Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किसी रेस्टोरेंट से भी बेहतर स्वाद देता है भारत के इन 10 रेलवे स्टेशन का ये खाना, आइये जानें

भारत के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर तरह-तरह के फूड्स खाने का अपना अलग ही मजा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं भारत के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में जहां का खाना काफी लाजवाब होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 10:11:57

किसी रेस्टोरेंट से भी बेहतर स्वाद देता है भारत के इन 10 रेलवे स्टेशन का ये खाना, आइये जानें


ट्रेन का सफ़र सभी ने कभी ना कभी तो किया ही हैं फिर चाहे वह आम आदमी हो या अमीर। ट्रेन का सफ़र देश की विविधता को देखने का सबसे अच्छा जरिया हैं। भारत वो देश है जहाँ कदम कदम पर लोग, पहनावा और उनके रहन-सहन के तरीके से लेकर बोली तक में बदलाव आ जाता है और रेल के सफ़र में हर स्टेशन पर आपको यह देखने को मिलता है। खाने के शौक़ीन लोगों के लिए तो रेल का सफर और भी मजेदार होता है क्योंकि हर स्टेशन पर वहां के खास व्यंजन का स्वाद चखने को मिल जाता हैं। भारत के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर तरह-तरह के फूड्स खाने का अपना अलग ही मजा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं भारत के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में जहां का खाना काफी लाजवाब होता है।
railway stations for food,holidays,travel,tourism
जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे

पंजाब और पंजाबी अपने रिच खान-पान के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर आपको पंजाब के जालंधर स्टेशन से गुजरने का मौका मिले तो यहां के छोले-भटूरे जरूर खाएं। इनको खाने के बाद आपको हर जगह के छोले-भटूरे फीके लगेंगे। इनका स्वाद आप जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे। railway stations for food,holidays,travel,tourism शोरानूर रेलवे स्टेशन की चिकन बिरयानी

अगर आप सोच रहे हैं कि भारत में सबसे बेस्ट बिरयानी आपको केवल लखनऊ में ही मिल सकती है तो शायद आपने अबतक दक्षिण भारत को अच्छी तरह से जाना नहीं है। बता दें केरल का शोरनूर रेलवे स्टेशन भी चिकन बिरयानी के मामले में किसी से कम नहीं है। लोगों को अक्सर लगता है साउथ आकर वो केवल डोसा, इडली और वाड़ा ही खा सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपको नॉन वेजेटेरियन खाना पसंद है तो आपको केरल के शोरानूर स्टेशन पर भरपूर स्वाद मिलेगा। railway stations for food,holidays,travel,tourism खड़गुर रेलवे स्टेशन का दम आलू
दम आलू का नाम तो सुना ही है। अगर एक बेहतरीन दम आलू खान है तो फिर बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली दम आलू पूरे बंगाल में बेस्ट माना जाता है। बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही आपको एक लजीज खुशबू अपनी ओर खींचेगी। इसका स्वाद बार-बार आपको खाने के लिए आपको मजबूर करेगा। तो अगर आप इस रास्तें से गुज़र रहे है तो फिर कुछ मिनट इधर भी अपना रास्ता मोड़ सकते हैं। railway stations for food,holidays,travel,tourism अजमेर का कढ़ी कचौड़ी

राजस्थान का स्पेशल नाश्ता कढ़ी कचौरी है। अगर आप राजस्थान जा रहे हैं, तो वहां की कढ़ी कचौरी का स्वाद जरूर चखें। वैसे हम बात कर रहे हैं अजमेर स्टेशन की कचौरी के बारे में। यहां की कचौरी बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है। कचौरियों को काटकर खस्ते के रूप में डाला जाता है और फिर उसके ऊपर गर्म-गर्म दही कढ़ी डाली जाती है। आपको अजमेर स्टेशन पर दुकानदार इसे बेचते हुए दिख जाएंगे।

railway stations for food,holidays,travel,tourism एर्नाकुलम स्टेशन के पकौड़े

साउथ इंडिया जाएं तो केरल के एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशन के पकौड़े बिल्कुल मिस न करें। ये पकौड़े कच्चे केले, दाल और मैदे से बनाए जाते हैं। स्टेशन पर लजीज चटनी और चाय के साथ ये पकौड़े आपको बार-बार यहां आने पर मजबूर करेंगे।

railway stations for food,holidays,travel,tourism कालूपुर रेलवे स्टेशन का जलेबी फाफड़ा

कितने लोग होते है जिन्हें मीठे के साथ हल्का-सा नमकीन खाना अच्छा लगता है। बस अगर आपको भी कुछ ऐसा ही कॉम्बो पसंद है तो आपको बिना देर करे अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ जाना चाहिए। वैसे तो जलेबी फाफड़ा आपको गुजरात के लगभग हर शहर में मिल जाएगा। लेकिन यदि कोई एक जगह है जहाँ का जलेबी फाफड़ा आपको एकदम नहीं मिस करना चाहिए तो वो कालूपुर है। गरम गरम जलेबी के साथ नमकीन फाफड़ा खाने का मजा आपको यहाँ आकर मालूम चलेगा। railway stations for food,holidays,travel,tourism रतलाम रेलवे स्टेशन का पोहा

रतलाम रेलवे स्टेशन का नाम सुनकर सबको जब वी मेट फिल्म की याद आ जाती है लेकिन अगर आप यहां का पोहा खा लेंगे तो सिर्फ इसका स्वाद ही याद रह जाएगा। यह रतलामी सेव, कच्चे प्याज और हल्के नींबू के रस के साथ लोगों को सर्व किया जाता है।

railway stations for food,holidays,travel,tourism आबू रोड रेलवे स्टेशन की रबड़ी

अगर आपको कुछ बेहतरीन मीठा खाने का मन कर रहा तो आप यहाँ आराम से जा सकते हैं। राजस्थान के आबू रोड रेलवे स्टेशन पर अगर आपको कई लोग हाथ में रबड़ी की प्लेट लिए दिख जाएं। ये किसी और चीज का प्लेट नहीं बल्कि रबड़ी का ही प्लेट होता है। यह इतना स्वादिष्ट लगता है कि इस रबड़ी के टेस्ट का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप राजस्थान लिए निकल रहे है तो यहां एक बार ज़रूर पहुचे। तो फिर देर किस बात की है। आज ही अपने अगले ट्रिप की सुच में इन जगहों का मन लिख। अगर आप इसके पास से या यहाँ से गुज़र रहे हैं तो इन जगहों के बेस्ट फूड्स का एक बार ज़रूर मज़ा ले आप।

railway stations for food,holidays,travel,tourism कालीकट स्टेशन का कोझिकोडन हलवा

केरल के कालीकट स्टेशन का कोझिकोडन हलवा कई शेप, साइज और रंगों में मिलता है। यह एक ऐसी डिश है जिसका स्वाद आपकी जुबान पर लंबे समय तक रहेगा। यह स्वीट डिश पूरे शहर में मिलती है लेकिन बेस्ट हलवा आपको स्टेशन पर ही मिलेगा। railway stations for food,holidays,travel,tourism आगरा कैंट का पेठा

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यकीनन आपके लिए आगरा का मतलब सिर्फ ताजमहल नहीं होगा। खाने के शौकीनों के लिए आगरा में बहुत कुछ है और इसका सबूत आपको अगर कैंट से बाहर निकलते ही मिल जाएगा। आप आगरा में बहुत सारी चीजें खा सकते हैं लेकिन वो एक चीज जो आगरा की पहचान बन चुका है वो है आगरा का पेठा। आगरा का पेठा अब केवल यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हो चुका है। यहाँ तक कि इसको जी। आई। टैग से भी नवाजा जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका