न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ों से प्यार करते हैं तो चले आइये सिक्किम, लें यहां की इन खूबसूरत जगहों की सैर का मजा

। पहाड़ी जगह होने के बावजूद यहां सालभर मौसम सुहावना रहता है। लिहाज़ा लोग बार-बार यहाँ जाना पसंद करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह राज्य बेस्ट जगह है। हम आपको आज सिक्किम में घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको बहुत पसंद आएगी और घूमने को लालायित करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 2:20:45

पहाड़ों से प्यार करते हैं तो चले आइये सिक्किम, लें यहां की इन खूबसूरत जगहों की सैर का मजा

भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य सिक्किम देश के पूर्वी राज्यों में से एक है। हिमालय की खूबसूरती के साथ ही यहां की चोटियां, पवित्र झीलें, शानदार ट्रैकिंग पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। अंगूठे के आकार का सिक्किम किसी नगीने से कम नहीं है। अगर आप भारत के खूबसूरत पहाड़ और बर्फीले नजारों के शौकीन हैं तो आपको एक बार इस राज्य में अपना कदम अवश्य रखना चाहिए। पहाड़ी जगह होने के बावजूद यहां सालभर मौसम सुहावना रहता है। लिहाज़ा लोग बार-बार यहाँ जाना पसंद करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह राज्य बेस्ट जगह है। हम आपको आज सिक्किम में घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको बहुत पसंद आएगी और घूमने को लालायित करेगी।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

त्सोंगमो झील

गंगटोक से मात्र 40 किमी की दूरी पर चांगू लेक पड़ती है। ग्लेशियरों के पिघलने से इस यह लेक बनती है जो कि सर्दियों में बर्फ से ढक जाती है। बता दें कि इसी लेक से होते हुए नाथू ला दर्रा जा सकते हैं। यहाँ जो प्राकृतिक दृश्य आपको देखने को मिलते हैं, वो किसी जन्नत से कम नहीं लगते। पास की पहाड़ी से लेक का पूरा व्यू देखकर आनंदित हो सकते हैं। आसपास जंगली फूल आपका मन मोहते रहते हैं। लेक के पास आपको सजा हुआ आकर्षक याक दिख जाता है। इसकी सवारी करना बिल्कुल ना भूलें। जानकारी हो कि इस लेक पर जाने के लिए आपको गंगटोक के पर्यटन विभाग से विशेष परमिट लेने की ज़रूरत पड़ती है। सिक्किम के टॉप अट्रैक्शन में इसका नाम शुमार है।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, जहां से आप कंचनजंगा के खूबसूरत नजरों को देख सकते हैं। गंगटोक सिक्किम का प्रमुख और मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां की घुमावदार सड़कें और पहाड़ियां, लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। रोमांच प्रेमियों के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। अगर आप गंगटोक में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक, त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री, बेस्ट जगहों में से एक हैं। इस आकर्षक शहर को घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच है।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

युमथांग घाटी

मुख्य शहर गंगटोक से 100 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर युमथांग घाटी फूलों की घाटी के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर लगे हुए कई फूलों की अनेकों प्रजातियां देखने को मिलती है। यह घाटी फूलों एवं हरी-भरी घासों के मैदान से घिरी हुई एक खूबसूरत घाटी हैं। यह पर्यटन स्थल अपने परिवारों के साथ घूमने जाने की एक अच्छी जगह है। यह घाटी प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

ज़ुलुक

ज़ुलुक सिक्किम के ऑफबीट स्थानों में से एक है जो चारों ओर पहाड़ों के आकर्षक दृश्यों के साथ आपको हैरान करने की शक्ति रखता है। यहां नाग मंदिर नाम का एक प्राचीन और अनोखा मंदिर है जो नाग देवता को समर्पित है। ज़ुलुक के अन्य प्रमुख आकर्षण बर्फ से ढके माउंट के दृश्य हैं। कंचनजंगा और थंबी व्यू पॉइंट भी यहां से देखे जाते हैं।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

नाथू ला दर्रा

राजधानी गंगटोक से 54 किमी दूर नाथू ला दर्रा एक सैन्य व्यापारिक ठिकाना है। चीन-भारत के व्यापार से जुड़ा ये चौकी तिब्बत के एकदम नज़दीक है। अमूमन सर्दियों में यहाँ बर्फबारी के कारण जाना मुश्किल होता है। अगर अनुमति ले लें तो भारतीय पर्यटकों के लिए ये बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को खुला रहता है। आप अगर चांगू लेक जाते हैं तो वहाँ से लगभग 18 किमी पर ही नाथू ला दर्रा मौजूद है। इसे ही सिल्क रूट भी कहा जाता है, जहाँ सिर्फ भारतीय पर्यटकों को ही जाने दिया जाता है। हालांकि चीन और भारत के सैनिक यहाँ आ सकते हैं। आपको दोनों देशों की सेनाएँ यहाँ दिख सकती है। अंतर्राष्ट्रीय महत्व की ये जगह आपको कुछ नया अनुभव दे सकता है।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

कंचनजंगा नेशनल पार्क

अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो आपके एक बार कंचनजंगा नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। यूनेस्को की वर्लड हेरिटेज साइट कंचनजंगा नेशनल पार्क का नाम माउंट कंचनजंगा के नाम पर रखा गया है, जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। ट्रेकिंग स्वर्ग के रूप में प्रतिष्ठित, यह पार्क पक्षियों की लगभग 550 प्रजातियों का घर है। भारत-चीन सीमाओं के करीब, एडवेंचर प्रेमी निश्चित रूप से इस रोमांचकारी बेस कैंप में आनंद लेंगे।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

युकसोम

युकसोम, सिक्किम के मशहूर पर्यटक स्थलों में शामिल है। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी है। युकसोम हर-भरे पहाड़ों से ढका हुआ है, अगर आप कंचनजंगा पर्वत जाना चाहते हैं, तो ये जगह आधार शिविर के रूप में कार्य करती है। दोस्तों के साथ जाने के लिए सिक्किम की युकसोम जगह एकदम परफेक्ट है। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, शांत झरने और झीलें मौजूद हैं, जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है। अगर आप युकसोम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां खेचोपलरी झील, ताशीदिंग मठ, डबडी मठ, कंचनजंगा नेशनल पार्क, ताशी तेनका, कटोक मठ, बेस्ट जगहों में से एक हैं।

most visited places in sikkim,tourism,holidays,travel,travel tips in hindi

बाबा मंदिर

आपको जानकर हैरानी होगी, साथ ही गर्व भी होगा कि सिक्किम में एक सैनिक का मंदिर है। भारतीय सेना के जवान हरभजन सिंह का ये मंदिर चांगू लेक से जरा ऊपर मौजूद है। कहा जाता है कि बाबा हरभजन आज भी यहाँ अपनी ड्यूटी देते हैं। सैनिकों का मानना है कि बाबा आज भी उनके आसपास मौजूद रहते हैं। लिहाजा जब भी चीनी सैनिकों के साथ बैठकें होती हैं, बाबा के लिए कुर्सी खाली रखी जाती है। इतना ही नहीं, खाने-पीने के सामान भी बाबा के लिए रखे जाते हैं। संभव हो तो इस मंदिर में ज़रूर हो आएँ। इसको जानकर सिक्किम के लिए मेरे मन में सम्मान जाग गया। ये एक भावनात्मक प्रेम है जो कि हर भारतीय के दिल में अपने फ़ौजी भाइयों के लिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO