Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीरों की शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं देश के ये 6 बाजार, मिलता हैं सबकुछ

अपनी जरूरतों की चीजों की शॉपिंग के लिए सभी अपने मन मुताबिक़ जगह का चुनाव करते हैं जो उनके बजट में हो और वहां अपनी पसंद की चीज मिल जाए। आपके कई बाजार के बारे में सुना होगा जहां आप बेहद सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 8:35:55

अमीरों की शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं देश के ये 6 बाजार, मिलता हैं सबकुछ

अपनी जरूरतों की चीजों की शॉपिंग के लिए सभी अपने मन मुताबिक़ जगह का चुनाव करते हैं जो उनके बजट में हो और वहां अपनी पसंद की चीज मिल जाए। आपके कई बाजार के बारे में सुना होगा जहां आप बेहद सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं। लेकिन वहीँ कई बाजार ऐसे भी हैं जो अमीरों की शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महंगी स्ट्रीट शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं और अमीरों की पहली पसंद बनते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
shopping,travel डीएलएफ गैलेरिया, गुड़गांव - DLF Galleria, Gurgaon

गुड़गांव के ठीक बीच में स्थित, गैलेरिया बाजार शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला बाजार है। गैलेरिया आपकी जरूरतों के साथ-साथ वीकेंड बिताने के लिए भी अच्छी जगह है। यहां किराया 800 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रति वर्ष के हिसाब से वसूला जाता है। गैलेरिया अपने ब्रांडेड और कई तरह के रेस्टोरेंट के लिए भी जाना जाता है। होम फर्निशिंग की दुकानें, बुटीक, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, गिफ्ट की दुकानें फार्मेसियों, किराने का सामान, रेस्तरां, स्ट्रीट फूड, और बहुत कुछ जैसे खुदरा स्टोर आपको यहां देखने को मिल जाएंगे। shopping,travel इंदिरानगर, बेंगलुरु - Indiranagar, Bangalore

बेंगलुरु का इंदिरानगर भी महंगी स्ट्रीट शॉपिंग के लिए जाना जाता है और यहां की दुकानों का किराया भी लगभग 10,200 रुपये प्रति वर्ग फुट है। इनर रिंग रोड के माध्यम से व्हाइटफील्ड और एमजी रोड से काफी अच्छी कनेक्टिविटी भी है। क्षेत्र में मुख्य आकर्षण जैसे पॉश क्लब, हाई-एंड ब्रांड और कई रेस्तरां भी हैं। shopping,travel कनॉट प्लेस, दिल्ली - Connaught Place, Delhi

नई दिल्ली का कनॉट प्लेस देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक, वित्तीय और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। इस जगह का किराया भी काफी महंगा है। सीआरबीई रियल एस्टेट फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कनॉट प्लेस को वैश्विक स्तर पर नौवें सबसे महंगे कार्यालय बाजार के रूप में टैग किया है। इस लोकप्रिय क्षेत्र के बाहरी सर्कल को कनॉट सर्कल के नाम से जाना जाता है, जहां आपको ब्रांडेड कपड़ों के स्टोर, होटल आदि देखने को मिल जाएंगे। shopping,travel लिंकिंग रोड, मुंबई - Linking Road, Mumbai

जूते, कबाड़ के गहने, बैग और कपड़े, लिंकिंग रोड में आपको ये सब कुछ मिल देखने को मिल जाएगा। चाहे आप डिजाइनर ब्रांडेड चीजें पसंद करते हों या स्ट्रीट शॉपिंग, लिंकिंग रोड में यह सब कुछ मिलेगा। एक्सेसरीज़ की बात करें तो यहां सड़कें फेरीवालों से भरी हुई हुई हैं। यह भारत की चौथी सबसे महंगी शॉपिंग स्ट्रीट है, जहां का किराया 760 रुपए प्रति वर्ग फुट क्षेत्र है। कैफे और बार जैसे कई फ़ूड जॉइंट्स की मौजूदगी ने रात में इस जगह को काफी ग्लैमरस बना दिया है। shopping,travel पार्क स्ट्रीट, कोलकाता - Park Street, Kolkata

कोलकाता की पार्क स्ट्रीट भारत के शीर्ष 10 महंगे बाजारों में आती है। प्रति वर्ग फुट क्षेत्र की लागत यहां 500 रुपए प्रति वर्ष है। पहले इस क्षेत्र को दफन ग्राउंड रोड के रूप में जाना जाता था, और ऑफिशियल रूप से इसे मदर टेरेसा सारणी कहा जाता है। कोलकाता का पार्क स्ट्रीट अपने शानदार रेस्टोरेंट, बुकस्टोर, संगीत स्टोर, लाइफस्टाइल ब्रांड, बुटीक आदि के लिए भी जाना जाता है। shopping,travel खान मार्केट, दिल्ली - Khan Market, Delhi

खान मार्केट अपने पॉश और क्लासी चीजों के लिए जाना जाता है। इस जगह को भारत के विभाजन के बाद उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के अप्रवासियों को भूमि के रूप में बांट दिया गया था। यहां आप एक से एक बुक शॉप, बुटीक, किराने की चीजें, टेलर, ब्रांडेड शोरूम, लाइस्टाइल स्टोर, शानदार कैफे और फेमस स्ट्रीट फूड आदि देखने को मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका