886 में इसे अमेरिका को भेंट किया था।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

सेंट्रल पार्क

न्यूयॉर्क में खेल के लिए मशहूर सेंट्रल पार्क शहर के बीचो बीच स्थित हैं। यह स्थान बच्चो, बुजुर्गो और युवानाओं के लिए कुछ समय आराम से बिताने के लिए आदर्श स्थान साबित होता हैं। न्यूयॉर्क सेन्ट्रल पार्क में स्केटिंग, साइकिल के अलावा अन्य खेलो को लुत्फ़ भी पर्यटक उठाते हैं। पार्क में झील के आकर्षित नज़ारे, नौका बिहार, पक्षियों और जानवरों को देखना अलग ही अनुभव होता हैं।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय

संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग करना, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का ध्यान रखना, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्य करना है। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी। इसी संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में करीब 85 लाख डॉलर में खरीदी गई भूमि पर स्थापित किया गया था। इस बिल्डिंग को अंतरराष्ट्रीय आर्कीटेक्ट के समूह ने डिजाइन और र्निमित किया था।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

टाइम्स स्क्वायर

न्यूयॉर्क शहर में घूमने वाली जगहों में शामिल टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसे ‘द चौराहा ऑफ़ द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। टाइम्स स्क्वायर में पर्यटकों को वोग बार और बिस्ट्रोस से बने संगीत का आनंद लेने का मौका मिलेगा। न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटन स्थानों में टाइम्स स्क्वायर एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर स्टोर्स 2 बजे रात तक खुली रहती है, इसी बजह से यहाँ रात में भी दिन जैसी भीड़ का अनुभव होता है। इसके अलावा यहाँ का प्रसिद्ध स्टूडियो एनबीसी (NBC) है जो बहुत आकर्षक है। नए साल के समय जाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है। क्योंकि न्यू ईयर के टाइम यहाँ बहुत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। जिनका हिस्सा बनने के लिए हरेक पर्यटक आतुर रहता हैं।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

ब्रुकलिन ब्रिज

मैनहट्टन में बना ब्रुकलिन ब्रिज दुनिया का पहला पुल था, जो स्टील से बना था। बताते हैं कि जब इस पुल से आवाजाही शुरु हुई, तो एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए पैसे देने पड़ते थे। बाद में साल 1911 में न्यूयॉर्क के तत्कालीन मेयर विलियम जे गेनर ने इसे सभी के लिए फ्री कर दिया। यह अमेरिका का सबसे पुराना पुल माना जाता है।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

मेट्रोपॉलिमेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट न्यूयॉर्क की फेमस जगहों में से एक है। न्यू यॉर्क में स्थित हैं यह एक संग्रहालय है, जिसका निर्माण सन 1870 में किया गया था। बता दें कि यह संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले संग्रहालयों में से एक हैं। इस संग्रहालय में पांच ह़जार साल से भी ज्यादा पुराने विश्व इतिहास और कला के अवशेष मिलते है। यह अमेरिका का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस संग्रहालय में पर्यटकों को 5 हजार साल पुरानी कला प्रदर्शनी और इतिहास कि जानकारी मिलती हैं।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

चाइना टाउन

न्यूयॉर्क में कुछ डिफरेंट फील करना हो तो यहां के चाइना टाउन मार्केट में जरूर जाएं। यहां आकर आप भूल जायेंगे कि आप अमेरिका में हैं या चीन में। यहां एक मजेदार गुफा भी है जिसे डायर स्ट्रीट कहते हैं और इसमें ढेर सारी दुकाने हैं। चाइना टाउन में एक विशाल बुद्ध की मूर्ति और म्यूजियम भी है।

new york is one of the big and famous cities of america know the major places of interest here,holiday,travel,tourism

रॉकफेलर सेंटर

न्यू यॉर्क के रॉकफेलर सेंटर का दौरा करना बिल्कुल जादुई माना जाता है। यह मैनहट्टन का प्रमुख आकर्षण बिंदु है। रॉकफेलर सेंटर को शहर के अंदर एक अन्य शहर के लिए जाना जाता हैं। बता दें कि 19 इमारतें बनी हुई हैं जोकी 89,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। न्यूयॉर्क सिटी में सबसे बड़ी ट्री-लाइटिंग समारोह के लिए रॉकफेलर सेंटर को जाना जाता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर