न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन के नजरिये से बेहद खास है मणिपुर का सबसे बड़ा शहर इम्फाल, फैमली या फ्रेंड्स के साथ बना ले घूमने का प्रोग्राम

यदि आप भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ इम्फाल के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा को प्लान कर रहे है तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। अगर आप इम्फाल घूमने आते है तो यहाँ के पर्यटन स्थल आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 3:12:32

पर्यटन के नजरिये से बेहद खास है मणिपुर का सबसे बड़ा शहर इम्फाल, फैमली या फ्रेंड्स के साथ बना ले घूमने का प्रोग्राम

इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर और आकर्षक स्थान है जोकि अपनी हरी-भरी वादियों और आकर्षित प्राकृतिक वातावरण के साथ इस शहर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता हैं। मणिपुर की राजधानी इम्फाल पर्यटन के नजरिये से बेहद खास जगह है जो हर साल हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। इम्फाल को मणिपुर का संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है जहाँ पर्यटकों को मणिपुर राज्य के बारे में जानने मिलता है। यदि आप भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ इम्फाल के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा को प्लान कर रहे है तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। अगर आप इम्फाल घूमने आते है तो यहाँ के पर्यटन स्थल आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

must visit places in imphal manipur,holidays,travel,tourism

कांगलाकिला

इंफाल के मध्य शहर से मात्र 2 किमी. की दूरी पर स्थित यह किला काफी ऐतिहासिक महत्व रखता है। वर्तमान समय में यह किला खंडहर हो गया है, लेकिन इस किले से आपको आज भी इंफाल के इतिहास से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां मिल जाएगी। पर्यटकों के बीच इंफाल का यह किला भी काफी आकर्षक है। अगर आप कभी इंफाल किसी काम से भी जा रहे हैं, तो इस किले को विजिट कर सकते हैं और इंफाल के इतिहास से जुड़ी काफी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

must visit places in imphal manipur,holidays,travel,tourism

श्री गोविन्द जी मंदिर

अगर इम्फाल में आप अध्यात्म का अनुभव करना चाहते है तो आप यहाँ के गोविंद जी मंदिर के दर्शन कर सकते है। श्री गोविंद जी मंदिर, इंफाल के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है जो इंफाल के शाही महल के पास स्थित है। यह मंदिर यह श्री गोविंद जी के साथ-साथ कई अन्य हिंदू देवी-देवताओं और कृष्ण, बलराम, जगन्नाथ, सुभद्रा आदि को समर्पित है जिनके दर्शन आप इस मंदिर की यात्रा में कर सकते है। नगाड़ा शैली में निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला भी काफी आकर्षक है जो इसके अन्य आकर्षण के रूप में कार्य करती है।

must visit places in imphal manipur,holidays,travel,tourism

मणिपुरी जूलॉजिकलपार्क

इंफाल मध्य शहर से मात्र 8 किमी. की दूरी पर स्थित यह गार्डन इंफाल का काफी मशहूर पर्यटन स्थल है। अगर आप प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्यार करते है तो ये आपके लिए बेस्ट जगह है। पहाड़ियों से घिरा हुआ यह जूलॉजिकल गार्डन दुर्लभ प्रजाति के जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए मशहूर है, जहां की हरियाली और शांत वातावरण देखते ही बनती है। इस जूलॉजिकल गार्डन में करीब 400 से अधिक प्रजातियों के जीव-जंतुओं को देखा जा सकता है। इस जूलॉजिकल गार्डन में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख प्रजाति जैसे हिमालयन डियर, पायथन, दक्षिण एशिया में पाए जाने वाले हृष्टपुष्ट बंदर (Slow Lori’s), हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon), बिल्ली और तेंदुआ वगैरह हैं। प्रकृति से लगाव रखने वाले पर्यटकों को इस जूलॉजिकल गार्डन में जरूर आनी चाहिए

must visit places in imphal manipur,holidays,travel,tourism

लोकटक झील

इंफाल शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह दुनिया की एक मात्र ऐसी झील है, जो पानी के ऊपर तैरती है। यहां पर फिशिंग, बर्डवाचिंग, बोटिंग और कैंपिंग जैसी कई तरह की एडटिविटीज कराई जाती हैं। आप भी अगर चाहें तो इन सभी एक्टिविटीज के मजे ले सकते हैं। यह झील काफी प्रसिद्ध और आकर्षक है। इस झील की खासियत यह है कि यह झील इम्फाल आने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती है न कि इम्फाल आने वाले पर्यटकों को। अगर आप इंफाल कभी घूमने या किसी अन्य काम से भी जा रहे हैं, तो इस झील को विजिट करना ना भूलें।

must visit places in imphal manipur,holidays,travel,tourism

मणिपुर स्टेट म्यूजियम

यदि आप मणिपुर और इंफाल के इतिहास, संस्कृति, और जीवन शैली के बारे में जानने की दिलचस्पी रखते है तो आपको अपनी इंफाल की यात्रा की शुरुआत मणिपुर स्टेट म्यूजियम से करनी चाहिए। 1969 में स्थापित, यह संग्रहालय नृवंशविज्ञान, पुरातत्व, प्राकृतिक इतिहास और चित्रकारी जैसी कलाकृतियों का आदर्श संग्रह है। यहाँ प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं से राज्य की संस्कृति और परंपरा का अनुभव किया जा सकता है। इस संग्रहालय की मुख्य विशेषताओं में से एक हियाग हिरेन नामक नाव है जो 54 फीट / 16 मीटर लंबी है। मणिपुर राज्य संग्रहालय की अन्य वस्तुएं में सोना चढ़ाया हुआ मानव मुखौटा, प्राचीन धूम्रपान पाइप, पुरातात्विक खोज और आदिवासी आभूषण यहाँ मौजूद हैं। इनके अलावा यह संग्रहालय प्रकृति संरक्षण और जैविक नमूनों के विभिन्न कार्यक्रमों को भी आयोजित करता है जिनमे स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती है।सिंगदा बाँधसिंगदा बाँध इम्फाल से लगभग 16 किमी दूर पर स्थित दुनिया में सबसे ऊंचा मिट्टी का बांध है।

must visit places in imphal manipur,holidays,travel,tourism

सिंगदा बांध

इम्फाल का प्रसिद्ध पर्यटक और पिकनिक स्पॉट है जहां का शांत वातावरण और इसके सुन्दर परिदृश्य पूरा एक दिन बिताने के लिए पर्यटकों को मजबूर कर देते है। यदि आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या अपने प्रेमी के साथ किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो आप यहाँ घूमने आ सकते है। यहाँ आप पूरा एक दिन बिता सकते है जिसमे पिकनिक एन्जॉय कर सकते है, रंग बिरंगे पक्षियों को देख सकते है और शाम को सनसेट के अद्भुत नजारों को फील कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत